
उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब किसी राशि में एक या इसके अधिक ग्रह एक साथ होते हैं कईं शुभ-अशुभ योग बनाते हैं। आज 13 जनवरी की रात चंद्रमा कुंभ राशि में प्रवेश करेगा, यहां शनि के साथ इसकी युति बनेगी। शनि-चंद्रमा की युति होने से विष नाम का अशुभ योग बनेगा। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
13 जनवरी 2024 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 13 Januray 2024)
13 जनवरी 2024, दिन शनिवार को पौष मास के शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि सुबह 11.11 तक रहेगी, इसके बाद तृतीया तिथि आरंभ हो जाएगी। शनिवार को श्रवण नक्षत्र 12.50 तक रहेगा, इसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शनिवार को श्रवण नक्षत्र होने से सुस्थिर और इसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र होने से वर्धमान नाम के 2 शुभ योग बनेंगे। इनके अलावा सर्वार्थसिद्धि, वज्र और सिद्धि नाम के 3 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 09:54 से 11:15 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शनिवार की रात चंद्रमा मकर से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा, जहां शनि पहले से स्थित है। शनि और चंद्रमा के साथ होने विष नाम का अशुभ योग बनेगा। इस दिन बुध और सूर्य वृश्चिक राशि में, गुरु मेष राशि में, शुक्र और मंगल वृश्चिक राशि में, राहु मीन राशि में और केतु कन्या राशि में रहेगा। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।
13 जनवरी 2024 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- पौष मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- शनिवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- श्रवण और धनिष्ठा
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 7:14 AM
सूर्यास्त - 5:56 PM
चन्द्रोदय - Jan 13 8:51 AM
चन्द्रास्त - Jan 13 8:07 PM
अभिजीत मुहूर्त - 12:13 PM – 12:56 PM
अमृत काल - 01:02 AM – 02:28 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:38 AM – 06:26 AM
13 जनवरी 2024 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 1:55 PM – 3:15 PM
कुलिक - 7:14 AM – 8:34 AM
दुर्मुहूर्त - 08:40 AM – 09:22 AM
वर्ज्यम् - 04:25 PM – 05:51 PM
ये भी पढ़ें-
घर बैठे कैसे मंगवाएं अयोध्या राम मंदिर का प्रसाद? जानें पूरा प्रोसेस
Hindu Manytaye: किन 5 लोगों को घर से कभी खाली हाथ विदा न करें?
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।