MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • Raksha Bandhan 2025: कैसे बांधें भाई को राखी, कौन-सा मंत्र बोलें? जानें मुहूर्त

Raksha Bandhan 2025: कैसे बांधें भाई को राखी, कौन-सा मंत्र बोलें? जानें मुहूर्त

Raksha Bandhan 2025 Shubh Muhurat: इस बार 9 अगस्त, शनिवार को रक्षा बंधन पर्व मनाया जाएगा। ये हिंदू धर्म के पवित्र प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई फर राखी बांधकर उसकी सुख-समृद्धि की कामना करती हैं।

3 Min read
Manish Meharele
Published : Aug 08 2025, 09:50 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
जानें रक्षा बंधन से जुड़ी हर बात
Image Credit : Getty

जानें रक्षा बंधन से जुड़ी हर बात

Raksha Bandhan Ki Vidhi: हर साल सावन मास की पूर्णिमा पर रक्षाबंधन पर्व मनाया जाता है। इस पर्व का हर भाई-बहन को इंतजार रहता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उसकी सुख-समृद्धि की कामना करती हैं और भाई अपनी बहनों को रक्षा का वचन देते हैं। इस त्योहार से जुड़ी कईं कथाएं भी धर्म ग्रंथों में मिलती है। आगे जानिए राखी बांधने की पूरी विधि, मंत्र, शुभ योग और मुहूर्त आदि की पूरी डिटेल…

25
रक्षा बंधन 2025 पर कौन-से शुभ योग बनेंगे?
Image Credit : Getty

रक्षा बंधन 2025 पर कौन-से शुभ योग बनेंगे?

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, इस बार रक्षा बंधन का पर्व 1-2 नहीं बल्कि पूरे 5 शुभ योगों में मनाया जाएगा। इस दिन मिथुन राशि में शुक्र और गुरु की युति होने से गजलक्ष्मी नाम का राजयोग बनेगा, वहीं कर्क राशि में सूर्य और बुध के साथ होने से बुधादित्य नाम का एक अन्य राजयोग भी रहेगा। इनके अलावा इस दिन सौभाग्य, सर्वार्थसिद्धि और सुस्थिर नाम के 3 अन्य शुभ योग भी बनेंगे। इतने सारे शुभ योगों के चलते इस पर्व का महत्व और भी बढ़ गया है।

ये भी पढ़ें-

Raksha Bandhan 2025 Rashifal: रक्षा बंधन पर 5 शुभ योग से 4 राशि वालों की होगी चांदी-जमकर बटोरेंगे पैसा!


Raksha Bandhan 2025: भाई न हो तो किसे बांध सकते हैं राखी?

35
रक्षा बंधन 2025 के शुभ मुहूर्त
Image Credit : Getty

रक्षा बंधन 2025 के शुभ मुहूर्त

इस बार रक्षा बंधन पर भद्रा का संयोग न होने से पूरा दिन ही शुभ रहेगा। 9 अगस्त को पूर्णिमा तिथि दोपहर 01 बजकर 24 मिनिट तक रहेगी। इसके पहले आप भाई की कलाई पर राखी बांध सकती हैं। इसके बाद दोपहर 03 बजकर 46 मिनिट से शाम 05 बजकर 23 मिनिट तक का समय भी रक्षा बंधन के लिए श्रेष्ठ है।

45
कैसे बांधें भाई को राखी, कौन-सा मंत्र बोलें?
Image Credit : Getty

कैसे बांधें भाई को राखी, कौन-सा मंत्र बोलें?

- 9 अगस्त, शनिवार को शुभ मुहूर्त से पहले रक्षा बंधन की थाली तैयार कर लें। इसमें कुमकुम, चावल, मिठाई, राखी, पानी से भरा लोटा, नारियल रख लें। शुभ मुहूर्त में भाई बहन एक-दूसरे के आमने-सामने आसन पर बैठें।
- बहन सबसे पहले अपने भाई को कुमकुम से तिलक लगाए। भाई के हाथों पर नारियल रखें और उसकी दाहिने हाथ की कलाई पर रक्षासूत्र यानी राखी बांधें। राखी बांधते समय ये मंत्र बोलना न भूलें-
येन बद्धो बलि: राजा दानवेंद्रो महाबल:.
तेन त्वामपि बध्नामि रक्षे मा चल मा चल
- भाई का मुंह मीठा करें और अपनी इच्छा अनुसार वस्त्र आदि दें। इसके बाद भाई अपनी बहन के पैर छूकर उसे उपहार दें। राखी बांधने के बाद बहन अपने भाई की आरती भी जरूर उतारें।
- भाई को राखी बांधने के बाद इसी तरह अपनी भाभी, भतीजों आदि को भी राखी बांधें। इस दिन बहनों का अपने भाई के घर भोजन करना शुभ माना जाता है। इससे सुख-समृद्धि और प्रेम बना रहता है।

55
क्यों मनाते हैं रक्षा बंधन?
Image Credit : Getty

क्यों मनाते हैं रक्षा बंधन?

रक्षा बंधन से जुड़ी कईं कथाएं धर्म ग्रंथों में मिलती हैं लेकिन इस पर्व का सही उद्देश्य ये है कि भाई-बहन के बीच का प्रेम हमेशा बना रहे। भाई-बहन का रिश्ता बहुत ही खास होता है लेकिन कईं बार बहन विवाह के बाद इस रिश्ते में दूरियां आने की आशंका रहती है। इस तरह की कोई संभावना न बनें इसलिए हमारे विद्वानों ने सोच-समझकर ये पर्व मनाया, जिसमें भाई-बहन एक-दूसरे के प्रति अपनत्व का भाव समझ सकें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
रक्षा बंधन

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved