Budh Margi Rashifal 2023: बुध ग्रह पिछले काफी समय से मेष राशि में वक्री था यानी टेढ़ी चाल चल रहा है। 16 मई से ये ग्रह मार्गी हो चुका है। बुध ग्रह के मार्गी होने से सभी राशियों पर इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। 4 राशियों के लिए ये शुभ रहेगा।
बुध ग्रह को सौरमंडल का राजकुमार कहा जाता है। ये ग्रह समय-समय पर राशि बदलता है और मार्गी व वक्री भी होता है। (Budh Margi Rashifal 2023) पिछले काफी समय से बुध ग्रह मेष राशि में वक्री चल रहा था, 16 मई, मंगलवार से ये ग्रह पुन मार्गी हो चुका है। (Budh Margi 2023) बुध ग्रह के मार्गी होने से सभी राशियों पर इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। 4 राशि वालों को इसका सबसे ज्यादा फायदा होगा। आगे जानिए कौन-सी हैं वो 5 राशियां…
25
मिथुन राशि
इस राशि के लोगों को करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है। नौकरी में अधिकारी इनके काम से खुश रहेंगे। सैलरी में वृद्धि होने से घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। उच्च शिक्षा में आ रही बाधाएं दूर होंगी। मनचाही जगह ट्रांसफर भी हो सकता है। कुल मिलाकर ये समय आपके अनुकूल रहेगा।
35
सिंह राशि
बुध के मार्गी होने से इस राशि वाले लोगों को बिजनेस में फायदा मिलता नजर आ रहा है। इसका रुझान आध्यात्म की ओर अधिक रहेगा। किसी संत-संन्यसी के संपर्क में आने से इनके विचारों में बदलाव आएगा। नौकरीपेशा के लिए भी समय अनुकूल है। अतिरिक्ति आय के योग इस समय बन रहे हैं। पार्ट टाइम जॉब करना चाह रहे हैं तो ये काम भी इस समय हो सकता है।
45
कन्या राशि
इस राशि के लोगों को पैतृक संपत्ति से फायदा होगा। कोर्ट केस में सफलता मिलेगी। इन्हें नौकरी के बेहतर अवसर मिल सकते हैं। अटका हुआ पैसा मिलने के योग भी इस समय बन रहे हैं। कोई ऐसा व्यक्ति मिलेगा, जो भविष्य में आपके बहुत काम आएगा। वैवाहिक जीवन में भी खुशहाली बनी रहेगी। संतान से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी। सेहत में पहले से सुधार होगा।
55
धनु राशि
इस राशि के लोग जो फैसले लेंगे, वो सही साबित होंगे। प्रभावशाली लोगों से संपर्क काम आएंगे। धन लाभ होगा। सेहत पहले से ठीक रहेगी। नौकरी में टारगेट पूरे होंगे। करियर के लिहाज से ये समय ठीक रहेगा। लोगों के मन में आपके प्रति मान-सम्मान बढ़ेगा। संतान से सुख मिलेगा। जमा पूंजी में वृद्धि होगी। इन्वेस्टमेंट के लिए भी ये समय बिल्कुल उचित है।
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।