Shukra Gochar May 2023: शुक्र का राशि परिवर्तन इन 4 राशियों पर पड़ेगा भारी, जानें किसके शुरू होंगे बुरे दिन?

Published : May 20, 2023, 03:54 PM IST

Shukra Gochar May 2023: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को बहुत ही खास ग्रह माना गया है। ये ग्रह प्रेम, सौंदर्य, सेक्स, और विलासिता से जुड़ा है। ये ग्रह जिसकी कुंडली में शुभ स्थान पर होता है, उसे अपने जीवन में कभी कोई कमी नहीं होती। 

PREV
15
शु्क्र ग्रह का राशिफल

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र वृष और तुला राशि का स्वामी है। (Shukra Gochar May 2023) वर्तमान में ये ग्रह मिथुन राशि में स्थित है। 30 मई को ये कर्क राशि में प्रवेश कर जाएगा। शुक्र के राशि परिवर्तन वैसे तो सभी 12 राशियों पर होगा, लेकिन कुछ राशि वालों के लिए ये बहुत ही अशुभ रहेगा। आगे जानिए कौन-सी हैं वो राशियां…

25
वृषभ राशि

इस राशि का स्वामी स्वयं शुक्र ग्रह है। इस राशि के लोगों को विवादों से दूर रहना होगा, नहीं तो मामला कोर्ट-कचहरी तक जा सकता है। बिजनेस में छोटे-छोटे फैसले भी सोच-समझकर लें। वर्क प्लेस पर कर्मचारियों से विवाद हो सकता है। सेहत का खास ध्यान रखें नहीं तो मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों के विरुद्ध कोई षड़यंत्र रचा जा सकता है।

35
तुला राशि

इस राशि का स्वामी भी शुक्र ही है। इस राशि के लोग संतान से दुखी रहेंगे। न चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं। धन हानि के योग भी इस समय बन रहे हैं। बैंक बैलेंस कम हो सकता है। कार्यक्षेत्र में समस्याएँ हो सकती हैं। ऑफिस में अधिकारियों से असहमति बनी रहेगी। नए लोगों से व्यापार सावधानी से करें। पैसों के लेन-देन में भरोसा करना भारी पड़ सकता है।

45
धनु राशि

इस राशि का स्वामी गुरु ग्रह है। इस राशि से शुक्र का गोचर आठवें भाव में होगा। शुक्र की ये स्थिति ठीक नहीं रहेगी। सुख-सुविधाओं पर खर्च अधिक हो सकता है, जिससे बजट बिगड़ सकता है। किसी भी तरह का कोई अनैतिक व्यवहार न करें। लाइफ में निगेटिविटी बढ़ सकती है। साझेदारी के बिजनेस में नुकसान हो सकता है। इस समय इन्वेस्टमेंट भी न करें, नहीं तो नुकसान हो सकता है।

55
कुंभ राशि

इस राशि का स्वामी शनि है। शुक्र का गोचर इस राशि से छठे भाव में होगा। इस राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का अनुभव होगा। मेहनत करने के बाद भी सफलता नहीं मिल पाएगी। सहकर्मी इनके विरुद्ध षड्यंत्र रच सकते हैं। सेहत के लिए भी ये समय ठीक नहीं है। मसालेदार भोजन गंभीर बीमार कर सकता है। इस दौरान वाद-विवाद से बचें। खर्चों में भी वृद्धि हो सकती है।

Recommended Stories