शरद पूर्णिमा 2025 की रात करें ये 5 उपाय, धन लाभ के बनेंगे योग
Spiritual Oct 03 2025
Author: Manish Meharele Image Credits:Getty
Hindi
कब है शरद पूर्णिमा 2025?
इस बार 6 अक्टूबर, सोमवार को शरद पूर्णिमा पर्व मनाया जाएगा। शरद पूर्णिमा की रात कुछ खास उपाय करने से धन लाभ के योग बन सकते हैं। जानिए इन उपायों के बारे में…
Image credits: Getty
Hindi
शरद पूर्णिमा की रात जलाएं 5 दीपक
शरद पूर्णिमा की रात घर में 5 जगहों पर दीपक लगाने से धन लाभ के योग बनते हैं। ये 5 स्थान हैं- मुख्य द्वार के दोनों ओर, किचन, तुलसी के पौधे के पास, छत पर और घर के मंदिर में।
Image credits: Getty
Hindi
देवी लक्ष्मी की पूजा करें
शरद पूर्णिमा की रात देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस रात देवी लक्ष्मी स्वयं पृथ्वी पर आती हैं। इस रात देवी लक्ष्मी की पूजा करने से धन-संपत्ति मिल मिलती है।
Image credits: Getty
Hindi
कनकधारा स्त्रोत का करें पाठ
मान्यता है कि कनकधारा स्त्रोत का पाठ करने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। ये उपाय शरद पूर्णिमा की रात करें। इस उपाय को करने से आपके जीवन में कभी पैसों की कमी नहीं आएगी।
Image credits: Getty
Hindi
जरूरतमंदों को दान करें
शरद पूर्णिमा की रात को जो भी असहाय नजर आए उसे अपनी इच्छा अनुसार, कपड़े, पैसे और भोजन आदि का दान करें। इससे आपके जीवन में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहेगी।
Image credits: Getty
Hindi
मंत्रों का जाप करें
शरद पूर्णिमा की रात देवी लक्ष्मी मंत्रों का जाप करना चाहिए। मंत्र जाप के लिए कमलगट्टे की माला का उपयोग करें। इस उपाय से भी बड़ा धन लाभ होता है।