Monthly Horoscope July 2023: जुलाई 2023 में किसे मिलेगा किस्मत का साथ, किसे होगी धन हानि? जानें मासिक राशिफल से

July 2023 Rashifal: साल 2023 का सातवां महीना जुलाईशुरू होने वाला है। हर व्यक्ति अपने आने वाले भविष्य के बारे में जानना चाहते है, इसके लिए ज्योतिष ही एकमात्र सशक्त माध्यम है। राशि अनुसार आप अपने भविष्य के बारे में जान सकते हैं।

 

Manish Meharele | Published : Jun 30, 2023 5:10 AM IST

113
ये है जुलाई 2023 का राशिफल...

जुलाई 2023 इस बार काफी खास रहेगा क्योंकि इस महीने में सावन मास की शुरूआ होगी और सावन का अधिक मास भी इसी महीने में रहेगा, जिसके चलते ये पूरा महीना शिव भक्ति के लिए बहुत ही खास रहेगा। इस महीने में हरियाली अमावस्या, श्रावण सोमवार, मंगला गौरी व्रत आदि कई प्रमुख त्योहार मनाए जाएंगे। इस महीने में सूर्य, चंद्रमा, बुध के अलावा और भी कई ग्रह राशि बदलेंगे। इनके राशि बदलने से कई शुभ-अशुभ योग बनेंगे। देश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य चिराग दारुवाला से जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा जुलाई 2023…

213
मेष जुलाई 2023 राशिफल (Aries July 2023 Horoscope)

गणेशजी कहते हैं कि ये महीना कलहपूर्ण रहेगा। संतान के कारण परेशानी हो सकती है। अधिक खर्च के कारण आपका बजट गड़बड़ा सकता है। आप धार्मिक गतिविधियों में बहुत व्यस्त हो सकते हैं। इस समय आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। बदलते मौसम से स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी परेशानी भी हो सकती है। कुछ मामलों को लेकर पार्टनर का विरोध आपको झेलना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र का माहौल थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। व्यापार में परेशानी होगी।

313
वृषभ जुलाई 2023 राशिफल (Taurus July 2023 Horoscope)

गणेशजी कहते हैं कि इस माह शुभ सूचना प्राप्त होगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा और कार्य समय पर पूरे होंगे। संचित धन में वृद्धि होगी। इस महीने पार्टनर के रिश्तों में मधुरता आएगी। आपसी विवाद दूर होंगे और कहीं घूमने जाने का मौका भी मिलेगा। ट्रांसफर की बात भी हो सकती है। आपको बिजनेस में मनचाहे सौदे मिल सकते हैं। पुरानी बीमारियों से कुछ राहत महसूस करेंगे, लेकिन इसके लिए आपको बाहर के खान-पान पर नियंत्रण रखना होगा।

413
मिथुन जुलाई 2023 राशिफल (Gemini July 2023 Horoscope)

गणेशजी कहते हैं कि इस महीने आय में सुधार होगा। वर्कप्लेस पर कलह शांत होगी। भाइयों से सहयोग मिलेगा। चन्द्रमा के कारण आय भी अच्छी बनी रहेगी। भाग्य भी आपका साथ देगा। यात्रा कठिन हो सकती है। रिश्ते में आ रही दूरियों को कम करने के मौके मिलेंगे। व्यापार यात्रा थका देने वाली और निराशाजनक हो सकती है। कोई बड़ी डील आपके पक्ष में आने की उम्मीद रहेगी। अगर आप शुगर या ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है।

513
कर्क जुलाई 2023 राशिफल (Cancer July 2023 horoscope)

गणेशजी कहते हैं कि इस महीने चंद्रमा का गोचर आपकी आय में समस्या नहीं आने देगा, लेकिन विरोधी प्रबल हो सकते हैं। काम में रुकावटें आएंगी। न चाहते हुए भी आपको कुछ अवांछित कार्य करने पड़ सकते हैं। पार्टनर आपकी समस्या को समझेगा और आपके प्रति समर्पण का भाव रहेगा। नौकरी में महीने की शुरुआत में नई चुनौतियां सामने आएंगी। पार्टनर के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक तनाव और थकान के कारण निराश महसूस कर सकते हैं।

613
सिंह जुलाई 2023 राशिफल (Leo July 2023 Horoscope)

गणेशजी कहते हैं कि इस महीने योजनाएं सफल होंगी। नए दोस्त मिलेंगे। काम में तेजी आएगी और व्यापार भी अच्छा रहेगा। आमदनी पहले से बेहतर होगी। लाइफ पार्टनर के साथ घूमने का प्रोग्राम बनेगा। छोटे-मोटे झगड़े संभव हैं। प्रेम संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी। नौकरी पर काम का अधिक दबाव रहेगा। यदि आपको व्यापार में किसी सरकारी सहायता की आवश्यकता है तो इस माह आप उस पर काम कर सकते हैं। सेहत के लिए समय अच्छा है। पुराने रोगों या जोड़ों के दर्द से आपको राहत मिल सकती है।

713
कन्या जुलाई 2023 राशिफल (Virgo July 2023 horoscope)

गणेशजी कहते हैं इस महीने में अचानक धन प्राप्ति के योग बनेंगे और समय खुशियां लेकर आएगा। विवादों में विजय प्राप्त होने के योग भी इस समय बन रहे हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकता है। पार्टनर के बीच किसी खास बात को लेकर तनाव बढ़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को साथ काम करने वालों से मदद मिल सकती है। सेहत के मामले में आपको सावधान रहना होगा। फास्ट फूड से दूर रहें। किसी तरह का इंफेक्शन भी हो सकता है।

813
तुला जुलाई 2023 राशिफल (Libra July 2023 Horoscope)

गणेशजी कहते हैं इस माह कुछ कामों में रुकावटें आ सकती हैं और आय भी संतोषजनक नहीं रहेगी। पारिवारिक विवाद भी संभव है। वाहन का प्रयोग करते समय सावधान रहें। माह के अंत तक कानूनी परेशानी कम हो सकती है। कोई फैसला आपको राहत दे सकता है। बच्चों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। माता का स्वास्थ्य खराब रह सकता है। पार्टनर के साथ अनुकूलता रहेगी। व्यापार के लिए अच्छा समय है। मानसिक तनाव बना रहेगा लेकिन शारीरिक रोग परेशान नहीं करेगा।

913
वृश्चिक जुलाई 2023 राशिफल (Scorpio July 2023 Horoscope)

गणेशजी कहते हैं कि इस महीने कोई नई डील या ऑफर आपके सामने आ सकता है। शक्ति उत्तम रहेगी और जिम्मेदारी भी बढ़ेगी। विरोधी अधिक परेशानी पैदा करने की योजना बना सकते हैं। लक्ष्य समय पर प्राप्त होगा और योजनाएं सफल होंगी। पार्टनर का सहयोग बना रहेगा। नौकरी के लिए समय उत्तम रहेगा। व्यापार में बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। लाभ में भी वृद्धि होगी। यह महीना सेहत के प्रति सावधान रहने का है। सिरदर्द, पेट और जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है।

1013
धनु जुलाई 2023 राशिफल (Sagittarius July 2023 Horoscope)

गणेशजी कहते हैं कि इस महीने पार्टनर से किसी बात को लेकर सामान्य बहस हो सकती है। पारिवारिक विवाद भी हो सकते हैं। वाहन का प्रयोग करते समय सावधान रहें। स्किन संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं। इस महीने सरकारी सहायता मिलने के योग बन रहे हैं। बच्चों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। मन अशांत रहेगा। व्यापार की स्थिति थोड़ी कमजोर हो सकती है। व्यायाम करने से कोई शारीरिक रोग आपको परेशान नहीं करेगा।

1113
मकर जुलाई 2023 राशिफल (Capricorn July 2023 Horoscope)

गणेशजी कहते हैं कि इस महीने कर्ज संबंधी समस्या का समाधान होगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा और मित्रों से मुलाकात होगी। संपर्कों का लाभ मिलेगा। आप नया वाहन और घर खरीद सकते हैं। विदेश जाने वालों को सफलता मिल सकती है। किसी को भी बयाना राशि देने से पहले कागजी कार्रवाई पूरी कर लें। लाइफ पार्टनर के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। बिजनेस बढ़ाने की योजनाओं पर काम होगा। कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। सेहत के लिए भी समय अच्छा रहेगा।

1213
कुंभ जुलाई 2023 राशिफल (Aquarius July 2023 Horoscope)

गणेशजी कहते हैं कि इस महीने वाहनों के कारण परेशानी हो सकती है। आमदनी को लेकर भी कुछ मुश्किलें आएंगी। धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का मौका मिलेगा। क्रोध की अधिकता हो सकती है। वैवाहिक संबंध मधुर और प्रेमपूर्ण रहेंगे। रिश्ते में समर्पण की भावना बढ़ेगी। प्रशासनिक सेवाओं में सफलता मिलेगी। नौकरी के नए ऑफर भी मिल सकते हैं। पुराने रोगों से मुक्ति मिलेगी। परिवार वाले आपके प्रेम संबंधों को स्वीकार कर सकते हैं।

1313
मीन जुलाई 2023 राशिफल (Pisces July 2023 Horoscope)

गणेशजी कहते हैं कि इस महीने जमीन से जुड़े मामले आगे बढ़ सकते हैं। परिवार में आपका प्रभाव बढ़ेगा। पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिल सकता है। कार्य कुशलता में वृद्धि होगी और आलस्य समाप्त होगा। काम समय पर पूरे होंगे और सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। पार्टनर के साथ रिश्ता काफी रोमांटिक हो सकता है। बिजनेस के लिए समय सामान्य रहेगा। लाभ के छोटे-बड़े अवसर आपके सामने आते रहेंगे। सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूरत है।


ये भी पढ़ें-

July 2023 Festival Calendar: जुलाई 2023 में 14 दिन मनाए जाएंगे व्रत-त्योहार, 17 जुलाई को बनेगा दुर्लभ संयोग


Somvati Amavasya 2023: जुलाई 2023 में सावन की अमावस्या पर बनेगा दुर्लभ संयोग, ये 4 उपाय दिलाएंगे बड़ा फायदा


3 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पर करें राशि अनुसार दान, घर आएगी सुख-समृद्धि


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos