MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • Mangal Gochar 2025: मंगल के राशि बदलने से 4 राशि वालों का होगा ‘अमंगल’, मुसीबतें नहीं छोड़ेंगी पीछा

Mangal Gochar 2025: मंगल के राशि बदलने से 4 राशि वालों का होगा ‘अमंगल’, मुसीबतें नहीं छोड़ेंगी पीछा

Mangal Gochar 2025: मंगल ग्रह 27 अक्टूबर, सोमवार को तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर चुका है। मंगल का ये राशि परिवर्तन 4 राशि वालों के लिए बहुत ही ज्यादा परेशान करने वाला रहेगा। इनके जीवन में एक के बाद एक कईं परेशानियां आ सकती हैं।

3 Min read
Manish Meharele
Published : Oct 27 2025, 02:58 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
मंगल राशिफल अक्टूबर 2025
Image Credit : freepik

मंगल राशिफल अक्टूबर 2025

Mangal Rashifal 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हमारे सौर मंडल में 9 ग्रह हैं। ये सभी ग्रह समय-समय पर राशि बदलते हैं। ग्रहों के राशि बदलने का असर हमारे जीवन पर भी होता है। मंगल भी इन नवग्रहों में से एक है। मंगल लगभग 45 दिन में राशि बदलता है। इस बार 27 अक्टूबर को मंगल तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर चुका है। मंगल के इस राशि परिवर्तन का नकारात्मक प्रभाव 4 राशि वालों पर सबसे ज्यादा होगा। इनके जीवन में परेशानियां एक के बाद एक आती चली जाएंगी। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा, जानें कौन-सी हैं ये 4 राशियां…

ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope October 2025: मंगल-चंद्रमा बदलेंगे राशि, जानें आने वाले 7 दिन किसके लिए कैसे रहेंगे?

25
वृषभ राशि वालों को होगा नुकसान
Image Credit : Getty

वृषभ राशि वालों को होगा नुकसान

इस राशि के लोगों को कोई बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है। सेहत में भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ये लोग अचल संपत्ति से जुड़ा कोई भी काम इस समय न करें नहीं तो इसमें पैसा और समय दोनों खराब होंगे। प्रेम संबंध टूट सकते हैं। किसी दुर्घटना के होने का भय भी रहेगा इसलिए वाहन सावधानी से चलाएं और रिस्क वाले काम करने से भी बचें।

ये भी पढ़ें-
Mangal Gochar 2025: मंगल करेगा मालामाल, 4 राशि वाले खरीदेंगे प्रॉपर्टी-किस्मत भी देगी साथ

35
कन्या राशि वाले न करें रिस्की काम
Image Credit : Getty

कन्या राशि वाले न करें रिस्की काम

इस राशि के लोग रिस्क वाला कोई भी काम न करें। शेयर बाजार से जुड़े लोग इस समय बिना अनुभव के इन्वेस्टमेंट न करें नहीं तो बड़ा नुकसान संभव है। नौकरी में अधिकारी किसी बात पर नाराज हो सकते हैं। संतान से संबंधित कोई गुप्त बात आपको ठेस पहुंचा सकती है। प्रेम संबंधों को लेकर परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। धन हानि संभव है।

45
धनु वालों की बढ़ेगी मुसीबत
Image Credit : Getty

धनु वालों की बढ़ेगी मुसीबत

इस राशि के लोगों की परेशानियां अचानक बढ़ सकती है। इस समय ये कोई भी नया काम शुरू न करें। मामा पक्ष से कोई बुरी खबर सुनने को मिल सकती है। दूसरों की बातों में आकर कोई गलत फैसला भी ये लोग ले सकते हैं। संतान पर नजर रखने की जरूरत है। ससुराल पक्ष में किसी बात पर कहासुनी हो सकती है। सेहत को लेकर सावधान रहें।

55
कुंभ वालों के शुरू होंगे बुरे दिन
Image Credit : Getty

कुंभ वालों के शुरू होंगे बुरे दिन

मंगल के राशि परिवर्तन से इस राशि लोगों के बुरे दिन शुरू हो सकते हैं। इनके बने बनाए काम भी बिगड़ सकते हैं। नौकरी-बिजनेस की स्थिति पहले से काफी खराब रहेगी। खान-पान पर नियंत्रण रखें नहीं तो पेट के रोग परेशान करेंगे। उधार दिया हुआ पैसा अटक सकता है। इस राशि के लोगों को मृत्यसमय कष्ट का सामना करना पड़ सकता है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
राशिफल
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved