Raksha Bandhan 2025: इन 3 राशि वालों को रक्षा बंधन पर मिलेगा छप्पर फाड़ पैसा, शुरू होगा गोल्डन टाइम

Published : Aug 08, 2025, 11:14 AM ISTUpdated : Aug 08, 2025, 11:15 AM IST

Raksha Bandhan 2025 Rashifal: इस बार रक्षा बंधन पर 1-2 नहीं बल्कि 4 ग्रह वक्री रहेंगे। ऐसा दुर्लभ संयोग सालों में एक बार बनता है। इसका दुर्लभ संयोग का शुभ फल 3 राशि वालों को सबसे ज्यादा मिलेगा। इनकी किस्मत चमक सकती है।

PREV
14
रक्षा बंधन 2025 राशिफल

Raksha Bandhan 2025 Horoscope: 9 अगस्त, शनिवार को रक्षा बंधन पर्व मनाया जाएगा। इस दिन 4 ग्रह वक्री रहेंगे यानी उल्टी चाल चलेंगे। लेकिन उनकी ये उल्टी चाल 3 राशि वालों के लिए बहुत शुभ साबित होगी। ये 4 ग्रह हैं- शनि, बुध, राहु और केतु। इन चारों ग्रहों के वक्री होने से 3 राशि वालों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। इन तीनों राशि वालों को करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। धन लाभ के भी कईं मौके इन्हें मिलेंगे। परिवार से संबंधित शुभ अच्छी खबर भी इन्हें मिल सकती है। ऐसा भी कह सकते हैं कि इनका गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 3 राशियां…

24
मेष वालों की चमकेगी किस्मत

इस राशि के लोगों को किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। इनके जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी और इनके अटके हुए कामों में अचानक तेजी आएगी। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को कोई बड़ा लाभ हो सकता है। पुश्तैनी संपत्ति से जुड़ा कोई सौदा अटका है तो वह भी अतिशीघ्र पूरा होगा और उसमें मनचाहा लाभ भी मिलेगा। घर-परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहेगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है।


ये भी पढ़ें-

Raksha Bandhan 2025: कैसे बांधें भाई को राखी, कौन-सा मंत्र बोलें? जानें मुहूर्त


Raksha Bandhan: 2025 में राखी बांधने का शुभ मुहूर्त क्या है?

34
सिंह राशि वाले को होगा बड़ा धन लाभ

इस राशि के लोगों को कोई बड़ा धन लाभ इस समय होते दिख रहा है। ग्रहों की स्थिति इनके अनुकूल बनी हुई है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। अगर कहीं पैसा अटका है तो वह भी मिल सकता है। सोचे हुए सभी काम समय पर पूरे होंगे। बिजनेस में बड़ा सौदा होने से अप्रत्याशित लाभ होने के योग बन रहे हैं। इस राशि के लोग नया भवन, भूमि या वाहन भी खरीद सकते हैं। इनका पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।

44
वृश्चिक वाले रहेंगे खुशकिस्मत

इस राशि के लोग भी सौभाग्यशाली रहेंगे। इनके जीवन में चल रही परेशानियां खत्म होंगी। पैसों से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी। बेरोजगारों को नौकरी मिलेगी। माता-पिता के सहयोग से कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। ससुराल पक्ष से भी बड़ा धन लाभ होने के योग इस समय बन रहे हैं। बैंक बैलेंस में अचानक वृद्धि होगी। करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी इन्हें मिल सकती है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Read more Photos on

Recommended Stories