Shani Margi 2025: शनि की चाल बिगडे़गी 4 राशि वालों का हाल, टूटेगा मुसीबत का पहाड़-शुरू होंगे बुरे दिन

Published : Nov 15, 2025, 03:44 PM IST

Shani Margi 2025: 28 नवंबर 2025 को शनि अपनी चाल बदलकर वक्री से मार्गी हो जाएगा यानी सीधी चाल चलने लगेगा। शनि की चाल बदलने से 4 राशि वालों के बुरे दिन शुरू हो सकते हैं। इनके जीवन में उथल-पुथल की स्थिति बन सकती है। 

PREV
15
नवंबर 2025 में शनि कब होगा मार्गी?

Shani Margi Rashifal 2025: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की 2 गति बताई गई है वक्री और मार्गी। जब कोई ग्रह उल्टी चाल चलता है तो उसे वक्री कहते हैं और सीधी चाल को मार्गी। शनि ग्रह वर्तमान में मीन राशि में वक्री है। 28 नवंबर 2025 को शनि मीन राशि में ही मार्गी हो जाएगा यानी सीधी चाल चलने लगेगा। शनि की चाल बदलने से 4 राशि वालों के जीवन में भारी उतार-चढ़ाव आ सकता है या यूं कहें कि मुसीबतों की पहाड़ टूट सकता है तो गलत नहीं होगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां…


ये भी पढ़ें-
Kumbh Rashifal 2026: कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?

25
वृष वालों की बढ़ेगी परेशानी

शनि के मार्गी होने से इस राशि के लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। इन्हें पैसों के मामले में सावधान रहने की जरूरत है, नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता है। सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामले बिगड़ सकते हैं। संतान के कारण परिवार में विवाद और संघर्ष की स्थिति बन सकती है। नौकरी-बिजनेस की स्थिति भी ठीक नहीं रहेगी।


ये भी पढ़ें-
Meen Rashifal 2026: मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?

35
कन्या वालों की बिगड़ेगी सेहत

शनि के मार्गी होने से इस राशि के लोगों की सेहत पर बहुत ज्यादा असर पड़ेगा। कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। इलाज में काफी पैसा खर्च होगा और अस्पताल के चक्कर भी लगाने पड़ेंगे। नौकरी में अधिकारी आपसे नाराज रहेंगे, जिस वजह से आपका प्रमोशन भी रूक सकता है। बिजनेस की स्थिति भी ठीक नहीं रहेगी। पति-पत्नी में विवाद संभव है।

45
तुला वाले रहें सावधान

इस राशि के लोगों के शनि के मार्गी पर सचेत हो जाना चाहिए और अगर कोई गैरकानूनी काम कर रहे हैं तो उस पर रोक लगा देनी चाहिए, नहीं तो इसका पुरा परिणाम मिलेगा। थाने और कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। समाज में अपमान की स्थिति बनेगी। दूसरों की बातों में आकर कोई गलत निर्णय भी ये लोग ले सकते हैं।

55
कुंभ वालों का होगा नुकसान

इस राशि के लोगों कोई बड़ा नुकसान शनि के मार्गी होने के बाद हो सकता है। बिजनेस डील टूट सकती है और नौकरी में भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। प्रेम संबंधों पर भी बुरा असर होगा। जो लोग इस समय यात्रा पर जाएंगे उन्हें शारीरिक कष्ट हो सकता है। संतान के कारण किसी विवाद में फंस सकते हैं। सेहत को लेकर भी इन्हें सावधान रहना होगा, लापरवाही भारी पड़ेगी।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Read more Photos on

Recommended Stories