Shukra Gochar 2025: शुक्र ग्रह 9 अक्टूबर को सिंह राशि से निकलकर कन्या में प्रवेश करेगा। शुक्र के राशि बदलने से 4 राशि वालों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। इन्हें धन लाभ के कईं मौके मिलेंगे और प्रॉपर्टी से भी लाभ होगा।
Shukra Rashifal October 2025: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह का विशेष महत्व बताया गया है। शुक्र ग्रह के शुभ प्रभाव से ही जीवन में भौतिक सुखों जैसे धन, स्त्री सुख, ऐशो-आराम की प्राप्ति होती है। शुक्र ग्रह जिसकी कुंडली में शुभ स्थान पर होता है, उसे अपने जीवन में कभी पैसों की कमी नहीं आती। वर्तमान में शुक्र ग्रह सिंह राशि में स्थित है, जो 9 अक्टूबर को कन्या राशि में प्रवेश करेगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा के अनुसार शुक्र के राशि परिवर्तन से 4 राशि वालों को सबसे ज्यादा लाभ होगा। जानें कौन-सी हैं ये 4 राशियां…
शुक्र के राशि परिवर्तन से इस राशि के लोगों को धन लाभ के कईं मौके मिलेंगे। नौकरी में प्रमोशन और इंक्रीमेंट के योग भी बन रहे हैं। अगर प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला अटका है तो उसमें भी सफलता मिलेगी। जो लोग ज्वैलरी का बिजनेस करते हैं उन्हें अच्छा-खासा लाभ होने की उम्मीद है। ग्लैमर जगत के लोगों को भी बड़ा धन लाभ होगा।
इस राशि के लोगों को प्रॉपर्टी से फायदा होगा। पुश्तैनी संपत्ति के मामले सुलझ सकते हैं जिससे अचानक बड़ा धन लाभ होगा। ससुराल पक्ष से संपत्ति में से हिस्सा मिल सकता है। संतान को कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। स्त्री सुख मिलने के योग भी इस समय बन रहे हैं। प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। कोई बड़ी गुड न्यूज भी आपको मिलेगी।
45
तुला वालों का बढ़ेगा बैंक बैलेंस
इस राशि के लोगों के बैंक बैलेंस में तेजी से इजाफा होगा। अगर ये नया काम शुरू करना चाहते हैं तो ये समय इनके अनुकूल है। साझेदारी के काम में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरी की स्थिति पहले से काफी बेहतर रहेगी। जो काम लंबे समय से अटके हुए हैं, उनमें सफलता मिलेगी। बेरोजगारों को रोजगार मिलने की संभावना है।
55
कुंभ वालों की चमकेगी किस्मत
इस राशि के लोगों को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। इन्हें किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। नौकरी-बिजनेस की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। अविवाहितों के लिए योग्य रिश्ते आ सकते हैं। संतान की ओर से कोई बड़ी गुड न्यूज मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिलने की पूरी-पूरी संभावना इस समय बन रही है।