Weekly Horoscope November 2025: नवंबर 2025 का चौथे और अंतिम सप्ताह में ग्रहों की स्थिति में कईं परिवर्तन देखने को मिलेंगे। चंद्रमा के अलावा कईं बड़े ग्रह राशि बदलेंगे और इनकी चाल भी बदलेगी। इसका असर सभी राशियों पर होगा।
Weekly Rashifal November 2025: नवंबर 2025 का अंतिम सप्ताह 24 से 30 तक रहेगा। इस सप्ताह में चंद्रमा हर ढाई दिन में राशि बदलेगा। वहीं 30 नवंबर को बुध ग्रह तुला राशि में वक्री से मार्गी होगा। 26 नवंबर को शुक्र ग्रह तुला से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। सबसे बड़ा परिवर्तन शनि ग्रह की स्थिति में होगा। ये ग्रह मीन राशि में वक्री से मार्गी हो जाएगा यानी सीधी चाल चलने लगेगा। ग्रहों की इन स्थितियों का हर राशि के व्यक्ति पर शुभ-अशुभ प्रभाव होगा। साप्ताहिक राशिफल से जानें आने वाले 7 दिन किस राशि के लिए कैसे रहेंगे…
सप्ताह की शुरूआत में कोई गुड न्यूज मिल सकती है। धन लाभ के मौके भी मिलेंगे। भविष्य की योजनाओं का काम करने का मौका लेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। सप्ताह के बीच में सेहत थोड़ी बिगड़ सकती है। भाई-बहनों से विवाद भी संभव है। शुगर के रोगी अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। दूसरों के विवाद में न बोलें तो बेहतर रहेगा।
इस सप्ताह आपको लंबी दूर की यात्रा पर जाने से बचना चाहिए। प्रेम संबंधों में आपके साथ धोखा हो सकता है। करियर से जुड़ी समस्याओं का समाधान होगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। नौकरी में काम की अधिकता आपको परेशान कर सकती है। कुछ लोग आपको गलत सलाह देने की कोशिश करेंगे, सावधान रहें।
413
मिथुन साप्ताहिक राशिफल 24 से 30 नवंबर 2025
इस सप्ताह आपको नौकरी में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। बिजनेस आगे बढ़ाने में सफल रहेंगे। संतान के करियर की चिंता दूर होगी। परिवार में सुख-शांति का माहौलल रहेगा। संपत्ति से जुड़े मामले हल हो सकते हैं। इस बीच कुछ ऐसी घटना घट सकती है जिससे आपका मन दुखी हो सकता है। ना चाहते हुए भी किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें।
513
कर्क साप्ताहिक राशिफल 24 से 30 नवंबर 2025
इस सप्ताह आप काफी व्यस्त रहेंगे जिसके चलते तनाव की स्थिति बन सकती है। दोस्तों से किसी बात पर नोंकझोंक संभव है। राजनीति से जुड़े लोगों को किसी बात की चिंता सताएगी। बिजनेस के लिए ये सप्ताह ठीक रहेगी। नौकरी में भी दिए गए टारगेट आप समय पर पूरे करने में सफल रहेंहे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। सेहत भी पहले से काफी ठीक रहेगी।
613
सिंह साप्ताहिक राशिफल 24 से 30 नवंबर 2025
इस राशि के अविवाहित लोगों का विवाह इस सप्ताह तय हो सकता है। लाइफ पार्टनर से फुल सपोर्ट मिलेगा। नौकरी में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे जिसके चलते आपको कोई पुरस्कार भी मिल सकता है। लोग आपसे सलाह लेना पसंद करेंगे। विद्यार्थियों के लिए ये समय ठीक नहीं है क्योंकि इन्हें मेहनत का पूरा फल नहीं मिल पाएगा। गैरकानूनी कामों से दूर रहने में ही आपकी भलाई है।
713
कन्या साप्ताहिक राशिफल 24 से 30 नवंबर 2025
नए काम की शुरूआत के लिए ये सप्ताह ठीक है। इनकम के नए सोर्स इस सप्ताह बन सकते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने में सफल रहेंगे। काम की अधिकता रहेगी। क्रिएटिव कामों में मन लगेगा। सप्ताह के अंत में सेहत को लेकर परेशानी हो सकती है। किसी को भी पैसा उधार देने से बचें। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें। आपकी इमेज किसी वजह से खराब हो सकती है।
813
तुला साप्ताहिक राशिफल 24 से 30 नवंबर 2025
इस सप्ताह आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। मार्केटिंग कार्य से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। कारोबार में तेजी आएगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को अच्छा परिणाम मिलेगा। नए बिजनेस की योजना बना सकते हैं। सप्ताह के अंत में माता-पिता से किसी बात पर विवाद संभव है। प्रेम संबंधों में दरार भी आ सकती है। अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें।
913
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 24 से 30 नवंबर 2025
इस सप्ताह सेहत को लेकर आप सावधान रहें। खर्च में कंजूसी करना भारी पड़ेगा। किडनी के रोगी नियमित रूप से अपना चेकअप करवाएं। आत्मविशवास में कमी आपको परेशान कर सकती है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते है। पारिवारिक समस्याओं का निराकरण भी संभव है। लोग आपकी बातों पर विश्वास करेंगे। लव लाइफ पहले से और बेहतर हो सकती है।
1013
धनु साप्ताहिक राशिफल 24 से 30 नवंबर 2025
इस सप्ताह करियर में आने बढ़ने के कईं शानदार अवसर मिलेंगे। प्रभावशाली लोगों से सम्पर्क मजबूत होंगे। घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। दूर स्थान की यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। नौकरी में प्रमोशन और इंक्रीमेंट होने की संभावना है। छोटी बातों को बढ़ा-चढ़ाकर बताना भारी पड़ सकता है। दूसरों पर निर्भर रहेंगे तो काम अटक सकते हैं। कुछ मामलों में मन विचलित रहेगा।
1113
मकर साप्ताहिक राशिफल 24 से 30 नवंबर 2025
इस सप्ताह किसी प्रियजन से मुलाकात होगी। लाइफ पार्टनर से कोई उपहार मिलने की भी संभावना है। अपनी योग्यता के बल पर आप नौकरी में दिए गए टारगेट समय पर पूरे करने में सफल रहेंगे। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। कोर्ट-कचहरी में अगर कोई केस चल रहा है तो उसे लेकर परेशानी का अनुभव होगा। गैर जरूरी खर्चों पर लगाम लगाएं। इन्वेस्टमेंट सोच-समझकर करें।
1213
कुंभ साप्ताहिक राशिफल 24 से 30 नवंबर 2025
इस सप्ताह नए रिश्तों की शुरूआत हो सकती है। नया वाहन या मकान आदि खरीद सकते हैं। इन्वेस्टमेंट के लिए भी समय अनुकूल है। परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहेगी। आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। घर-परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। अस्पताल के चक्कर भी लगाने पड़ेंगे। ऐशो-आराम में काफी पैसा खर्च हो सकता है।
1313
मीन साप्ताहिक राशिफल 24 से 30 नवंबर 2025
बिजनेस के लिए ये सप्ताह ठीक नहीं है। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को लाभ हो सकता है। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बन रहे हैं। दोस्तों का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों की इनकम बढ़ सकती है। खान-पान का ध्यान रखें नहीं तो पेट के रोग परेशान करेंगे। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। कोई गलत फैसला आपकी टेंशन बढ़ा सकता है।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।