Weekly Horoscope October 2025: अक्टूबर 2025 के अंतिम सप्ताह में चंद्रमा के अलावा सिर्फ मंगल ग्रह ही राशि बदलेगा। मंगल का राशि परिवर्तन सभी राशियों के लिए शुभ-अशुभ फल देने वाला रहेगा। जानें कैसा रहेगा आपके लिए ये सप्ताह।
Weekly Rashifal October 2025: आने वाले 7 दिन अक्टूबर और नवंबर मास के अंतर्गत रहेगा। इसमें पहले 5 दिन अक्टूबर के रहेंगे और शेष 2 दिन नवंबर महीने के। सप्ताह के पहले ही दिन यानी 27 अक्टूबर को मंगल ग्रह तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। वहीं चंद्रमा हर ढाई दिन में राशि बदलेगा। शेष ग्रहों की स्थिति यथावत रहेगी। चंद्रमा और मंगल के राशि बदलने से सभी लोगों के जीवन में कुछ न कुछ बदलाव होगा। साप्ताहिक राशिफल से जानें आने वाले 7 दिन किस राशि के लिए कैसे रहेंगे…
इस सप्ताह इस राशि के लोगों को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। बिजनेस में खुद के तय किए गए टारगेट पूरे हो सकते हैं। अगर कहीं पैसा अटका हुआ है तो वह भी वापस मिल सकता है। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें, यही आपके लिए अच्छा है। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बनेगा। सेहत के लिए समय अनूकूल रहेगा।
इस राशि के लोग दूसरों की बातों में आकर कोई गलत फैसला ले सकते हैं। भाइयों में विवाद हो सकता है। चोट-मोच लग सकती है। दुश्मनों से सावधान रहने की जरूरत है। लाइफ पार्टनर के साथ किसी बात पर अनबन हो सकती है। पेट से जुड़ी समस्या बनी रहेगी। इस सप्ताह खान-पान पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।
413
मिथुन साप्ताहिक राशिफल 27 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025
इस राशि के लोग अपने करियर को लेकर गंभीर रहेंगे, ये अपने लिए कोई नया प्लान बना सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह अच्छा है। अधिकारी इनके काम से खुश रहेंगे। पारिवारिक मामलों में आपकी राय प्रमुखता से ली जाएगी। इस सप्ताह लव लाइफ में उतार-चढ़ाव आने की संभावना है। पुरानी बीमार परेशान कर सकती है।
513
कर्क साप्ताहिक राशिफल 27 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025
इस राशि के लोगों को पैतृक संपत्ति से फायदा होगा। इस सप्ताह बार-बार धन लाभ के योग बनेंगे। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। बेरोजगारों को नौकरी के अच्छे मौके मिल सकते हैं। बिजनेस को आगे बढ़ाने की योजनाएं सफल रहेंगी। सरकारी कर्मचारियों के लिए ये सप्ताह शुभ फल देने वाला रहेगा।
613
सिंह साप्ताहिक राशिफल 27 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025
इस राशि के स्टूडेंट्स को मेहनत का पूरा फल मिलेगा, जिससे ये अपने करियर को लेकर नई योजना बनाएंगे। प्रेम संबंधों में नई परेशानियां आ सकती हैं इसलिए इन मामलों से दूर रहने में ही भलाई है। इन्वेस्टमेंट किया हुआ पैसा डूब सकता है। सोचे काम नहीं होने से मन हताश रहेगा। दूसरों की बातों में आकर कोई काम न करें।
713
कन्या साप्ताहिक राशिफल 27 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025
इस सप्ताह पैसों के लेन-देन में सावधानी रखने की जरूरत है। प्रेम संबंध टूट सकते हैं। पुराने विवाद फिर सामने आ सकते हैं। नौकरी में बड़े अधिकारियों से जान-पहचान काम आएगी। पारिवारिक सुख और संतोष रहेगा। बिजनेस में कोई फायदेमंद सौदा होने के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।
813
तुला साप्ताहिक राशिफल 27 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025
इस राशि के लोग मंहगी चीजों की खरीदी करेंगे, जिससे इनका बजट बिगड़ सकता है। इन लोगों को दुश्मनों से सावधान रहने की जरूरत है नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता है। पिता की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे, संभव है उनके इलाज के लिए पैसा उधार लेना पड़े। कानूनी मामलों से जितना दूर रहें, आपके लिए उतना ही अच्छा है।
913
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 27 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025
इस राशि के लोग ऑफिस के विवाद से खुद को दूर रखें नहीं तो अधिकारी नाराज हो सकते हैं। रक्त से संबंधित बीमारी हो सकती हैं। दूसरों के मामलों में दखल देने से बचना होगा नहीं तो बात और बिगड़ सकती है। पैसों के मामले में भी ये सप्ताह ठीक नहीं है। दोस्तों के साथ घूमने जाने का प्लान कैंसिल हो सकता है। विवादों से बचकर रहें।
1013
धनु साप्ताहिक राशिफल 27 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025
इस राशि के लोगों को संतान पक्ष से कोई बड़ी खुशखबरी इस सप्ताह मिल सकती है। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। बिजनेस और नौकरी वालों के लिए भी समय ठीक है। कम मेहनत में भी अधिक फायदा होने से खुशी होगी। अचल संपत्ति जैसे जमीन-मकान की खरीददारी कर सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए भी समय ठीक है।
1113
मकर साप्ताहिक राशिफल 27 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025
इस राशि के लोगों को कोई करीबी व्यक्ति ही धोखा दे सकता है। इसलिए बिना पढ़े किसी कागज पर साइन न करें। आपकी कोई गुप्त योजना सभी को पता चल सकती है, जिससे मान-सम्मान में कमी आ सकती है। किसी दोस्त से अनबन हो सकती है। कुल मिलाकर ये सप्ताह आपके लिए उतार-चढ़ावा वाला रहने वाला है।
1213
कुंभ साप्ताहिक राशिफल 27 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025
इस राशि के लोगों को अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा, जिससे ये इन्वेस्टमेंट में बड़ा लाभ कमाएंगे। नौकरी में प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं। कोई बड़ी टेंशन इस सप्ताह खत्म हो सकती है। रुका हुआ पैसा मिलने से खुशी होगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की मदद मिलने से काम आसानी से होते चले जाएंगे। सेहत में भी सुधार होगा।
1313
मीन साप्ताहिक राशिफल 27 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025
इस राशि के लोगों का कोई बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में सावधानी रखें। कोई चूक भी हो सकती है। स्टूडेंट्स का तनाव बढ़ सकता है। इस समय आपको दोस्तों से मदद मिलेगी। जोश में आकर कोई गलत काम कर सकते हैं। लव लाइफ के लिए समय ठीक है। जरूरी काम समय पर होने से खुशी मिलेगी।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।