Shani Meen Rashifal 2024: मीन राशि वालों के लिए उलट-फेर वाला रहेगा साल 2024, शनि की साढ़ेसाती करेगी परेशान

Shani Rashifal 2024: शनिदेव की साढ़ेसाती का प्रथम चरण बहुत ही कष्टकारी माना गया है। मीन राशि पर इस साल पूरे समय शनि की साढ़ेसाती का प्रथम चरण रहेगा। इस दौरान इन्हें अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

 

Manish Meharele | Published : Dec 9, 2023 10:59 AM IST / Updated: Dec 29 2023, 04:52 PM IST

Meen Rashi Par shani ki dasha 2024: जिस पर भी शनि की कुदृष्टि हो जाए, उसे कोई नहीं बचा सकता। उसके बुरे दिन शुरू हो जाते हैं। शनि की साढ़ेसाती को भी ऐसा ही माना जाता है। शनिदेव की कृपा से रंक यानी गरीब भी राजा बना जाता है और इनके नाराज होने से राजा भी रंक बन जाता है। शनि देव की वक्र दृष्टि के कारण घर दुख, दरिद्रता, संकट दुर्घटना जैसी समस्याएं आने लगती हैं। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए पूरी विधि के साथ सच्चे हृदय से अच्छे काम करने चाहिए। आगे जानिए साल 2024 में शनि ग्रह मीन राशि पर कैसा असर डालेगा…

शनि राशिफल 2024 मीन राशि (Shani Meen Rashifal 2024)
साल 2024 में मीन राशि वालों शनि की साढ़ेसाती का प्रथम चरण पूरे समय रहेगा। ये स्थिति इस राशि के लोगों के लिए बहुत ही कष्टदाई रहेगी। नौकरी और बिजनेस में भी नई-नई चुनौतियां आती रहेंगी। कोई बड़ी बीमारी इस साल आपको परेशान कर सकती है, अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ेंगे। चोरी, धन हानि के योग भी इस साल बन रहे हैं। वाहन सावधानी से चलाएं। डिप्रेशन जैसी स्थिति बन सकती है। पैसा उधार लेने की स्थिति बन सकती है।

ये 4 महीने रहेंगे परेशान करने वाले
वैसे तो ये पूरा साल ही मीन राशि वालों के लिए परेशानी वाला रहेगा, लेकिन 30 जून से 15 नवंबर के दौरान इन लोगों पर परेशानियों का पहाड़ टूट सकता है, क्योंकि इस समय शनि वक्री स्थिति में रहेगा। इस दौरान सेहत काफी खराब हो सकती है। शेयर बाजार में लगाया पैसा डूब सकता है। नौकरी का दवाब आपको हताश कर सकता है। इस दौरान धर्म-कर्म करने से परेशानियां कुछ कम हो सकती हैं।

मीन राशि के लिए शनि के उपाय (Meen Rashi Ke Liye Shani Ke Upay)
1. शनिवार को मांस-मदिरा का सेवन न करें।
2. शनिवार को तेल, लोहा आदि चीजें न खरीदें, जो शनि से संबंधित हो।
3. जरूरतमंदों को काली चीजें जैसे जूते-चप्पल, कंबल आदि का दान करें।
4. प्रत्येक शनिवार को शनि चालीसा का पाठ करें।
5. पानी में काले तिल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें।


ये भी पढ़ें-

Shani Mesh Rashifal 2024: शेयर मार्केट, प्रॉपर्टी या जॉब, साल 2024 में शनिदेव किस फील्ड में दिलाएंगे सक्सेस?


Shani Vrishabh Rashifal 2024: लापरवाही, परेशानी और नुकसान, साल 2024 में कैसा होगा आप पर शनि का असर?


Shani Mithun Rashifal 2024: क्या साल 2024 में मिथुन राशि वालों को होगा धन लाभ, शनिदेव कैसे चमकाएंगे किस्मत?


Shani Kark Rashifal 2024: पूरे साल रहेगा शनि की ढय्या का अशुभ असर, जानें कैसा रहेगा कर्क राशि वालों के लिए 2024?


Shani Singh Rashifal 2024: पैसा-अच्छी सेहत और सम्मान, शनिदेव और क्या-क्या देंगे सिंह राशि वालों को साल 2024 में?


Shani Kanya Rashifal 2024: साल 2024 में कन्या राशि वालों के लिए शनि का असर शुभ रहेगा या अशुभ? जानें राशिफल से


Shani Tula Rashifal 2024: फैमिली-जॉब और बिजनेस, साल 2024 में शनि कितनी गुड न्यूज देगा तुला राशि वालों को?


Shani Vrishchik Rashifal 2023: मेहनत से मिलेगी सफलता या किस्मत से, साल 2024 में वृश्चिक वालों पर कैसा रहेगा शनि का असर?


Shani Dhanu Rashifal 2024: साल 2024 में धनु राशि वालों पर मेहरबान रहेंगे शनिदेव, जो चाहेंगे-वो मिलेगा!


Shani Makar Rashifal 2024: शनि की उतरती साढ़ेसाती साल 2024 में मकर राशि वालों को क्या गुड न्यूज देगी?


Shani Kumbh Rashifal 2024: नौकरी-बिजनेस या लव लाइफ, साल 2024 में हर काम बिगाड़ सकती है शनि की साढ़ेसाती


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Read more Articles on
Share this article
click me!