Mesh Rashifal 2026: मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?

Published : Oct 31, 2025, 09:49 PM IST

Mesh Rashifal 2026: राशि चक्र की पहली राशि है मेष, इसके स्वामी मंगलदेव यानी मंगल ग्रह है। इस राशि के लोगों का स्वभाव उग्र होता है। ये काफी जिद्दी भी होते हैं। आगे जानिए मेष राशि वालों के लिए साल 2026 कैसा रहेगा?

PREV
113
मेष राशि के लिए साल 2026 कैसा रहेगा?

Aries Yearly Horoscope 2026: गणेशजी कहते हैं कि साल 2026 मेष राशि वालों के लिए शानदार रहेगा। इस साल इन्हें कईं उपलब्धियां मिल सकती हैं। पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद खत्म होंगे। कोर्ट-कचहरी में अगर कोई मामला चल रहा है तो उसमें भी सफलता मिल सकती है। आप जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचें। साल के मध्य में आपके विरुद्ध षडयंत्र रच सकता है। एक्सट्रा मैरिटल अफेयर से दूरी बनाए रखें, नहीं तो मुसीबत में पड़ सकते हैं। नौकरी के माहौल में खुद को ढालने में सफल रहेंगे। ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारुवाला से जानें आपके लिए कैसा रहेगा साल 2026…

213
मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जनवरी 2026? (Horoscope for Aries January 2026)

इस महीने अचानक धन प्राप्ति के योग बनेंगे। कोर्ट-कचहरी के विवादों में विजय मिलेगी। किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच तनाव बढ़ सकता है। नया काम करने से आपको इस महीने बचना होगा। महीने के बीच में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। संतान से सहयोग मिलेगा। नौकरी-बिजनेस में मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। पैसों का लेन सावधानी से करें, छोटी सी लापरवाही आपकी परेशानी बढ़ा सकती है। पुरानी बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं या किसी तरह का इन्फेक्शन भी हो सकता है। महीने का अंतिम सप्ताह सुख देने वाला रहेगा।

313
मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा फरवरी 2026? (Horoscope for Aries February 2026)

इस राशि के लोग परिवार के साथ किसी किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। इनकम में थोड़ी कमी आने से बजट बिगड़ सकता है। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। कुछ अनचाहे लोग भी आपसे मिलने आ सकते हैं, जिससे आपका मूड खराब रहेगा। कामकाजी महिलाओं को बड़ी उपलब्धि इस महीने मिलने की संभावना है। जीवनसाथी का सहयोग मिलता रहेगा। साझेदारी के बिजनेस में सोच-समझकर निर्णय लें। महीने के अंत में कोई बड़ा सौदा होने की संभावना है। पुराने रोग आपको थोड़ा परेशान कर सकते हैं।

413
मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा मार्च 2026? (Horoscope for Aries March 2026)

इस महीने पारिवारिक वातावरण हंसी-खुशी वाला रहेगा। परेशानियाँ कम होंगी और संतान अपने लक्ष्य की प्राप्त करने में सफल रहेंगे। नया घर, जमीन या दुकान खरीदने की योजना बन सकती है। विरोधी शांत रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बना रहेगा। छात्रों को सफलता मिलेगी। नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। पति-पत्नी एक-दूसरे पर अपनी बातें थोपने से बचें नहीं तो बात बिगड़ सकती है। परिवार के किसी सदस्य की बीमारी के कारण आपकी चिंता बढ़ सकती है। बिजनेस में लिए गए फैसले काफी हद तक फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

513
मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा अप्रैल 2026? (Horoscope for Aries April 2026)

इस राशि के लोगों को दोस्तों का सहयोग मिलेगा। विवादित मामलों में विजय प्राप्त होगी। पारिवारिक समय मिला-जुला रहेगा। संतान से किसी बात पर विवाद की स्थिति बन सकीत है। कार्यक्षेत्र में भी मतभेद सामने आ सकते हैं। चंद्रमा की स्थिति आय को बेहतर बनाए रखेगी। किसी बात को लेकर मन में असंतोष रहेगा। जीवनसाथी से सकारात्मक संबंध बने रहेंगे। नौकरी में अधिकारी किसी बात पर नाराज हो सकते हैं। सेहत के लिए ये महीना बहुत अच्छा रहेगा। रोगों से मुक्ति मिलने की भी संभावना है। नियमित व्यायाम की आदत डालें तो बेहतर रहेगा।

613
मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा मई 2026? (Horoscope for Aries May 2026)

जीवनसाथी से किसी बात पर विवाद की स्थिति बन सकती है, हालांकि कुछ दिनों में सबकुछ सामान्य हो जाएगा। धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बनेगा। संतान से सुख प्राप्त होगा। बिजनेस में सफलता मिलेगी। नौकरी में अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। कोई खुशखबरी भी इस महीने आपको मिलेगी। परिवार हर तरह से आपके अनुकूल रहेगा। भाइयों का व्यवहार आपके पक्ष में रहेगा। रिश्तेदारों का घर में आना-जाना लगा रहेगा। महीने के बीच में सेहत में गिरावट आ सकती है। मौसमी बीमारियों से सावधान रहने की जरूरत है।

713
मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जून 2026? (Horoscope for Aries June 2026)

ग्रहों की स्थिति कह रही है कि इस महीने आपको खर्च पर नियंत्रण रखना चाहिए और निवेश से भी बचना चाहिए। आमदनी में अस्थिरता आ सकती है। कड़ी मेहनत के बावजूद आपको उचित सफलता नहीं मिल पाएगी। छोटी-छोटी बातों पर किसी से विवाद न करें नहीं तो आपकी इमेज खराब हो सकती है। लव लाइफ के लिए समय अनुकूल है। पति-पत्नी कहीं घूमने जा सकते हैं। बिजनेस में लाभ के काफी अच्छे अवसर मिलेंगे। घुटनों में दर्द की समस्या बुजुर्गों को परेशान कर सकती है। पेट दर्द या लीवर में संक्रमण हो सकता है।

813
मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जुलाई 2026? (Horoscope for Aries July 2026)

महीने का पहला सप्ताह ठीक नहीं रहेगा। परिवार में किसी बात पर कलह की स्थिति बनी रहेगी। संतान के कारण भी परेशानियां हो सकती हैं। ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा आपका बजट बिगाड़ सकता है। प्रेम जीवन के लिए समय मिला-जुला रहेगा। कुछ मामलों में जीवनसाथी का विरोध सहना पड़ सकता है। धार्मिक कामों में आपकी सहभागिता बनी रहेगी। वर्क प्लेस का माहौल थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। बिजनेस में छोटी-मोटी समस्या आ सकती है। दांत दर्द की समस्या आपको परेशान करेगी। दूसरों के मामलों में टांग न अड़ाएं।

913
मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा अगस्त 2026? (Horoscope for Aries August 2026)

इस महीने आप कुछ ज़िम्मेदारियों को पूरा करने में असफल हो सकते हैं। व्यापार में कुछ परेशानी आ सकती है, लेकिन आप उससे निपट लेंगे। महीने के मध्य में बेरोज़गारों को रोज़गार मिल सकता है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। संपत्ति या वाहन खरीदने के योग भी इस महीने बन रहे हैं। बिजनेस को लेकर नया प्लान बना सकते हैं। लाइफ पार्टनर से कोई उपहार मिल सकता है। नौकरी के लिए समय मिला-जुला रहेगा। आँखों की समस्याओं को गंभीरता से लेना होगा। सिरदर्द आदि को हल्के में न लें नहीं तो बाद में परेशानी आएगी।

1013
मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा सितंबर 2026? (Horoscope for Aries September 2026)

स्टूडेंट्स के लिए ये महीना काफी शानदार रहेगा, इन्हें अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। महीने के पहले सप्ताह में अतिरिक्त आय होने के योग हैं। मानसिक रूप से आप खुद को तनावमुक्त महसूस करेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दुश्मन चाहकर भी आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। परिवार में भी आपकी विशेष भूमिका रहेगी। प्रेम संबंधों में आपको सफलता मिल सकती है। व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कोई बड़ा सौदा होने से आपको काफी उत्साह और खुशी मिलेगी। इस महीने खान-पान का विशेष ध्यान रखना होगा।

1113
मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा अक्टूबर 2026? (Horoscope for Aries October 2026)

इस महीने संपत्ति को लेकर भाइयों के बीच तनाव बढ़ सकता है। किसी बात पर आपको अपमान का सामना करना पड़ सकता है। आपके शत्रु इसका फ़ायदा उठाएँगे। महीने के बीच किसी विवाह समारोह में जाने का अवसर मिलेगा। रुके हुए काम गति पकड़ सकते हैं। संतान पक्ष से भी आपको गुड न्यूज मिल सकती है। आप अपना काम ईमानदारी से करेंगे तो मुश्किलें आसान होती चली जाएंगी। पार्टनर से धोखा मिल सकता है। ज़्यादा काम के कारण अतिरिक्त समय ऑफिस में बिताना पड़ेगा, जिससे परिवार वाले नाराज हो सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।

1213
मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नवंबर 2026 (Horoscope for Aries November 2026)

इस महीने घर का माहौल अनुकूल रहेगा। ससुराल पक्ष से भी आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेगा, जो भविष्य में आपके काम आएगा। परिवार में किसी का विवाह या सगाई आदि हो सकती है। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। धन लाभ के योग भी बनेंगे। प्रेमियों के लिए समय अनुकूल नहीं है, जोड़ों का ब्रेकअप भी हो सकता है। बिजनेस में भी प्रतिस्पर्धियों से काफी आगे रहेंगे। नौकरी में स्थिति ठीक नहीं कही जा सकती। किसी वजह से मानसिक तनाव बना रहेगा। खान-पान में लापरवाही बिल्कुल न बरतें।

1313
मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा दिसंबर 2026? (Horoscope for Aries December 2026)

इस महीने नौकरी में काम का बोझ कुछ ज्यादा ही रहेगा। बिजनेस में नए फायदेमंद सौदे होने के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति पहले से ज़्यादा मज़बूत होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले बाहर ही निपटा लें, यही आपके लिए अच्छा है। विद्यार्थियों को सफलता के लिए कुछ ज्यादा ही मेहनत करने की आवश्यकता है। वाहन सावधानी से चलाएं, चोट लगने की संभावना है। लव लाइफ के लिए समय अनुकूल है। पति-पत्नी किसी रोमांटिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। ज्यादा दौड़भाग के कारण ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव आ सकता है।

Read more Photos on

Recommended Stories