Aaj Ka Panchang 18 नवंबर 2023: छठ पर्व का दूसरा दिन और लाभ पंचमी आज, चंद्रमा करेगा धनु राशि में प्रवेश

Published : Nov 18, 2023, 05:00 AM IST
Panchang-18-Nov-2023

सार

Aaj Ka Panchang: 18 नवंबर को छठ पर्व का दूसरा दिन रहेगा। इस दिन लाभ पंचमी का पर्व भी मनाया जाएगा। शनिवार को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होने से चर नाम का शुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा इस दिन गण्ड और वृद्धि नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। 

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर दो पर्व मनाए जाते हैं। गुजरात में इस दिन लाभ पंचमी होती है और उत्तर भारत में छठ पूजा का दूसरा दिन, जिसे खरना कहते हैं। ये दोनों ही पर्व स्थानीय परंपरा के अनुसार बड़ी ही धूम-धाम और श्रद्धा के साथ मनाए जाते हैं। इस बार ये दोनों पर्व 18 नवंबर, शनिवार को हैं। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

18 नवंबर 2023 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 18 November 2023)
18 नवंबर 2023, दिन शनिवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि सुबह 09:18 तक रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि रात अंत तक रहेगी। इसी दिन छठ पर्व का दूसरा दिन रहेगा और खरना किया जाएगा। लाभ पंचमी का पर्व भी इस दिन मनाया जाएगा। शनिवार को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होने से चर नाम का शुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा इस दिन गण्ड और वृद्धि नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 09:28 से 10:50 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शनिवार को चंद्रमा धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन सूर्य, मंगल और बुध वृश्चिक राशि में, शुक्र और केतु कन्या राशि में, शनि कुंभ राशि में, गुरु मेष राशि में और राहु मीन राशि में रहेगा। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।

18 नवंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- कार्तिक मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- शनिवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- उत्तराषाढा
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 6:46 AM
सूर्यास्त - 5:37 PM
चन्द्रोदय - Nov 18 11:26 AM
चन्द्रास्त - Nov 18 10:18 PM
अभिजीत मुहूर्त - 11:50 AM – 12:33 PM
अमृत काल - 06:01 PM – 07:33 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:10 AM – 05:58 AM

18 नवंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 1:33 PM – 2:54 PM
कुलिक - 6:46 AM – 8:07 AM
दुर्मुहूर्त - 08:13 AM – 08:56 AM
वर्ज्यम् - 03:53 AM – 05:24 AM


ये भी पढ़ें-

Devuthani Ekadashi 2023: 22 या 23 नवंबर, कब है देवउठनी एकादशी?


Chhath Puja 2023: क्या है ‘ठेकुआ’, जिसके बिना अधूरा है छठ पर्व?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज