30 अक्टूबर को राहु-केतु बदलेंगे राशि, मेष-कर्क सहित 5 राशि वालों को अचानक होगा धन लाभ-मिलेंगी कईं गुड न्यूज

Published : Oct 20, 2023, 11:31 AM IST
Rahu-Ketu-Rashi-Parivartan-Rashifal

सार

Rahu Ketu Gochar 2023: अक्टूबर 2023 के अंतिम दिन यानी 30 तारीख को राहु-केतु एक साथ राशि बदलेंगे। ऐसा होने से 5 राशि वालों को अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। जानें कौन-कौन सी हैं ये 5 राशियां… 

Rahu Ketu Rashifal 2023: ज्योतिष शास्त्र में राहु-केतु को रहस्यमयी ग्रह माना गया है। ये ग्रह 18 महीने बाद राशि बदलते हैं। 30 अक्टूबर को ये दोनों ग्रह राशि बदलने वाले हैं। राहु मेष से निकलकर मीन में और केतु तुला से निकलकर कन्या में प्रवेश करेगा। ऐसा होने से 5 राशि वालों की किस्मत चमक सकती है। इन लोगों को अचानक धन लाभ के साथ-साथ अन्य फायदे भी हो सकते हैं। आगे जानिए कौन-सी हैं वो 5 राशियां…

मेष राशि
राहु-केतु के राशि बदलने से इस राशि वालों को मनचाही नौकरी मिल सकती है। साथ ही इन्हें करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके भी मिलेंगे। अगर इनका कोई काम अटका है तो वह भी पूरा हो जाएगा। बिजनेस में कोई बड़ी डील इस राशि वाले कर सकते हैं। लंबी मगर फायदेमंद यात्रा के योग भी इस समय बन रहे हैं।

कर्क राशि
इस राशि वालों के लिए राहु-केतु का राशि परिवर्तन काफी सुखद रहने वाला है। इनकी लाइफ से कईं परेशानियां अपने आप ही दूर हो जाएंगी। पार्टनर के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। जीवन में खुशहाली आएगी। नौकरी के लिए ये समय काफी फायदा पहुंचाने वाला रहेगा। बैंक बैलेंस में इजाफा होगा।

सिंह राशि
इस राशि वालों को नौकरी में कोई बड़ी सफलता मिलेगी। टारगेट समय पर पूरे होंगे। लव लाइफ में चल रहे विवाद दूर होंगे। करियर को लेकर कुछ अच्छी खबर मिल सकती है। घर में कोई मांगलिक उत्सव हो सकती है। किसी तीर्थ यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। ससुराल पक्ष से कोई मंहगा उपहार मिल सकता है।

तुला राशि
इस राशि के लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। इनकी इनकम में बढ़ोत्तरी हो सकती है। पहले किए गए इन्वेस्टमेंट का फायदा इस समय मिल सकता है। सेहत से जुड़ी तकलीफें दूर होंगी। प्रेम संबध विवाह में बदल सकता है। परिजनों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन भी संभव है।

मीन राशि
राहु-केतु का राशि परिवर्तन इस राशि के लोगों के लिए कईं गुड न्यूज एक साथ ला सकता है। इन्हें नौकरी और बिजनेस में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का मौका भी मिलेगा। अगर इस राशि वाले नई नौकरी की तलाश में हैं तो इस काम में भी सफलता मिलेगी।

 

ये भी पढ़ें-

Ravan ki Aarti Lyrics In Hindi: दशहरे पर 300 सालों से कहां हो रही रावण की आरती-पूजा?


Shastra Puja 2023 Date-Shubh Muhurat: कब करें शस्त्र पूजन? जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 17 December 2025: चंद्रमा बदलेगा राशि, बनेंगे 6 शुभ-अशुभ योग, जानें 12 राशियों का हाल
Shani Meen Rashifal 2026: नहीं बच पाएंगे शनि के क्रोध से, कैसा कटेगा पूरा साल? जानें राशिफल से