Surya Gochar 2025: दिवाली से पहले सूर्य कन्या से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेगा। ऐसा करने से बुध के साथ सूर्य की युति बन जाएगी, जिससे बुधादित्य नाम का राजयोग बनेगा। इस राजयोग के चलते 5 राशि वालों की किस्मत चमक सकती है।
Surya Rashifal 2025: इस बार दिवाली 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इसके पहले यानी 17 अक्टूबर को सूर्य राशि बदलकर कन्या से तुला में प्रवेश करेगा। इस राशि में बुध ग्रह पहले से ही स्थिति है। सूर्य और बुध के एक ही राशि में होने से बुधादित्य नाम का राजयोग बनेगा। ये राजयोग 5 राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ फल देने वाला रहेगा। इन 5 राशि वालों की किस्मत चमक सकती है और बैंक बैलेंस में वृद्धि भी होगी। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 5 राशियां…
इस राशि के लोगों को सूर्य के राशि परिवर्तन से प्रॉपर्टी से लाभ होने के योग बनेंगे। पुश्तैनी संपत्ति के मामले सुलझ सकते हैं। ससुराल पक्ष से भी संपत्ति में से हिस्सा मिल सकता है। लव लाइफ में खुशहाली बनी रहेगी। परिवार में एक नन्हा सदस्य आ सकता है, जिससे पूरा घर खुशियों से झूम उठेगा।
इस राशि के लोगों का बैंक बैलेंस अचानक बढ़ सकता है। इनका अटका हुआ पैसा इन्हें वापस मिल सकता है। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को बड़ा धन लाभ हो सकता है। संतान को कोई बड़ी उपलब्धि भी इस दौरान मिल सकती है। अगर ये नया काम शुरू करना चाहते हैं तो इसके लिए भी समय अनुकूल है।
46
सिंह वालों को होगा धन लाभ
इस राशि के लोगों को धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। पिता के सहयोग से नया वाहन या मकान आदि खरीद सकते हैं। कुछ मामलों में किस्मत का साथ मिलेगा, जिससे अटके हुए काम पूरे होंगे। स्टूडेंट्स के लिए भी ये समय अनुकूल रहेगा। वर्किंग वूमन को नौकरी में प्रमोशन और इंक्रीमेंट मिल सकता है।
56
वृश्चिक वालों की चमकेगी किस्मत
सूर्य के राशि बदलने से इस राशि के लोगों की किस्मत चमक सकती है। इन लोगों को हर काम में सफलता मिलेगी। नई प्रॉपर्टी से फायदा होगा। माता-पिता की ओर से भी आर्थिक सहयोग मिलेगा। इस समय किया गया इन्वेस्टमेंट भविष्य में बहुत काम आने वाला है। गुड न्यूज भी मिलेगी।
66
कुंभ वाले रहेंगे लकी
इस राशि वाले लकी रहेंगे यानी इन्हें भाग्य का साथ मिलेगा। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। पति-पत्नी कहीं घूमने जा सकते हैं। संतान सुख मिलेगा। इस राशि के लोग राजनीति से जुड़े हैं, उन्हें बड़ा पद और जिम्मेदारी मिल सकती है। सेहत में भी सुधार होगा।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।