Samsaptak Yoga July 2023: जुलाई 2023 में बनेगा शनि-मंगल का समसप्तक योग, इन 5 राशि वालों पर गिरेगी गाज

Published : Jun 22, 2023, 02:18 PM IST

Samsaptak Yoga Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में कई अशुभ योग बताए गए हैं। समसप्तक योग भी इनमें से एक है। जुलाई 2023 में ये अशुभ योग बनेगा, जिसके चलते कई राशि वालों पर मुसीबत के पहाड़ टूट सकते हैं। देश-दुनिया पर भी इसका असर दिखाई देगा। 

PREV
16
कैसे बनेगा समसप्तक योग?

श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ. मृत्युञ्जय तिवारी के अनुसार, 1 जुलाई 2023 को मंगल ग्रह कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा। सिंह राशि में मंगल के आने से इसका स्वभाव में उग्रता का भाव रहेगा, वहीं इस राशि से सातवें स्थान यानी कुंभ में राशि शनि स्थित है। इस तरह मंगल और शनि का समसप्तक (Samsaptak Yoga July 2023) योग बनेगा। ज्योतिष शास्त्र में इस योग को बहुत ही अशुभ और अनिष्टकारी माना गया है। 5 राशियों पर इसका सबसे ज्यादा अशुभ प्रभाव होगा। आगे जानिए कौन-सी हैं वो 5 राशियां…

26
मेष राषि वाले वाहन सावधानी से चलाएं

इस राशि के स्वामी मंगलदेव हैं। इस राशि वालों को काफी सावधान रहना होगा। घटना-दुर्घटना के योग इस समय बन रहे हैं। वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें। लव लाइफ के लिए भी ये समय ठीक नहीं है। सेहत को लेकर लापरवाही भारी पड़ सकती है। खान-पान को लेकर सयंम रखने की जरूरत है।

36
कर्क राशि वाले न करें वाद-विवाद

इस राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। इस राशि के लोगों को समसप्तक योग के दौरान बिजनेस और नौकरी में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इन्हें किसी भी तरह के वाद-विवाद में पड़ने से बचना चाहिए। इन्हें वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो ये बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं।

46
कन्या राशि वालों को बिगड़ेगा बजट

इस राशि का स्वामी बुध है। इस राशि के लोगों को पैसों की कमी का सामना करना पड़ सकता है। फिजूलखर्ची के कारण इनका बजट बिगड़ सकता है। ना चाहते हुए भी किसी से कर्ज लेना पड़ेगा। इन्वेस्टमेंट सोच-समझकर करें। सेहत में लापरवाही भारी पड़ सकती है। तनाव की स्थिति रहेगी।

56
मकर राशि वाले ले सकते हैं गलत फैसले

इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं। इस राशि के लोग भी वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ेगा, जिससे मन अशांत रहेगा। तनाव के कारण कुछ गलत फैसले ले सकते हैं। इस दौरान अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है, जिससे इनका बजट गड़बड़ा सकता है।

66
मीन राशि वालों की इमेज होगी खराब

इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। इस राशि के लोगों को वर्कप्लेस पर साथियों का सहयोग नहीं मिलेगा, जिससे इन्हें निराशा होगी। समसप्तक योग के दौरान इनके मन में ईगो की भावना आ सकती है, जिससे कारण इनकी इमेज को नुकसान होगा। इन्हें अपनी सोच और नेचर में बदलाव की जरूरत होगी।


ये भी पढ़ें-

यहां हिंदू-मुस्लिम मिलकर खींचते हैं भगवान जगन्नाथ का रथ, सालों से मुस्लिम परिवार दे रहा रस्सी


Mahakal Sawari Ujjain 2023 Date: उज्जैन में भक्तों का हाल जानने निकलेंगे बाबा महाकाल, जानें कब-कब निकलेगी सवारी?


Jagannath Rath Yatra 2023: जगन्नाथ रथयात्रा को क्यों कहते हैं Chariot और Car Festival?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Recommended Stories