Chhath Puja 2023 Samagri List: छठ पूजा उत्तर भारत का सबसे प्रमुख त्योहार है। वैसे तो ये पर्व पूरे देश में मनाया जाता है, लेकिन बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड में इसकी रौनक देखते ही बनती है। इस पूजा में सूर्यदेव को कईं सारी चीजें चढ़ाई जाती हैं। 

Chhath Puja 2023: छठ पूजा को लोक आस्था का महापर्व भी कहते हैं। चार दिनों तक मनाए जाए वाले इस त्योहार में हर व्यक्ति भक्ति के रंग में नजर आता है। इस पूजा में मुख्य रूप से भगवान सूर्यदेव और छठी मैया की पूजा की जाती है। मुख्य पूजा तीसरे दिन डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देते हुए की जाती है। इस दौरान कईं सारी चीजों का उपयोग होता है, जैसे फल, सब्जी, भोग आदि। इन चीजों के बिना छठ पूजा का पर्व अधूरा माना जाता है। आगे जानिए छठ पूजा की पूजन सामग्री की लिस्ट…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ये है छठ पूजा की सामग्री (Chhath Puja 2023 Samagri List)
सुथनी, गेहूं, चावल का आटा, गुड़, बांस या फिर पीतल का सूप, दूध और जल का अर्घ्य देने के लिए एक लोटा, इनके अलावा थाली, पान, सुपारी, चावल, 5 पत्तियां लगे हुए गन्ने, मूली, अदरक और हल्दी का हरा पौधा, सिंदूर, घी का दीपक, शहद, धूप या अगरबत्ती, शकरकंदी, ठेकुआ, व्रती के लिए नए कपड़े, बड़ा वाला नींबू, फल-जैसे सिंघाड़ा और केला, पानी वाला नारियल, मिठाईयां, प्रसाद रखने के लिए बांस की दो टोकरी आदि।

छठ पूजा में नारियल क्यों चढ़ाते हैं?
नारियल को श्रीफल भी कहते हैं यानी देवी लक्ष्मी का फल। हर शुभ काम में इसका उपयोग किया जाता है। मान्यता है कि नारियल चढ़ाने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और हर कामना पूरी करते हैं।

छठ पूजा में गन्ना क्यों चढ़ाते हैं?
छठ पूजा के समय गन्ने की नई फसल आती है। गन्ना मुख्य रूप से शुक्र ग्रह से सबंधित है जो हमारे जीवन में सुख-संपत्ति प्रदान करता है। छठ पूजा में गन्ना इसलिए चढ़ाया जाता है ताकि शुक्र ग्रह बलवान हो और हमारे घर में सुख-समृद्धि बनी रहे।

क्या होता है डाभ नींबू?
छठ पूजा में डाभ नींबू खास तौर पर चढ़ाया जाता है। एक सामान्य नींबू से आकार में थोड़ा बड़ा होता है। ये विटामिन सी से भरपूर होता है। खास बात ये है कि इस समय हमारे शरीर को विटामिन सी सबसे ज्यादा जरूरत होती है। जब हम ये नींबू प्रसाद रूप में खाते हैं तो इसका फायदा हमें मिलता है।


ये भी पढ़ें-

Chhath Puja 2023: क्या है ‘ठेकुआ’, जिसके बिना अधूरा है छठ पर्व?


Chhath Puja Ki Katha: छठ व्रत में किस देवी की होती है पूजा? जानें छठ पूजा की रोचक कथा


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।