
Monthly Rashifal 1-30 November 2025: नवंबर 2025 का महीना ग्रहों के दृष्टिकोण से बहुत ही खास रहने वाला है क्योंकि इस महीने में ग्रह न सिर्फ राशि बदलेंगे बल्कि कुछ ग्रहों की चाल में भी परिवर्तन आएगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, नवंबर में चंद्रमा के अलावा सूर्य, बुध, और शुक्र राशि बदलेंगे, वहीं शनि पुन: मार्गी हो जाएगा। इसके अलावा गुरु जो अभी तक सीधी चाल चल रहा है ये वक्री हो जाएगा। ग्रहों के इन परिवर्तन का असर सभी राशि के लोगों पर किसी न किसी रूप में होगा। नवंबर 2025 का महीना किस राशि के लिए कैसा रहेगा? जानें मासिक राशिफल से…
ये भी पढ़ें-
Shani Margi 2025: शनि चलेगा सीधी चाल, 4 राशि वालों की जेब में आएगा पैसा-खत्म होगा बुरा समय
इस राशि के लोगों के लिए नवंबर का महीना मिला-जुला फल देने वाला रहेगा। बिजनेस-नौकरी की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी लेकिन सेहत में की गई लापरवाही परेशान करेगी। लव लाइफ के मामले सुलझ सकते हैं। इस महीने इन्वेस्टमेंट बहुत ही सोच-समझकर करें नहीं तो नुकसान होने की संभावना है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। रिश्तों में चल रहा तनाव कम होगा। काम-काज में मन लगा रहेगा।
ये भी पढ़ें-
Mangal Gochar 2025: मंगल के राशि बदलने से 4 राशि वालों का होगा ‘अमंगल’, मुसीबतें नहीं छोड़ेंगी पीछा
इस राशि के लोगों को नवंबर 2025 में धन लाभ के कई मौके मिलेंगे। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं जो बहुत जल्दी शादी के बंधन में भी बंध सकते हैं। सेहत के हिसाब से भी ये महीना बहुत खास रहने वाला है। इस समय आपको संतान पर नजर रखने की जरूरत है नहीं तो किसी से विवाद हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। सेहत को ध्यान में रखते हुए नियमित व्यायाम शुरू कर सकते हैं।
नवंबर का महीना इस राशि के लोगों के लिए नौकरी, व्यापार, शिक्षा और रोमांस के क्षेत्र में ठीक-ठाक रहेगा। शेयर बाजार में किए गए इन्वेस्टमेंट से लाभ होगा। वाहन आदि सावधान से चलाएं नहीं तो घटना-दुर्घटना का भय बना रहेगा। परिवार में किसी बात पर गलतफहमी हो सकती है। सेहत की स्थिति पहले से काफी बेहतर रहेगी। जोखिम भरे निर्णय लेने से बचना होगा। स्टूडेंट्स को मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिलेगी।
इस राशि के लोगों को इस महीने नौकरी में बड़ी सफलता मिल सकती है। रोमांस के लिए भी ये समय अनुकूल रहेगा। बिजनेस में शत्रु पक्ष पर नजर रखने की जरूरत है नहीं तो कोई टेंडर हाथ से निकल सकता है। बजट के अनुसार ही खर्च करेंगे तो ठीक रहेगा नहीं तो कोई किसी से पैसा उधार मांगने की नौबत आ सकती है। सेहत को ध्यान में रखें और खान-पान पर नियंत्रण, नहीं तो पेट के रोग परेशान कर सकते हैं।
इस महीने नए व्यापारिक संबंध बन सकते हैं जो लंबे समय के लिए लाभदायक साबित होंगे। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं उन्हें भी बड़ी सफलता मिल सकती है। लव लाइफ के लिए शुरूआती दिन थोड़े परेशानी भरे हो सकते हैं। सेहत पहले से ठीक रहेगी। पैतृक जमीन और संपत्ति मिलने के योग बन रहे हैं। प्रेम जीवन में किसी नए सदस्य के आने की संभावना है। सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे।
इस राशि के लोग बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल करेंगे। करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। नकौरी में सफलता की दर पहले से ज्यादा रहेगी। स्टूडेंट्स के लिए भी ये समय अनुकूल फल देने वाला रहेगा। लाइफ पार्टनर के साथ रोमांटिक ट्रिप पर जाने की भी संभावना है। इस महीने आप कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहें तो अच्छा रहेगा। व्यापार के दृष्टिकोण से तुरंत लिए गए निर्णय लाभकारी साबित होंगे।
इस राशि वालों को पैसे अगर कहीं अटके हैं तो वह वापस मिल सकते हैं। पैसा कमाने के और भी कईं मौके इस राशि के लोगों को मिलेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में भी लाभ होगा। बिजनेस के हिसाब से भी ये समय अनुकूल है। लव लाइफ में चल रही परेशानियां समाप्त होंगी। पुराने रोग इस महीने परेशान कर सकते हैं। युवा बुरी संगत से दूर रहें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा भी हो सकती है।
बिजनेस करने वाले लोगों के लिए ये महीने बहुत ही शानदार रहने वाला है वहीं नौकरीपेशा लोगों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आपका दांपत्य जीवन प्रेम और समझदारी से भरा रहेगा। लव लाइफ के मामले परिवार की सहमति तक पहुंच सकते हैं। इन्वेस्टमेंट के लिए भी ये समय अनुकूल रहने वाला है। नया घर या वाहन भी इस समय खरीदने के योग बन रहे हैं। परिवार में नए सदस्य का आगमन होगा।
इस महीने आपको खान-पान पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो छोटी बीमारी बड़ा रूप ले सकती है। संपत्ति से लाभ होने के योग बनेंगे। इस महीने आप कुछ नए काम शुरू कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को इस महीने मनचाही सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी इन लोगों को मिल सकती है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। दोस्तों के सात मौज-मस्ती करने के लिए समय निकाल पाएंगे।
निवेश के हिसाब से ये महीना आपके लिए अनुकूल रहेगा। नवविवाहित जोड़े रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के स्थान परिवर्तन के प्रबल योग इस महीने बन राह है। मामा पक्ष से सहयोग मिलेगा। परिवार में सभी लोगों की सेहत इस महीने अच्छी रहेगी। विदेश से नौकरी का ऑफर मिल सकता है, धार्मिक यात्रा की संभावना भी बन रही है। घर-परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।
नौकरी, बिजनेस में तरक्की मिलेगी। अपने घर में बदलाव या नवीनीकरण करवा सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी समय अच्छा रहेगा, लेकिन फिर भी घर के बुजुर्गों में बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है। धर्म-कर्म के कामों में समय बितेगा, जिससे मानसिक शांति का अनुभव होगा। किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। इस महीने में आपको कुछ अच्छी खबरें भी सुनने को मिलेगी, जिससे आपको राहत का अहसास होगा।
राजनीति से जुड़े लोगों को इस महीने बड़ी सफलता मिल सकती है। बिजनेस के लिए भी ये समय अनुकूल है। खाने-पीने की बुरी आदतें आपकी सेहत पर असर डाल सकती है, जिससे थकान और तनाव का अनुभव करेंगे। कुछ दिन की छुट्टी लेकर परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। कोई गलत निर्णय आपको परेशान कर सकता है। शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में अनुकूल लाभ मिलेगा। स्टूडेंट्स को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।