Aaj Ka Panchang 20 अक्टूबर 2023: आज शारदीय नवरात्रि का छठा दिन, करें देवी कात्यायनी की पूजा

Published : Oct 20, 2023, 05:00 AM IST
Panchang-20-Oct-2023

सार

Aaj Ka Panchang: 20 अक्टूबर शुक्रवार को मूल नक्षत्र पूरे दिन रहेगा, जिससे सुस्थिर नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन अतिगण्ड नाम का एक अशुभ योग भी रहेंगे। इस दिन राहुकाल सुबह 10:46 से 12:11 तक रहेगा। 

उज्जैन. नवरात्रि की षष्ठी तिथि को देवी कात्यायनी की पूजा का विधान है। कात्यायन ऋषि की पुत्री होने के कारण देवी का ये नाम पड़ा। इस दिन कईं शुभ योग भी बन रहे हैं, जिसके चलते इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

20 अक्टूबर 2023 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 20 October 2023)
20 अक्टूबर 2023, दिन शुक्रवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन देवी कात्यायनी की पूजा की जाएगी। शुक्रवार को मूल नक्षत्र पूरे दिन रहेगा, जिससे सुस्थिर नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन अतिगण्ड नाम का एक अशुभ योग भी रहेंगे। इस दिन राहुकाल सुबह 10:46 से 12:11 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शुक्रवार को चंद्रमा धनु राशि में, सूर्य, बुध, केतु और मंगल तुला राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में, शनि कुंभ राशि में और शुक्र सिंह राशि में रहेंगे। शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें।

20 अक्टूबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- आश्विन मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- शुक्रवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- मूल
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 6:29 AM
सूर्यास्त - 5:53 PM
चन्द्रोदय - Oct 20 11:37 AM
चन्द्रास्त - Oct 20 10:15 PM
अभिजीत मुहूर्त - 11:48 AM – 12:34 PM
अमृत काल - 02:28 PM – 04:02 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:53 AM – 05:41 AM

20 अक्टूबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 3:02 PM – 4:28 PM
कुलिक - 7:55 AM – 9:20 AM
दुर्मुहूर्त - 08:46 AM – 09:32 AM और 12:34 PM – 01:20 PM
वर्ज्यम् - 05:58 AM – 07:31 AM


ये भी पढ़ें-

पूर्व जन्म में कौन था रावण, किससे जीती सोने की लंका? जानें 8 फैक्ट


नवरात्रि 2023 में कैसे करें कन्या पूजन? जानिए मुहूर्त समेत पूरी डिटेल


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज