साप्ताहिक राशिफल 4 से 10 अगस्त 2025: इस सप्ताह सूर्य और बुध कर्क राशि में, मंगल कन्या राशि में, गुरु और शुक्र मिथुन राशि में, राहु कुंभ राशि में, केतु सिंह राशि में और शनि मीन राशि में रहेगा। ग्रहों की इस स्थिति का असर सभी राशियों पर होगा।
Weekly Rashifal 1st Week Of August 2025: अगस्त 2025 के पहले सप्ताह में कोई भी बड़ा ग्रह राशि नहीं बदलेगा। सिर्फ चंद्रमा ही हर ढाई दिन में राशि परिवर्तन करेगा। कर्क राशि में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य व मिथुन राशि में शुक्र-गुरु की युति से गजलक्ष्मी योग इस सप्ताह बना रहेगा। साप्ताहिक राशिफल से जानें आने वाले 7 दिन किस राशि के लिए कैसे रहेंगे…
213
मेष साप्ताहिक राशिफल 4 से 10 अगस्त 2025
इस राशि के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन काम करेंगे तो भाग्य का सहयोग मिलेगा। बेवजह किसी भी काम में जोश दिखाने से बचें। इस सप्ताह प्रेम संबंधों को नई दिशा मिलेगी। विदेश से धन लाभ हो सकता है। इस सप्ताह आप एसीडिटी से परेशान हो सकते हैं।
नई रिश्तों की शुरुआत भी इस सप्ताह हो सकती है। लव लाइफ के लिए समय अनुकूल है। निवेश सोच-समझकर करें। नौकरीपेशा लोगों की उन्नति इस समय रूक सकती है। ससुराल पक्ष से कोई सरप्राइज मिल सकता है। ज्यादा मसालेदार खाने से बचें क्योंकि इससे पेट के रोग होने की पूरी-पूरी संभावना है।
ये सप्ताह व्यापारियों के मध्यम फलकारी है। अगर आप जॉब के लिए तैयारी कर रहे हैं तो वही करते रहें। इसी में आपका करियर उज्जवल रहेगा। परिवार में किसी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। परिवार में कोई शुभ खबर आने से खुशी का माहौल रहेगा। स्टूडेंट्स पढ़ाई के साथ सामाजिक गतिविधियों में भी भाग लेंगे।
513
कर्क साप्ताहिक राशिफल 4 से 10 अगस्त 2025
इस सप्ताह आपके सोचे हुए अधिकांश काम समय पर पूरे हो जाएंगे। करियर के लिहाज से समय मध्यमफलकारी है। लव लाइफ में यह सप्ताह विशेष खुशियां लेकर आएगा। व्यापारियों के लिए समय अनुकूल रहने की संभावना है। यात्रा पर जाएं तो स्वास्थ्य का ध्यान अवश्य रखें, मौसमी बीमारियां घेर सकती है।
613
सिंह साप्ताहिक राशिफल 4 से 10 अगस्त 2025
प्रोफेशनल लाइफ के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा। इनकम के साथ खर्च भी होंगे। सप्ताह के अंत में अचानक धन लाभ होगा। कोई बड़ी खुशखबरी भी इस सप्ताह मिल सकती है। प्रेमियों के लिए यह ठीक समय है। स्टूडेंट्स को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। किसी परिजन के स्वास्थ्य को लेकर परेशानी होगी।
713
कन्या साप्ताहिक राशिफल 4 से 10 अगस्त 2025
इस सप्ताह नौकरी में बदलाव के विचार मन में आ सकते हैं। पैसों के लेन-देन में देरी होने से किसी से विवाद संभव है। आपकी लव लाइफ के लिए यह समय ठीक रहेगा। व्यापारियों को उत्तम लाभ मिलने के योग हैं। नौकरी में मेहनत से न घबराएं क्योंकि इसी से आपको सफलता मिलेगी। सेहत पहले से काफी ठीक रहेगी।
813
तुला साप्ताहिक राशिफल 4 से 10 अगस्त 2025
इस सप्ताह आप किसी गलत काम में फंस सकते हैं, जिसमें आपकी बदनामी हो सकती है। पिता की सेहत को लेकर दौड़-भाग हो सकती है। पार्टनर को दिल की बात बताने के लिए ये समय अनुकूल है। पति-पत्नी के बीच संबंध सामान्य रहेंगे। इस सप्ताह खर्च की अधिकता रहेगी। निवेश के लिए भी यह समय ठीक नहीं है।
913
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 4 से 10 अगस्त 2025
इस सप्ताह आपको नौकरी में कईं परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। माता के स्वास्थ्य को लेकर इस सप्ताह चिंता बनी रहेगी। नियमित चेकअप करवाते रहें। बिनजेस की स्थिति भी कुछ खास अच्छी नहीं रहेगी। प्रॉपर्टी के सौदे इस सप्ताह न करें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है। संतान से दुख मिलेगा।
1013
धनु साप्ताहिक राशिफल 4 से 10 अगस्त 2025
इस राशि के लोगों के करियर के लिए यह समय अच्छा है। इस समय लिए गए निर्णय आपको सही दिशा में ले जाएंगे। अगर आप किसी पुराने रोग से परेशान हैं तो उससे मुक्ति मिल जाएगी। दांपत्य जीवन सुखपूर्वक बीतेगा। बिना सोचे-समझे कामों में हाथ नहीं डालें। पैसों का लेन-देन सोच-समझकर करने में ही भलाई है।
1113
मकर साप्ताहिक राशिफल 4 से 10 अगस्त 2025
इस सप्ताह आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे, सावधान होकर काम करें। घर-परिवार की जवाबदारी बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में परिश्रम व भागदौड़ करनी पड़ेगी। जरा सी लापरवाही से नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस समय आपको अपने जीवन साथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से अचानक धन लाभ हो सकता है।
1213
कुंभ साप्ताहिक राशिफल 4 से 10 अगस्त 2025
इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी। बिजनेस में की गई डील लंबे समय तक फायदेमंद साबित होगी। करियर संबंधी कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। इस सप्ताह आप कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें। कोई पुराना रोग उभर कर सामने आ सकता है। मौसमी बीमारियों से भी सावधान रहें। संतान पर नजर रखें।
1313
मीन साप्ताहिक राशिफल 4 से 10 अगस्त 2025
नौकरी-बिजनेस के लिए सप्ताह अनुकूल है। निवेश के लिए यह समय ठीक है। इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को बड़ी सफलता मिल सकती है। बदहजमी या गैस संबंधी विकार परेशान कर सकते हैं। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। सोचे हुए काम समय पर पूरे होने से राहत की सांस लेंगे।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।