November 2023 Weekly Horoscope: किसे मिलेगा उधार दिया पैसा-ससुराल वालों से किसका होगा विवाद? जानें साप्ताहिक राशिफल से

November 2023 Weekly Horoscope: नवंबर 2023 का चौथा सप्ताह 20 से 26 तारीख तक रहेगा। इस सप्ताह में कईं ग्रह राशि बदलेंगे वहीं कईं प्रमुख त्योहार जैसे आंवला नवमी, देवउठनी एकादशी आदि भी इस सप्ताह में मनाए जाएंगे।

 

Manish Meharele | Published : Nov 18, 2023 8:02 AM IST / Updated: Nov 18 2023, 01:35 PM IST

उज्जैन. नवंबर 2023 का चौथा सप्ताह 20 से 26 तारीख तक रहेगा। इस सप्ताह में कईं बड़े त्योहार मनाए जाएंगे, इनमें गोपाष्टमी, आंवला नवमी, देवउठनी एकादशी आदि प्रमुख हैं। इस सप्ताह जो भी ग्रह राशि बदलेंगे, उनका असर सभी राशियों पर किसी न किसी रूप में जरूर दिखाई देगा। देश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला (Chirag Bejan Daruwalla) से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह…

मेष साप्ताहिक राशिफल (Mesh November 2023 Weekly Horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह युवाओं के हाथ कोई बड़ी सफलता लग सकती है। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। अच्छा भोजन खाने को मिलेगा। कोई पुरी समस्या का समाधान इस सप्ताह हो सकता है। आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बीतेगा। सप्ताह के अंत तक कोई दुखद समाचार मिल सकता है।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल (Vrishbha November 2023 Weekly Horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि आलस्य के कारण कोई काम अटक सकता है, जिसके कारण डांट सुनने को मिलेगी। ज्यादा सोच-विचार करने से फायदे की डील हाथ से निकल सकती है। सेहत के मामलों में सचेत करने की जरूरत है। बिजनेस की स्थिति अनुकूल रहेगी। संतान को मिली किसी सफलता से परिवार में ख़ुशी का माहौल बनेगा।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल (Mithun November 2023 Weekly Horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह करीबी दोस्तों से किसी बात पर विवाद हो सकता है। लापरवाही से नुकसान भी हो सकता है। नौकरी-व्यवसाय में फायदे के योग बनेंगे। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। सेहत ठीक रहेगी। पिछली असफलताओं से सीखने को मिलेगा। ज़्यादा काम के कारण थकान की स्थिति बन सकती है।

कर्क साप्ताहिक राशिफल (Kark November 2023 Weekly Horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि मित्रों से किसी भी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा न रखें। परिवार के सदस्यों का सहयोग आपकी परेशानी दूर होगी। उधार दिया हुआ रुपया वापस मिलने की संभावना है। इस समय अप्रिय समाचार मिलने के भी संकेत हैं जिससे मन में भय और अवसाद जैसी बातें उत्पन्न हो सकती हैं। सेहत का ध्यान रखें।

सिंह साप्ताहिक राशिफल (Singh November 2023 Weekly Horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि इस समय बिजनेस में जुड़े कुछ नए ऑफर मिल सकते हैं। ज्यादा सोचने में समय बर्बाद न करें। जोड़ों में दर्द और गैस की समस्या बढ़ सकती है। पारिवारिक और आर्थिक दोनों दृष्टि से ये सप्ताह शुभ फलदायी रहेगा। व्यर्थ के विवादों में समय बर्बाद न करें। सरकारी नियम म तोड़ें अन्यथा विवाद में पड़ सकते हैं।

कन्या साप्ताहिक राशिफल (Kanya November 2023 Weekly Horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। बिजनेस में आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। पाचन से जुड़ी समस्याएं बनी रहेंगी। भावुक होकर कोई भी निर्णय न लें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। समय की कमी के कारण कुछ काम अटक सकते हैं।

तुला साप्ताहिक राशिफल (Tula November 2023 Weekly Horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह परिवार में किसी की सेहत बिगड़ सकती है। बिजनेस में उन्नति का उचित अवसर मिल सकता है। विपरीत लिंग के मित्र के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है। घर-परिवार की देखरेख व्यवस्था संतोषजनक रहेगी। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय बीतेगा। संतान की संगति के कारण परेशानी होगी।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल (Vrischik November 2023 Weekly Horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि कुछ भी सामान खरीदते समय अच्छी तरह देखें-परखें। पति-पत्नी के रिश्ते मधुर होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बिजनेस में नई योजनाएं बनेंगी जो फायदेमंद साबित हो सकती हैं। नजदीकी रिश्तेदारों से संबंधों में मजबूती आएगी। पुरानी नकारात्मक बातों को याद न करें और वर्तमान में जीना सीखें।

धनु साप्ताहिक राशिफल (Dhanu November 2023 Weekly Horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि आज आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। दिनचर्या थोड़ी व्यस्त हो सकती है। बिजनेस से जुड़ा कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय आज न लें। पति-पत्नी के बीच अहंकार आ सकता है। सर्दी, बुखार जैसी एलर्जी परेशान कर सकती है। किसी नए सदस्य के आने से परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा।

मकर साप्ताहिक राशिफल (Makar November 2023 Weekly Horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह घर के बड़े सदस्यों के मार्गदर्शन का पालन करें। कार्यक्षेत्र में सभी काम ठीक से होंगे। बाहरी लोगों को अपने घर और परिवार में हस्तक्षेप न करने दें। खान-पान के प्रति लापरवाही सेहत पर बुरा असर डाल सकती है। पैसा निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो इस पर गंभीरता से विचार करें।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल (Kumbh November 2023 Weekly Horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि बिजनेस के हिसाब से दिन अनुकूल है। घर में सुकून भरा माहौल रहेगा। चिंता के कारण अनिद्रा जैसी समस्या हो सकती है। पारिवारिक विवादों को निपटाने का यह सही समय है। किसी नजदीकी रिश्तेदार से दुखद समाचार मिलने से थोड़ी निराशा हो सकती है। सेहत के मामलों को गंभीरता से लें।

मीन साप्ताहिक राशिफल (Meen November 2023 Weekly Horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह किसी से पैसा उधार न लें। काम में सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत की जरूरत पड़ेगी। पति-पत्नी के बीच सामंजस्य अच्छा बना रहेगा। किसी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। बच्चों से जुड़ी कोई नकारात्मक बात जानकर निराशा हो सकती है। ससुराल पक्ष से विवाद संभव है।


ये भी पढ़ें-

Chhath Geet Lyrics In Hindi: छठ महापर्व पर सुनें ये सुपरहिट भजन-गीत और खो जाएं छठी मैया की भक्ति में


Chhath Puja Samagri List: छठ पूजा सामग्री की लिस्ट है बड़ी, नोट करें फल-सब्जी से लेकर हर एक सामान


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!