January 2024 Weekly Horoscope: 15 से 21 जनवरी के किसे होगा बिजनेस में नुकसान-किसे मिलेगी नई जॉब? जानें साप्ताहिक राशिफल से

January 2024 Weekly Horoscope: जनवरी 2024 का तीसरा सप्ताह 15 से 21 तारीख तक रहेगा। इस सप्ताह के पहले ही दिन सूर्य और चंद्रमा राशि बदलेंगे। सूर्य के राशि बदलने से खर मास समाप्त हो जाएगा।

 

Manish Meharele | Published : Jan 13, 2024 11:32 AM IST

January 2024 Weekly Horoscope: जनवरी 2024 का दूसरा सप्ताह 15 से 21 तारीख तक रहेगा। ये महीना हिंदू पंचांग के पौष मास के अंतर्गत रहेगा। इस सप्ताह में के पहले ही दिन यानी 15 जनवरी को सूर्य व चंद्रमा राशि बदलेंगे। इसी दिन मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा और खर मास समाप्त होगा। इस सप्ताह में और भी कईं व्रत-त्योहार मनाएं जाएंगे। देश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला (Chirag Bejan Daruwalla) से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह…

मेष साप्ताहिक राशिफल जनवरी 2024 (Aries January 2024 Weekly Horoscope)
ये सप्ताह आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। रियल एस्टेट या पिछले निवेश से पर्याप्त रिटर्न मिल सकता है। करियर के मामलों में जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। इस सप्ताह आप दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने जा सकते हैं। इस सप्ताह आपकी सेहत पहले से ठीक रहेगी। वाहन बहुत तेज़ गति से न चलाएं। घटना-दुर्घटना के योग इस सप्ताह बन रहे हैं।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल जनवरी 2024 (Taurus January 2024 Weekly Horoscope)
आपके सामने एक बेहतरीन सप्ताह है। इस सप्ताह नौकरी और बिजनेस में कोई बड़ी सफलता आपको मिल सकती है। प्रेम संबंधों को लेकर थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। सेहत के मामले इस सप्ताह ठीक रहेंगे, लेकिन फिर भी लापरवाही न बरतें। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिलने की पूर्ण संभावना है। संतान से जुड़ी कोई बात आपको परेशान कर सकती है।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल जनवरी 2024 (Gemini January 2024 Weekly Horoscope)
इस सप्ताह आपका दृष्टिकोण निराशावादी रहेगा। वर्कप्लेस पर आपको कुछ कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। न चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ेंगे, जिससे आपका आत्म सम्मान आहत हो सकता है। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम होने से मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। समय की नजाकत को समझते हुए ही निर्णय लें। सेहत ठीक रहेगी।

कर्क साप्ताहिक राशिफल जनवरी 2024 (Cancer January 2024 Weekly Horoscope)
इस सप्ताह नौकरी में आपको कुछ बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। लव रिलेशन में अनावश्यक विवाद पैदा हो सकते हैं। सेहत से जुड़ी समस्याएं इस सप्ताह काफी बढ़ सकती हैं। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का संयोग बन रहा है। बच्चों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। संतान की उन्नति देखकर खुशी होगी। मशीनरी का उपयोग सावधानी से करें।

सिंह साप्ताहिक राशिफल जनवरी 2024 (Leo January 2024 Weekly Horoscope)
ये सप्ताह आपके लिए काफी रोमांटिक रहेगा। पार्टनर आपकी भावनाओं को समझेगा। परिवार में अचान किसी की सेहत बिगड़ सकती है। गुप्त बातें किसी के साथ शेयर न करें। स्टूडेंट्स के लिए ये सप्ताह सफलता दिलाने वाला रहेगा। बिजनेस-नौकरी की स्थिति सामान्य रहेगी। दुश्मनों से बचकर रहने की सलाह दी जाती है। इन्वेस्ट करने से बचना होगा।

कन्या साप्ताहिक राशिफल जनवरी 2024 (Virgo January 2024 Weekly Horoscope)
बढ़ता वजन आपके लिए मुसीबत बन सकता है। यात्रा पर जाने से बचें, नहीं तो परेशानी होगी। कोई मंहगी वस्तु गुम या चोरी होने की संभावना बन रही है। कुछ लोग आपकी सादगी का गलत फायदा उठा सकते हैं। खान-पान पर नियंत्रण रखें, नहीं तो पेट से जुड़े रोग हो सकते हैं। संतान के कारण परेशानी उठानी पड़ेगी। पैसों के मामलों में किसी पर भरोसा न करें।

तुला साप्ताहिक राशिफल जनवरी 2024 (Libra January 2024 Weekly Horoscope)
प्रेम संबंधों पर परिजनों की सहमति बन सकती है। वैवाहिक जीवन में भी खुशहाली बनी रहेगी। बैंक बैलेंस में कमी आ सकती है। नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। अगर कोई काम लंबे समय से अटका है तो वह इस सप्ताह पूरा हो सकता है। सप्ताह की शुरूआत मनोरंजन में बीतेगी। समझदारी से लिए गए निर्णय सफलता दिलाएंगे। सेहत ठीक रहेगी।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल जनवरी 2024 (scorpio January 2024 Weekly Horoscope)
इस सप्ताह रिश्तों में तनाव आ सकता है। निवेश के लिए ये समय ठीक नहीं है। हर काम बजट बनाकर करेंगे तो पैसों की कमी नहीं होगी। परिवार या संपत्ति के बारे में निर्णय लेने का अच्छा समय नहीं है। नकारात्मक विचारों के कारण आपका ध्यान भटक सकता है। युवाओं के करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी में आपका प्रदर्शन संतोषजनक रहेगा।

धनु साप्ताहिक राशिफल जनवरी 2024 (Sagittarius January 2024 Weekly Horoscope)
बिजनेस से संबंधित लोन इस सप्ताह आपको मिल सकता है। वैवाहिक रिश्ते में कुछ गलतफहमियाँ हो सकती हैं। इस सप्ताह आपके ख़र्चे बढ़ सकते हैं, वहीं पहले किए गए इन्वेस्टमेंट से फायदा भी होगा। प्राकृतिक स्थानों पर जाने का मौका मिलेगा। ननिहाल पक्ष से कोई उपहार आपको मिल सकता है। संतान की उपलब्धि आपकी खुशी और बढ़ा सकती है।

मकर साप्ताहिक राशिफल जनवरी 2024 (Capricorn January 2024 Weekly Horoscope)
पहले किए गए इन्वेस्टमेंट का फायदा इस सप्ताह आपको मिलेगा। ज्यादा सोचने-विचारने से फायदे का सौदा हाथ से निकल सकता है। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय बीतेगा। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो इस समय इस पर विचार न करें। महिलाओं को इस सप्ताह ज्यादा काम करना पड़ेगा। तनाव से बचने के लिए ध्यान करने की सलाह दी जाती है।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल जनवरी 2024 (Aquarius January 2024 Weekly Horoscope)
इस सप्ताह सिरदर्द के कारण आप परेशान रहेंगे। पैसों से जुडे़ मामलों में दूसरों पर भरोसा न करें। लाइफ पार्टनर आपके लिए प्रेरणा का एक बड़ा स्रोत हो सकता है। स्वास्थ्य समस्याओं से बचने के लिए आपको अधिक व्यायाम करना चाहिए। संतान के कारण किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा।

मीन साप्ताहिक राशिफल जनवरी 2024 (Pisces January 2024 Weekly Horoscope)
स्टूडेंट्स के लिए ये सप्ताह सफलता दिलाने वाला रहेगा। बुजुर्गों की सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। पेट में जुड़े रोग परेशान करेंगे। यह सप्ताह आपके रोमांटिक जीवन में ढेर सारी खुशियाँ ला सकता है। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा का योग बन रहा है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। ससुराल पक्ष में किसी से विवाद भी हो सकता है।


ये भी पढ़ें-

Makar Sankranti 2024 Shubh Muhurat: मकर संक्रांति पर करें सूर्य पूजा, जानें विधि, शुभ मुहूर्त और मंत्र सहित पूरी डिटेल


Makar Sankranti 2024 पर करें राशि अनुसार उपाय, चमक उठेगी किस्मत


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!