
Mangal Rashifal February 2025: उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, वर्तमान में मंगल ग्रह मिथुन राशि में वक्री अवस्था में है यानी उल्टी चाल चल रहा है। 24 फरवरी को मंगल मिथुन राशि में ही मार्गी हो जाएगा यानी सीधी चाल चलने लगेगा। मंगल ग्रह के इस परिवर्तन से 4 राशि वालों को सबसे ज्यादा फायदा होगा या यूं कहें कि छप्पर फाड़कर पैसा मिलेगा तो गलत नही होगा। जानें कौन-सी हैं ये 4 राशियां…
भक्त ने लिखी प्रेमानंद महाराज की आरती, आप भी पढ़ें
मंगल के मार्गी होने से इस राशि के लोगों का बैंक बैलेंस अचानक बढ़ सकता है। इनके अटके हुए पैसे भी इन्हें मिल सकते हैं। जो लोग शेयर बाजार से जुड़े हैं उन्हें जबरदस्त लाभ होगा। जीवन के अन्य क्षेत्रों में भी इन्हें सफलता मिलेगी। परिवार के साथ शॉपिंग का मजा लेंगे। प्रेम संबंधों में भी सफलता मिलने के योग बनेंगे।
इस राशि के लोगों को पुश्तैनी संपत्ति से लाभ हो सकता है। संपत्ति से जुड़े पुराने विवाद खत्म होंगे। उधार दिया हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है। सोचे हुए काम समय पर पूरे होने से मन में संतोष रहेगा। कोई बड़ी टेंशन इनकी दूर हो सकती है। माता-पिता के सहयोग से पैसों से जुड़े मामलों में फायदा होगा।
मंगल के मार्गी होने से इस राशि के लोगों को प्रॉपर्टी से लाभ होगा और ये नई प्रॉपर्टी भी खरीद सकते हैं। जमा पूंजी में बढोत्तरी होगी। ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर इन्हें मिल सकती है। सेहत से जुड़ी परेशानियां भी दूर होंगी। नौकरी में अधिकारी इनके काम से बहुत खुश रहेंगे। प्रमोशन के योग भी बन सकते हैं।
इस राशि के लोगों के पुराने इन्वेस्टमेंट से लाभ होगा। शेयर बाजार और जुएं सट्टे से जुड़े लोगों को अप्रत्याशित सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। अगर कोई टेंडर लेना चाहते हैं तो इसमें भी इन लोगों को सफलता मिलेगी। किसी मनोरंजक यात्रा का योग बन रहा है। सोचे हुए काम पूरे होंगे। ससुराल पक्ष से मंहगा उपहार मिलेगा।
ये भी पढ़ें-
कौन-सी हैं वो 5 जगह, जहां अनजाने में हमसे हो जाती है जीव हत्या?
किन 5 लोगों की भूलकर भी न करें मदद? वरना हो सकते हैं बदनाम
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।