Shani Uday Rashifal 2023: 6 मार्च को उदय होगा शनि, खोल देगा इन 3 राशि वालों के किस्मत के दरवाजे

Published : Mar 01, 2023, 04:05 PM ISTUpdated : Mar 01, 2023, 05:31 PM IST
Shani-Uday-March-2023-zodiacs-which-will-have-benefir

सार

Shani Uday Rashifal 2023: ज्योतिषियों के अनुसार, शनि ग्रह इस समय कुंभ राशि में अस्त है, जो 6 मार्च को उदय हो जाएगा। ऐसा होते ही सभी राशियों पर इसका प्रभाव बढ़ जाएगा। 3 राशि वालों को इसका सबसे ज्यादा फायदा होगा, किस्मत इनका साथ देगी। 

उज्जैन. हर ग्रह एक निश्चित समय पर उदय व अस्त होता है और राशि भी बदलता है। जब भी किसी ग्रह की चाल में परिवर्तन होता है तो सभी 12 राशि वालों को इसका प्रभाव देखने को मिलता है। (Shani Uday Rashifal 2023) उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, शनि ग्रह 31 जनवरी 2023 को स्वराशि कुंभ में अस्त हुआ था। अब ये ग्रह 6 मार्च को पुन: उदय होने वाला है। (शनि का उदय मार्च 2023) शनि के उदय होने से 3 राशि वालों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। आगे जानिए कौन-सी हैं वो 3 राशियां…

वृष राशि
इस राशि के दसवें भाव में शनिदेव उदय होने वाले हैं। कुंडली का 10 वां भाव नौकरी और करियर से जुड़ा होता है। वृष राशि के करियर भाव में शनि के उदय होने से इस राशि वालों को नौकरी में काफी अच्छे फायदे मिल सकते हैं। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। अगर कोई अपनी नौकरी बदलने के बारे में सोच रहा है तो उसकी ये इच्छा भी पूरी हो सकती है। इस राशि के जो लोग बिजनेस कर रहे हैं, उन्हें भी कोई बड़ी डील मिल सकती है।

सिंह राशि
इस राशि के स्वामी सूर्य हैं। शनिदेव इस राशि से 7वे भाव में उदय होने वाले हैं। शनि के सिंह राशि के सातवं भाव में उदय से धन राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में ये समय इनके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होने वाला है। इन्हें पैतृक संपत्ति से फायदा हो सकता है। नौकरी में जो टारगेट दिए गए हैं, वो पूरा होने से प्रमोशन और इंक्रीमेंट दोनों मिल सकते हैं। कुल मिलाकर ये समय इस राशि वालों के लिए बहुत ही बेहतरीन रहेगा।

कुंभ राशि
ये शनि के स्वामित्व की ही राशि है और इसी राशि में शनि उदय होगा। इसलिए इस राशि के लोगों को शनि के उदय होने से सबसे ज्यादा फायदा होगा। कुंभ राशि के लग्न भाव में शनि के उदय होने से शश नाम का राजयोग बनेगा। ऐसा होने से इस राशि के लोगों को बिजनेस और नौकरी में अप्रत्याशित सफलता मिल सकती है। लोहा, तेल और खनिज पदार्थों का व्यापार करने वाले लोगों के लिए ये समय फायदा पहुंचाने वाला रहेगा।


ये भी पढ़ें-

Palmistry: जिसकी हथेली में होता है चक्र या क्रॉस का निशान, वो होता है बदकिस्मत, जानें कौन-से निशान चमकाते हैं भाग्य?


Holi Upay 2023: होलिका दहन की रात करें ये 5 उपाय, बच सकते हैं पितृ दोष और ग्रहों के अशुभ प्रभाव से


Holi 2023 Calendar: When is Holi in India जानें कब है लट्ठमार होली, रंगभरी ग्यारस, धुरेड़ी और रंग पंचमी?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज