Weekly Horoscope October 2025: अक्टूबर 2025 का तीसरे सप्ताह में सूर्य और चंद्रमा के अलावा गुरु ग्रह भी राशि बदलेगा। इन ग्रहों के राशि परिवर्तन का असर सभी राशि के लोगों पर होगा। जानें कैसा रहेगा आपके लिए ये सप्ताह।
Weekly Rashifal October 2025: अक्टूबर 2025 का तीसरा सप्ताह 13 से 19 अक्टूबर तक रहेगा। इस सप्ताह में दीपोत्सव की शुरूआत भी हो जाएगी। धनतेरस और नरक चतुर्दशी पर्व इसी सप्ताह में मनाए जाएंगे। साथ ही इस सप्ताह में सूर्य और चंद्रमा के अलावा गुरु ग्रह भी राशि बदलेगा। इन ग्रहों के राशि परिवर्तन का असर सभी राशि के लोगों पर शुभ-अशुभ रूप में दिखाई देगा। साप्ताहिक राशिफल से जानें आने वाले 7 दिन किस राशि के लिए कैसे रहेंगे…
इस राशि के लोगों के मन में अगर कोई दुविधा है तो इस सप्ताह उसका समाधान हो सकता है। प्रेम संबंधों में और अधिक नजदीकियां बढ़ सकती हैं। किसी बड़े अधिकारी या राजनीतिज्ञ से मुलाकात हो सकती है जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। सेहत में पहले से सुधार देखने को मिलेगा।
इस सप्ताह आपको किसी से कीमती उपहार मिल सकता है। सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं। जीवन साथी के साथ घर की व्यवस्था को लेकर कुछ तनाव बना रहेगा। स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा। प्रेम संबंध विवाह में बदल सकते हैं। सुख-सुविधाओं पर ज्यादा खर्च हो सकता है।
413
मिथुन साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 अक्टूबर 2025
कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों के साथ किसी बात पर बहस हो सकती है। नौकरी में दिए गए लक्ष्य पूरे करने के लिए बहुत अधिक मेहनत की जरूरत है।नसों में खिंचाव और दर्द रह सकता है। मौसमी बीमारियां भी परेशान कर सकती हैं। रुपए-पैसे से संबंधित किसी भी प्रकार की उधारी ना करें, नहीं तो पैसा डूब सकता है।
513
कर्क साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 अक्टूबर 2025
इस सप्ताह आपको कोई बुरी खबर सुनने को मिल सकती है। परिवारिक सदस्यों का ध्यान रखना भी आपका दायित्व है, इस बात का ध्यान रखें। दोस्तों के साथ ज्यादा घूमने-फिरने में समय व्यर्थ कर सकते हैं। घर के वरिष्ठ लोगों की सलाह को अनदेखा न करें। पैसों के लेनदेन के कराणछ रिश्तों में खटास आ सकती है।
613
सिंह साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 अक्टूबर 2025
इस सप्ताह नौकरी पेशा लोगों का स्थान परिवर्तन हो सकता है। पति-पत्नी में किसी बात पर विवाद की स्थिति बन सकती है। परिवार के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। समाज में मान-सम्मान की स्थिति कुछ ज्यादा ठीक नहीं रहेगी। पारिवारिक अव्यवस्था को लेकर मन चिंतित रह सकता है। सेहत का भी ध्यान रखें।
713
कन्या साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 अक्टूबर 2025
इस सप्ताह पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। पैरों में दर्द व सूजन की समस्या परेशान कर सकती है। पड़ोसियों के साथ किसी छोटी सी बात को लेकर वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। संतान के कारण परेशानी हो सकती है। कामकाज में बदलाव आ सकता है। हेल्थ को लेकर सावधान रहने की जरूरत है।
813
तुला साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 अक्टूबर 2025
इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। किसी ऑफिशियल काम के लिए दूर स्थान की यात्रा हो सकती है। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता बनी रहेगी। प्रमोशन से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सामाजिक कार्यों में आपके योगदान की सराहना होगी। स्टूडेंट्स को मेहनत का फल मिलेगा।
913
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 अक्टूबर 2025
घर में कुछ अनचाहे मेहमान इस सप्ताह आप सकते हैं, जिससे आप काफी नाखुश रहेंगे। धन संबंधी किसी भी प्रकार का रिस्क लेने से परहेज करें। गलत खानपान के कारण पेट खराब रह सकता है। संयमित आहार लेने की कोशिश करें। किसी समारोह में जाने का भी अवसर मिलेगा। लव लाइफ ठीक रहेगी।
1013
धनु साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 अक्टूबर 2025
बिजनेस से जुड़ी यात्राएं सफल रहेंगी। किसी नजदीकी रिश्तेदार से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। बीमा, इनकम टैक्स आदि से जुड़े क्षेत्र में कार्यरत लोगों को शानदार लाभ मिलने की उम्मीद है। मौसमी बीमारी परेशान कर सकती हैं। प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में महत्वपूर्ण डील होना संभव है। सेहत ठीक रहेगी।
1113
मकर साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 अक्टूबर 2025
इन्वेस्टमेंट के लिए ये समय अनुकूल है। ऑफिस मे सामंजस्य बिठाने में दिक्कतें आ सकती हैं। बदलते मौसम की वजह से एलर्जी हो सकती है। बिजनेस में कोई महत्वपूर्ण आर्डर आने की संभावना है। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं।
1213
कुंभ साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 अक्टूबर 2025
इस सप्ताह भाइयों से प्रॉपर्टी को लेकर मतभेद या विवाद होने की संभावना है। नए काम की शुरुआत के लिए ये सप्ताह अनुकूल है। ऑफिस में आपको अधिकारी व कर्मचारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। पड़ोसियों के बीच भावनात्मक संबंध और गहरे होंगे। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है।
1313
मीन साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 अक्टूबर 2025
घर में मेहमानों के आने से आपको प्रसन्नता होगी। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। कामकाज की अधिकता की वजह से स्वास्थ्य में गिरावट आएगी। वाहन से संबंधित कुछ दिक्कत आने से खर्चों की अधिकता रहेगी। पति-पत्नी के बीच संबंधों में सुधार आएगा। घर में खुशहाली बनी रहेगी।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।