September 2024 में किसे मिलेगा प्रमोशन-किसे खुशखबरी? जानें 12 राशियों का हाल

September 2024 Masik Rashifal: साल 2024 का नौवां महीना सितंबर शुरू हो चुका है। इस महीने में कुछ राशि वालों को शुभ फल मिलेंगे तो कुछ के लिए ये महीना परेशानी वाला रहेगा। पढ़ें सितंबर 2024 का मासिक राशिफल…

 

Manish Meharele | Published : Aug 31, 2024 9:11 AM IST

Masik Rashifal September 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर महीने 4-5 ग्रह राशि परिवर्तन करते हैं। इसका असर सभी 12 राशि के लोगों पर होता है। किसी के लिए बहुत शुभ फल देने वाला माना जाता है तो कुछ के लिए नई परेशानी खड़ी कर देता है। साल 2024 का नौवां महीना सितंबर शुरू हो चुका है। मासिक राशिफल से जानिए सितंबर 2024 किस राशि के लिए कैसा रहेगा…

मेष राशिफल सितंबर 2024 (Mesh Rashifal September 2024)
ये महीना मेष राशि वालों के लिए ठीक-ठाक रहेगा। नौकरी में प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। कुछ बड़े खर्चे अचानक सामने आ सकते हैं, जिसके लिए आप तैयार नहीं रहेंगे। इन्वेस्टमेंट करने से पहले अच्छी तरह से सोच-विचार कर लें और अनुभवी लोगों से सलाह भी जरूर लें। लव लाइफ के लिए समय अच्छा है।

Latest Videos

वृषभ राशिफल सितंबर 2024 (Vrishbha Rashifal September 2024)
इस राशि के लोगों को इस महीने कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। बिजनेस-नौकरी के लिए ये महीना बहुत ही अच्छा रहेगा। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी, मान-सम्मान भी मिलेगा। रुका हुआ पैसा इस महीने मिल सकता है। पुराने मतभेद खत्म होंगे। संतान से सुख मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी।

मिथुन राशिफल सितंबर 2024 (Mithun Rashifal September 2024)
इस राशि के लोगों के लिए ये महीना कुछ खास नहीं रहेगा। कोई बुरी घटना इन लोगों के साथ हो सकती है। परिवार में विवाद की स्थिति बनेगी। नौकरी बदलने की नौबत आ सकती है। कोई बुरी खबर भी इस महीने इन्हें मिल सकती है। महीने के अंत में स्थिति थोड़ी नियंत्रण में हो सकती है।

कर्क राशिफल सितंबर 2024 (Kark Rashifal September 2024)
अविवाहित लोगों को इस महीने योग्य रिश्ता मिल सकता है। बिजनेस में अनिश्चितता का माहौल रहेगा। सिरदर्द, चिंता और तनाव से पीड़ित हो सकते हैं। जल्दबाजी में किए गए कामों से नुकसान होगा। जोखिम भरे कामों से बचें। नौकरी में वरिष्ठ व्यक्ति से सहयोग मिल सकता है। सेहत का भी ध्यान रखें।

सिंह राशिफल सितंबर 2024 (Singh Rashifal September 2024)
लोन लेने की योजना बना रहे हैं तो इसमें सफलता मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। पिता से आर्थिक सहयोग मिलेगा, जिससे कर्ज चुकाने में सफलता मिलेगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी। संतान से सुख मिलेगा। पुराने रोगों में आराम मिलेगा। परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं।

कन्या राशिफल सितंबर 2024 (Kanya Rashifal September 2024)
नौकरी में परेशानी का अनुभव होगा। टारगेट समय पर पूरे न होने से तनाव बढ़ सकता है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े काम अटक सकता है। बिजनेस के सिलसिले में विदेश यात्रा पर जाना पड़ेगा। कोई पुराना रोग फिर से परेशान कर सकता है। दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें।

तुला राशिफल सितंबर 2024 (Tula Rashifal September 2024)
परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता इस महीने मिल सकती है। अविवाहितों का रिश्ता इस महीने पक्का होने की उम्मीद है। अटका हुआ पैसा भी इस महीने मिल सकता है। कुछ छोटी-मोटी बीमारियों को छोड़कर आप पहले से अधिक स्वस्थ रहेंगे।

वृश्चिक राशिफल सितंबर 2024 (Vrischik Rashifal September 2024)
इस महीने ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी, साथ ही धन लाभ भी होगा। भूमि-भवन पर समझौता करने से बचें। पेट संबंधी रोग होने की संभावना है, इसलिए खान-पान पर नियंत्रण रखें। बिजनेस से जुड़ी कोई योजना बन सकती है। नौकरी की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी।

धनु राशिफल सितंबर 2024 (Dhanu Rashifal September 2024)
इस महीने नौकरी में काम का बोझ ज्यादा रहेगा। कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले परिवार के लोगों से सलाह-मशविरा जरूर कर लें। महीने की शुरुआत में सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है। बिजनेस में फायदे के सौदे हो सकते हैं। माता को ओर पैसों का लाभ इस महीने हो सकता है।

मकर राशिफल सितंबर 2024 (Makar Rashifal September 2024)
इस राशि के लोगों के लिए ये महीना मिला-जुला फल देने वाला रहेगा। बिजनेस-नौकरी की स्थिति पहले से काफी बेहतर रहेगी। सेहत पहले से काफी ठीक रहेगी। संतान की उपलब्धि से परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को मनचाहा पद इस महीने में मिल सकता है।

कुंभ राशिफल सितंबर 2024 (Kumbh Rashifal September 2024)
सेहत के लिहाज से ये महीने ठीक नहीं रहेगा। पुरानी बीमारी के चलते अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ेंगे। बिजनेस में नए सौदे हो सकते हैं। बिजनेस में छोटी-मोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वर्क प्लेस पर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लोग आपकी सादगी का फायदा उठा सकते हैं।

मीन राशिफल सितंबर 2024 (Meen Rashifal September 2024)
स्टूडेंट्स के लिए ये समय ठीक नहीं है। नौकरीपेशा लोगों को नौकरी खोने का डर रहेगा। अगर आप शुगर के मरीज हैं तो थोड़ी सावधानी बरतें। अटका हुआ पैसा इस महीने मिल सकता है। धार्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी। माता-पिता आपकी सेवा से खुश होंगे। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा।



ये भी पढ़ें-


गणेश चतुर्थी 2024 पर कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे? नोट करें पूजा का मुहूर्त भी


4 देश जहां होती है श्रीगणेश की पूजा, सबसे बड़ा मुस्लिम देश भी इसमें शामिल


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!

Latest Videos

नवादा में क्यों दलितों पर टूटा दंबंगों का कहर, स्वाहा हो गए 80 से ज्यादा घर । Bihar Nawada News
नक्सली सोच से लेकर भ्रष्टाचार के जन्मदाता तक, PM Modi ने जम्मू में कांग्रेस को जमकर सुनाया
'तिरुपति के प्रसाद में जानवरों की चर्बी', Chandra Babu Naidu के बयान पर बवाल
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
हरियाणा BJP संकल्प पत्र की 20 बड़ी बातें: अग्निवीर को पर्मानेंट जॉब-महिलाओं को 2100 रु.