- Home
- Astrology
- Horoscope
- Chhath Puja 2025: छठ पूजा पर शुभ योगों की झड़ी, 4 राशि वालों को धन लाभ-प्रमोशन के योग
Chhath Puja 2025: छठ पूजा पर शुभ योगों की झड़ी, 4 राशि वालों को धन लाभ-प्रमोशन के योग
Chhath Puja 2025: इस बार छठ पूजा का पर्व 25 से 28 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। इस दौरान बहुत शुभ योग बनेंगे, जिसका शुभ प्रभाव 4 राशि वालों पर सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा। इन 4 राशि वालों की किस्मत चमक सकती है।

छठ पूजा 2025 राशिफल
Chhath Puja 2025 Rashifal: इस बार छठ पूजा की शुरूआत 25 अक्टूबर से हो चुकी है। ये पर्व 28 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। इसे दौरान रोज कुछ शुभ योग बनेंगे, जिसका फायदा कुछ चुनिंदा राशि वालों को मिलेगा। 25 अक्टूबर की बात करें तो इस दिन अमृत और शोभन नाम के 2 शुभ योग बन रहे हैं। 26 अक्टूबर को शोभन और सर्वार्थ सिद्धि शुभ योग रहेंगे। वहीं 27 अक्टूबर को यानी छठ पूजा के दिन सुकर्मा योग पूरे दिन रहेगा। 28 अक्टूबर को छठ पूजा के अंतिम दिन सुकर्मा, धृति, मित्र और मानस नाम के 4 शुभ योग रहेंगे। आगे जानिए इन 4 राशि वालों को इन शुभ योगों का फायदा मिलेगा…
ये भी पढ़ें-
छठ पूजा 2025 में भूलकर भी न करें ये 5 काम, नहीं मिलेगा व्रत का फल
मेष राशि वालों को होगा धन लाभ
इस राशि के लोगों को कोई बड़ा धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। बैंक बैलेंस में तेजी से इजाफा होगा। नौकरी-बिजनेस की स्थिति में सुधार होगा। लव लाइफ के लिए भी ये समय अनुकूल रहने वाला है। अगर सेहत में कुछ खराबी है तो वह भी दूर हो सकती है। युवाओं को मनचाहा रोजगार मिल सकता है।
ये भी पढ़ें-
Chhath Puja 2025: कौन हैं षष्ठी देवी या छठी मैया, सबसे पहले किसे दिए थे दर्शन?
सिंह वालों को मिलेगा किस्मत का साथ
इस राशि के लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा। इनके रूके हुए काम पूरे हो सकते हैं। बिजनेस में बड़ा फायदा होगा, वहीं नौकरी में अधिकारी इनकी मेहनत देखकर इनका प्रमोशन कर सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। अगर किसी को पैसा उधार दिया है तो वह वापस मिल सकता है। दूसरों के अनुभव से लाभ होगा।
तुला वालों को मिलेंगे शुभ फल
इस राशि को लोगों को शुभ फलों की प्राप्ति होगी। सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। धन लाभ के योग बार-बार बनेंगे। पति-पत्नी में अगर कोई परेशानी चल रही है तो वह भी दूर होगी। किसी रोमांटिक यात्रा पर जाने की संभावना भी बन रही है। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिलेगी।
मीन वालों को मिलेगी सुख-समृद्धि
इस राशि के लोगों को सुख-समृद्धि मिलेगी। यानी इनके जीवन में शांति और संतुष्टि बनी रहेगी। इस राशि के बेरोजगारों को मनचाहा रोजगार मिल सकता है। जो लोग नया काम शुरू करना चाहते हैं उनके लिए ये समय अनुकूल है। पहले किए गए इन्वेस्टमेंट का फायदा इस समय मिल सकता है। जीवन बहुत ही सुखमय तरीके से बीतेगा।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।