Surya Gochar 2023: सूर्य ने बदली राशि, 15 जून तक वृषभ राशि में रहेगा, आपकी लाइफ पर क्या असर होगा? जानें राशिफल से

Surya Rashifal 2023: 15 मई, सोमवार को सूर्य मेष से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश कर चुका है। सूर्य इस राशि में 15 जून तक रहेगा। सूर्य के राशि परिवर्तन का असर सभी राशि के लोगों पर किसी न किसी रूप में दिखाई देगा।

 

Manish Meharele | Published : May 15, 2023 8:08 AM IST / Updated: May 15 2023, 06:20 PM IST

113
सूर्य का राशिफल मई 2023

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को सौर मंडल का राजा कहा गया है। ये ग्रह हर 30 दिन में राशि बदलता है। (Surya Gochar 2023) 15 मई, सोमवार से सूर्य मेष से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश कर चुका है। वृषभ सूर्य के शत्रु शुक्र ग्रह की राशि है, जिसके चलते इस राशि में सूर्य का प्रभाव कम हो जाता है। (Surya Rashifal 2023) सूर्य के वृषभ राशि में आने से सभी राशियों पर इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। किसी के लिए शुभ रहेगा तो किसी के लिए अशुभ। आगे राशिफल से जानें राशियों पर सूर्य के राशि परिवर्तन का असर…

213
मेष राशि

टारगेट पूरे करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। बोलते समय सही शब्दों का उपयोग करें, नहीं तो बात बिगड़ सकती है। परिवार में किसी की सेहत बिगड़ सकती है। लव लाइफ के लिए ये समय ठीक रहेगा। संतान की प्रगति होगी।

313
वृषभ राशि

इस राशि के लोगों को धन लाभ के योग बन रहे हैं। इनके अटके हुए काम तेजी से पूरे होंगे। जॉब के नए अवसर मिल सकते हैं। युवा वर्ग को सही दिशा मिलेगी, जिससे वह तेजी से आगे बढ़ेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। लव लाइफ में खुशहाली रहेगी।

413
मिथुन राशि

ऐशो-आराम की चीजों पर खर्च होगा। भाई-बहनों से संबंध मजबूत होंगे। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। सरकारी मामलों में लाभ मिलेगा। लव लाइफ में नोंकझोंक हो सकती है। नौकरी में प्रमोशन के योग भी इस समय बन रहे हैं।

513
कर्क राशि

भाई-बहनों में किसी बात पर विवाद हो सकता है। बिजनेस से जुड़ी यात्रा पर जा सकते हैं। नए दोस्त सोच-समझकर बनाएं। पैसों की तंगी हो सकती है। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। सेहत के मामले में सावधान रहें, पुराने रोग परेशान कर सकते हैं।

613
सिंह राशि

सूर्य का राशि परिवर्तन इस राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। इन्हें नौकरी में प्रमोशन और इंक्रीमेंट मिल सकता है। नई जॉब के लिए ऑफर भी मिल सकता है। सामाजिक कामों में सहभागिता करेंगे। सेहत पहले से ठीक रहेगी।

713
कन्या राशि

इस राशि वालों को कार्यक्षेत्र में मौके मिलेंगे। कोर्ट केस में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। लंबे समय से अटका हुआ पैसा मिल सकता है। आपके फैसले सही साबित होंगे। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। पुराने दोस्तों से मिलना सुखदायक रहेगा।

813
तुला राशि

वर्क प्लेस पर सहकर्मियों का साथ मिलेगा। लाभ की स्थिति बनेगी। बच्चों की तरक्की देखकर मन प्रसन्न रहेगा। अचल संपत्ति जैसे जमीन या फ्लैट आदि खरीद सकते हैं। लव लाइफ के लिए समय ठीक है। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है।

913
वृश्चिक राशि

पुराने दोस्तों से मिलना जुलना होगा। समाज के बड़े लोगों से संपर्क काम आएंगे। पैसों के लेन-देन से बचें। बिजनेस में हल्का नुकसान हो सकता है। लंबे समय से जिस काम के बारे में सोच रहे हैं, वो पूरा हो सकता है। माता की सेहत का ध्यान रखें।

1013
धनु राशि

संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। पुराने रोगों से मुक्ति मिलेगी। परिवार में किसी बात पर विवाद की स्थिति बन सकती है। नौकरीपेशा के लिए समय अनुकूल रहेगा। धर्म और अध्यात्म से जुड़ेंगे।

1113
मकर राशि

आप खुद को थोड़ा असहज महसूस करेंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। लाइफ पार्टनर से विवाद हो सकता है। परिवार में विवाद हो सकता है, लेकिन जल्दी ही सबकुछ ठीक हो जाएगा। बिजनेस के लिए दिन ठीक है।

1213
कुंभ राशि

जीवनसाथी से रिश्ते मजबूत होंगे। इन्वेस्टमेंट से फायदा होगा। साझेदारी के बिजनेस में परेशानी होगी। कोर्ट से जुड़े मामले आपके पक्ष में आ सकते हैं। अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। सेहत में पहले से सुधार होगा।

1313
मीन राशि

पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। लक्ष्यों से भटक सकते हैं। शिक्षा में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। आमदनी बढ़ सकती है। पार्ट टाइम काम शुरू कर सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।



ये भी पढ़ें-

Ganga Dussehra 2023: कब है गंगा दशहरा, क्यों मनाते हैं ये पर्व? जानें सही डेट, पूजा विधि और शुभ योग


Vat Savitri Vrat Katha: वट सावित्री पर जरूर सुनें सावित्री-सत्यवान की कथा, इसके बिना नहीं मिलता व्रत का पूरा फल


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

Share this Photo Gallery

Latest Videos

click me!

Latest Videos

Recommended Photos