
छठ पर्व बिहार और उत्तर प्रदेश के प्रमुख त्योहारों में से एक है। ये पर्व 4 दिनों तक मनाया जाता है। इसकी शुरूआत नहाय खाए से होती है। इस बार छठ पर्व का आरंभ 17 नवंबर, शुक्रवार से होगा। छठ व्रत के दौरान कठिन नियमों का पालन करना पड़ता है। इस व्रत में सूर्यदेव और छठ मैया की पूजा की जाती है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
17 नवंबर 2023 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 17 November 2023)
17 नवंबर 2023, दिन शुक्रवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि सुबह 11:03 तक रहेगी, इसके बाद पंचमी तिथि रात अंत तक रहेगी। इसी दिन से छठ पर्व की शुरूआत होगी और नहाए खाए से व्रत के नियमों का पालन होगा। शुक्रवार को पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र होने से वर्धमान नाम का शुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा इस दिन धृति और शूल नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 10:50 से दोपहर 12:11 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शुक्रवार को सूर्य तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा, यहां पहले से मंगल और बुध स्थित है। इस तरह एक ही राशि में 3 ग्रह होने से त्रिग्रही योग बनेगा। इस दिन चंद्रमा धनु राशि में, शुक्र और केतु कन्या राशि में, शनि कुंभ राशि में, गुरु मेष राशि में और राहु मीन राशि में रहेगा।
17 नवंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- कार्तिक मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- शुक्रवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- पूर्वाषाढा
करण- विष्टि और बव
सूर्योदय - 6:45 AM
सूर्यास्त - 5:37 PM
चन्द्रोदय - Nov 17 10:31 AM
चन्द्रास्त - Nov 17 9:12 PM
अभिजीत मुहूर्त - 11:50 AM – 12:33 PM
अमृत काल - 08:41 PM – 10:13 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:09 AM – 05:57 AM
17 नवंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 2:54 PM – 4:16 PM
कुलिक - 8:06 AM – 9:28 AM
दुर्मुहूर्त - 08:56 AM – 09:39 AM और 12:33 PM – 01:16 PM
वर्ज्यम् - 08:54 AM – 10:25 AM
ये भी पढ़ें-
Chhath Puja Niyam: छठ पूजा करने से पहले जान लें ये 5 नियम
Labh Panchami 2023: लाभ पंचमी कब, 17 या 18 नवंबर को? जानें सही डेट
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।