Shani Margi 2025: शनि चलेगा सीधी चाल, 4 राशि वालों की जेब में आएगा पैसा-खत्म होगा बुरा समय

Published : Oct 28, 2025, 02:35 PM IST

Shani Margi 2025: नवंबर में शनि ग्रह मार्गी हो जाएगा यानी सीधी चाल चलने लगेगा। शनि की चाल बदलने से 4 राशि वालों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। इनका बुरा समय खत्म होगा और धन लाभ के योग भी बनेंगे।

PREV
15
शनि राशिफल 2025

Shani Margi Rashifal 2025: ज्योतिष शास्त्र में शनि का विशेष महत्व है। इसे न्यायाधीश भी कहते हैं क्योंकि शनि ही हर व्यक्ति को उसके अच्छे-बुरे कर्मों का फल देता है। शनि ढाई साल में एक बार राशि बदलता है। वर्तमान में शनि मीन राशि वक्री अवस्था में है यानी टेढ़ी चाल चल रहा है। 28 नवंबर को शनि मीन राशि में ही मार्गी हो जाएगा यानी सीधी चाल चलने लगेगा। शनि की चाल में परिवर्तन होने का सबसे ज्यादा फायदा 4 राशि वालों को होगा। इन राशि वालों को धन लाभ होगा और इनकी परेशानियां कम हो सकती हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां…

ये भी पढ़ें-
Hindu Beliefs: ब्राह्मण कौन-सी दाल को मानते हैं नॉनवेज?

25
मेष राशि वालों को होगा धन लाभ

शनि के मार्गी होने से इस राशि के लोगों को धन लाभ के योग बन सकते हैं। प्रॉपर्टी से फायदा होगा। अगर किसी को पैसा उधार दिया है तो वह भी वापस मिल सकता है। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। माता-पिता से आर्थिक सहयोग मिलने की उम्मीद है। इस राशि के लोग कोई नया काम भी इस समय शुरू कर सकते हैं। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी।

ये भी पढ़ें-
Devuthani Ekadashi Geet Lyrics: भगवान विष्णु को जगाने के लिए कौन-सा गीत गाएं? यहां जानें लिरिक्स

35
सिंह राशि वालों की दूर होगी टेंशन

इस राशि के लोगों की टेंशन दूर होगी। संतान की सेहत में सुधार देखने को मिलेगी, जिससे इन्हें राहत मिलेगी। अगर किसी से कोई विवाद चल रहा है तो उसमें राजीनामा हो सकता है। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। बैंक बैलेंस में इजाफा होगा। परिवार के साथ किसी सुखद और मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। इन्वेस्टमेंट के लिए भी समय अनुकूल है।

45
वृश्चिक वालों के खत्म होंगे बुरे दिन

इस राशि वाले लंबे समय से परेशान चल रहे हैं, इनके बुरे दिन खत्म होंगे। परिवार में इनका सम्मान बढ़ेगा। धर्म-कर्म के कामों में मन लगेगा। अगर परिवार में किसी की सेहत खराब है तो वह ठीक हो सकती है। पैसों के तंगी दूर होगी। अनुभवी लोगों की सलाह काम आएगी। अटके हुए काम पूरे होंगे। ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी।

55
मीन वालों को मिलेगी राहत

इस राशि वाले लोग शनि के मार्गी होने से राहत की सांस लेंगे। नौकरी में अधिकारी इनके काम से खुश रहेंगे वहीं बिजनेस में कोई बड़ी डील हो सकती है। कोर्ट-कचहरी में अगर कोई विवाद चल रहा है तो उसमें सफलता मिलेगी। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा और अविवाहितों के लिए योग्य रिश्ते आ सकते हैं। इनका बुरा समय लंबे समय के लिए टल जाएगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Read more Photos on

Recommended Stories