Aaj Ka Panchang 19 अक्टूबर 2023: आज करें स्कंदमाता की पूजा और ललिता पंचमी का व्रत, चंद्रमा बदलेगा राशि

Published : Oct 19, 2023, 05:00 AM IST
Panchang-19-Oct-2023

सार

Aaj Ka Panchang: 19 अक्टूबर गुरुवार को ज्येष्ठा नक्षत्र पूरे दिन रहेगा, जिससे कालदण्ड नाम का अशुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन सौभाग्य और शोभन नाम के 2 शुभ योग भी रहेंगे। इस दिन राहुकाल दोपहर 01:37 से 03:03 तक रहेगा। 

उज्जैन. नवरात्रि की पंचमी तिथि को देवी स्कंदमाता की पूजा की जाती है। इस बार ये तिथि 19 अक्टूबर, गुरुवार को है। इस दिन ललिता पंचमी का व्रत भी किया जाता है। भगवान कार्तिकेय का ही एक नाम स्कंद भी है। इनकी माता होने के कारण ही देवी का एक स्कंदमाता भी है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

19 अक्टूबर 2023 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 19 October 2023)
19 अक्टूबर 2023, दिन गुरुवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन देवी स्कंदमाता की पूजा की जाएगी साथ ही ललिता पंचमी का व्रत भी किया जाएगा। गुरुवार को ज्येष्ठा नक्षत्र पूरे दिन रहेगा, जिससे कालदण्ड नाम का अशुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन सौभाग्य और शोभन नाम के 2 शुभ योग भी रहेंगे। इस दिन राहुकाल दोपहर 01:37 से 03:03 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
गुरुवार को चंद्रमा वृश्चिक से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन सूर्य, बुध, केतु और मंगल तुला राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में, शनि कुंभ राशि में और शुक्र सिंह राशि में रहेंगे। गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें।

19 अक्टूबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- आश्विन मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- गुरुवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- ज्येष्ठा
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 6:29 AM
सूर्यास्त - 5:54 PM
चन्द्रोदय - Oct 19 10:36 AM
चन्द्रास्त - Oct 19 9:17 PM
अभिजीत मुहूर्त - 11:49 AM – 12:34 PM
अमृत काल - 12:14 PM – 01:50 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:52 AM – 05:40 AM

19 अक्टूबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 6:29 AM – 7:54 AM
कुलिक - 9:20 AM – 10:46 AM
दुर्मुहूर्त - 10:17 AM – 11:03 AM और 02:51 PM – 03:37 PM
वर्ज्यम् - 07:06 PM – 08:41 PM


ये भी पढ़ें-

Navratri 2023: नवरात्रि 2023 की अष्टमी और नवमी तिथि कब है?


देवी के 6 चमत्कारी मंदिर, जिनके रहस्यों के आगे साइंस भी भरता है पानी


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज