
Masik Rashifal December 2024: साल 2024 का अंतिम महीना दिसंबर बहुत खास रहेगा। इस महीने में कईं व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे वहीं कईं बड़े ग्रह भी इस महीने में राशि परिवर्तन करेंगे। ग्रहों के इन राशि परिवर्तन का असर सभी राशि के लोगों पर दिखाई देगा। आगे जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिसंबर 2024…
लव लाइफ के लिए यह महीना शुभ फल देने वाला रहेगा। इस महीने अविवाहित लोगों के रिश्ते तय हो सकता हैं। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखना होगी नहीं तो नुकसान हो सकता है। अनजान लोगों पर भरोसा न करें। वैवाहिक जीवन में नोंक-झोंक की स्थिति बनेगी। थोड़ा मानसिक तनाव हो सकता है। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिलने के भी संकेत हैं।
इस महीने संपत्ति से जुड़ा कोई पुराना विवाद सुलझ सकता है। बिजनेस-नौकरी के लिए ये महीना काफी अच्छा साबित होगा। हालांकि सेहत को लेकर उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। कोई अच्छी खबर मिलने से दिल खुश रहेगा। लाइफ में रोमांस बना रहेगा। महीने के बीच में पार्टनर के साथ आपके मतभेद हो सकते हैं। हालांकि बाद में सब ठीक हो जाएगा।
इस महीने परिवार में कोई मांगलिक आयोजन जैसे विवाह या सगाई हो सकती है। बिजनेस में अच्छा-खासा लाभ होगा। इस महीने आपको जोखिम भरे कामों से बचना होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह महीना थोड़ा उलझन भरा हो सकता है। कोई भी काम जल्दबाजी में न करें। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। व्यवसाय लाभदायक रहेगा।
इस महीने किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। बिजनेस करने वालों को लाभ मिलेगा और नौकरीपेशा लोगों के लिए यह महीना सामान्य रहेगा। सेहत भी पहले से काफी अच्छी रहेगी। अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है लेकिन आप सब मैनेज कर लेंगे। महीने के अंत में रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्राएँ सफल रहेंगी।
इस महीने नई जगह से आय के स्रोत मिलेंगे जिससे लाभ होगा। सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो प्रमोशन मिलने की संभावना है। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें, नहीं तो बाद में पछताना होगा। अनावश्यक खर्च होगा, जिसके कारण आपको कर्ज लेना पड़ सकता है। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
इस महीने नौकरी से जुड़े मामले आपके पक्ष में रहेंगे। किसी रिश्तेदार से जुड़ा कोई पुराना विवाद खत्म हो सकता है। अगर आप नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो अपने परिवार से सलाह जरूर लें। इस माह किसी धार्मिक स्थान की यात्रा के योग बन रहे हैं। आपको नए वस्त्र और आभूषण मिल सकते हैं। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिलेगी।
इस महीने नौकरी में अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे टारगेट पूरे करने में सफल रहेंगे। किसी रिश्तेदार से आर्थिक एवं मानसिक सहयोग प्राप्त होगा। पत्नी को नौकरी में पदोन्नति मिलेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। यह महीना कोर्ट-कचहरी में विजय वाला रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। कृषि कार्यों की स्थिति सामान्य रहेगी।
इस महीने लव लाइफ में कुछ नया अनुभव होगा, जिससे आप दोनों खुश होंगे। पहले किए गए निवेश का लाभ इस महीने आपको मिल सकता है। कोई भी बड़ा फैसला सोच-समझकर ही लें। सेहत को लेकर कुछ परेशानियां हो सकती हैं। इनकम के सोर्स बढ़ सकते हैं। संतान को लेकर चिंता हो सकती है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
सेहत की दृष्टि से यह महीना आपके लिए अच्छा नहीं है। राजनीति से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। नौकरी में परेशानियों का अनुभव होगा, किसी वजह से टारगेट पूरे नहीं होंगे, जिससे अधिकारी नाराज रहेंगे। परिवार में जमीन को लेकर विवाद हो सकता है। परीक्षा व साक्षात्कार में सफल रहेंगे।
इस महीने विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। शुगर और ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो सेहत पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। इस महीने कारोबार अच्छा रहेगा। नौकरी से अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो भविष्य में आपको फायदा पहुंचाएगा। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा मिलेगी।
इस महीने आप जोखिम भरे कार्यों से बचें, नहीं तो सेहत के साथ-साथ पैसों का भी नुकसान हो सकता है। नौकरी में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें, नहीं तो किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है। जीवनसाथी से आपको कोई सरप्राइज़ मिल सकता है। बुरी संगत से बचें। सेहत का ध्यान रखें।
अगर आपका कोई मसला कोर्ट में चल रहा है इस महीने उसका फैसला आपके विरुद्ध जा सकता है। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। नौकरीपेशा लोग नई नौकरी ढूंढने का प्रयास करेंगे। अविवाहित लोगों के लिए इस महीने अच्छे रिश्ते आ सकते हैं। वर्क प्लेस पर उत्साहवर्धक वातावरण रहेगा। पुराने रोग परेशान कर सकते हैं। खान-पान पर नियंत्रण रखें।
ये भी पढ़ें-
Astro Tips: चोरी या गुम हुई वस्तु मिलेगी या नहीं, कैसे पता करें?
Khar Maas 2024 Date: शुरू होने वाला है खर मास, जानें कब से कब तक रहेगा?
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।