Shani Vakri 2023: जून 2023 में बदलेगी शनि की चाल, बिगड़ेगा 4 राशि वालों का हाल-अभी से हो जाएं सावधान

Published : May 27, 2023, 05:23 PM IST

Shani Vakri 2023 Rashifal: जून 2023 में कई ग्रह राशि बदलेंगे, लेकिन सबसे बड़ा परिवर्तन शनि ग्रह का देखने को मिलेगा। ये ग्रह स्वराशि कुंभ में वक्री हो जाएगा यानी टेढ़ी चाल चलने लगेगा। ऐसा होने से 4 राशि वालों को बुरे दिन शुरू हो जाएंगे। 

PREV
16
Shani-Vakri-2023

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि ग्रह ढाई साल में एक बार राशि बदलता है यानी ये ग्रह एक राशि चक्र पूरा करने में लगभग 30 साल का समय लेता है। (Shani Vakri 2023 Rashifal) शनि ग्रह समय-समय पर वक्री और मार्गी होता रहता है। वर्तमान में शनि ग्रह अपनी स्वराशि कुंभ में स्थित है। ये ग्रह जून 2023 में वक्री हो जाएगा यानी टेढ़ी चाल चलने लगेगा। ऐसा होने से कुछ राशि वालों की बुरे दिन शुरू हो जाएंगे। आगे जानिए शनि कब होगा वक्री और किन राशि वालों की बढ़ेगी परेशानियां…

26
इस दिन बदलेगी शनि की चाल (Shani Vakri 2023 Date)

उज्जैन के ज्योतिाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, शनि ग्रह इस समय कुंभ राशि में है जो इनकी स्वयं के स्वामित्व की राशि है, इसलिए ये कह सकते हैं कि शनि इस समय अपने ही घर में स्थित है। (Shani Kab Hoga Vakri) 18 जून 2023 को शनि ग्रह वक्री हो जाएगा यानी टेढ़ी चाल चलने लगेगा। 4 नवंबर तक शनि की यही स्थिति रहेगी। यानी 4 महीने से अधिक समय तक शनि टेढ़ी चाल से ही चलेंगे। आगे जानिए किन राशि वालों पर भारी रहेंगे ये 4 महीने…

36
कर्क राशि वाले रहें सावधान (Shani Vakri 2023 Kark Rashifal)

इस राशि पर शनि की ढय्या चल रही है। जब शनि वक्री अवस्था में होगा तो इन राशि वालों को मुसीबतें और बढ़ सकती हैं। पैसों के मामलें में इन्हें सोच-समझकर फैसला लेना होगा। शत्रु पक्ष नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। वैवाहिक जीवन में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। सेहत को लेकर भी स्थिति ठीक नहीं रहेगी।

46
वृश्चिक राशि पर भी रहेगी शनि की नजर (Shani Vakri Vrishchik Kark Rashifal)

इस राशि पर भी शनि की ढय्या का प्रभाव रहेगा। इस राशि वाले किसी कानूनी मामले में फंस सकते हैं, जिसके कारण इन्हें जेल की हवा खानी पड़ सकती है। सेहत के लिहाज से भी ये समय इनके लिए ठीक नहीं रहेगा। मौसमजनित बीमारियों का आना-जाना लगा रहेगा। परिवार में अशांति का माहौल रहेगा। न चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ेंगे, जिससे मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकती है।

56
कुंभ राशि वालों को हो सकती है धन हानि (Shani Vakri 2023 Kumbh Rashifal)

वक्री काल के दौरान पूरे समय शनि कुंभ राशि में ही रहेगा। इस राशि पर अभी शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है जो धन हानि के योग बना रहा है। चूंकि ये शनि की ही राशि है, इसलिए ज्यादा परेशानी तो नहीं होगी, लेकिन फिर भी सेहत और पैसों को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। अनैतिक गतिविधियों से दूर रहने में ही भलाई है। कोई कीमती वस्तु चोरी हो सकती है।

66
मीन राशि पर सबसे अधिक होगा असर (Shani Vakri 2023 Meen Rashifal)

इस राशि पर शनि की साढे़साती का प्रथम चरण चल रहा है, इसलिए शनि की वक्री होने का इस राशि पर सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा। इस राशि वाले वाहन सावधानी से चलाएं। रिस्की कामों से बचें क्योंकि दुर्घटना के योग इस दौरान बनेंगे। बिना लिखा पढ़ी के किसी को भी पैसा उधार न दें नहीं तो वो उलझ सकते हैं। पैरों से संबंधित कोई रोग हो सकता है।



ये भी पढ़ें-

Dhumavati Jayanti 2023: कौन हैं देवी धूमावती, कब है इनका जयंती पर्व? जानें सही डेट, पूजा विधि और महत्व


Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या में रामलला की मूर्ति बनना शुरू, किस ग्रंथ में है श्रीराम के बाल स्वरूप का वर्णन?


Knowledge: खाने के बाद ये गलती करना पड़ सकती है भारी, उम्र भर बनें रहेंगे गरीब


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

Recommended Stories