MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • Holi Upay 2023: होलिका दहन की रात करें ये 5 उपाय, बच सकते हैं पितृ दोष और ग्रहों के अशुभ प्रभाव से

Holi Upay 2023: होलिका दहन की रात करें ये 5 उपाय, बच सकते हैं पितृ दोष और ग्रहों के अशुभ प्रभाव से

Holi Upay 2023: तंत्र शास्त्र के अनुसार, रात को किए गए उपाय बहुत ही जल्दी शुभ फल प्रदान करते हैं। ये उपाय यदि किसी खास रात को किए जाएं तो और भी शुभ रहता है। होलिका दहन की रात भी इनमें से एक है। 

3 Min read
Author : Manish Meharele
| Updated : Mar 01 2023, 10:17 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
ये हैं होली के उपाय...
Image Credit : Getty

ये हैं होली के उपाय...

धर्म ग्रंथों के अनुसार, फाल्गुन पूर्णिमा (Falgun Purnima 2023) की रात को होलिका दहन किया जाता है। इस बार ये तिथि 7 मार्च, मंगलवार को है। (Holi Upay 2023) तंत्र-मंत्र के अनुसार होलिका दहन की रात बहुत खास रहती है क्योंकि इस रात को किए गए उपाय बहुत ही जल्दी शुभ फल प्रदान करते हैं।  उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, दीपावली, महाशिवरात्रि और जन्माष्टमी के बाद होली की रात को ही तंत्र-मंत्र के लिए सबसे उपयुक्त माना गया है। इस रात में किए गए उपाय आपकी हर परेशानी दूर हो सकते हैं। आगे जानिए इन उपायों के बारें में…
 

26
ग्रहों की शांति के लिए करें ये उपाय
Image Credit : Getty

ग्रहों की शांति के लिए करें ये उपाय

होलिका दहन की एक बाजोट (पटिए) पर सफेद कपड़ा बिछाकर उस पर मूंग, चने की दाल, चावल, गेहूं, मसूर, काले उड़द एवं तिल की ढेरी बनाएं। अब उस पर नवग्रह यंत्र स्थापित करें। नवग्रह यंत्र पर केसर का तिलक करें और घी का दीपक लगाएं। इसके बाद नीचे लिखे मंत्र का जाप स्फटिक की माला से करें। इस उपाय से ग्रहों की शांति होती है।
मंत्र- ब्रह्मा मुरारी त्रिपुरान्तकारी भानु शशि भूमि-सुतो बुधश्च।
गुरुश्च शुक्र शनि राहु केतव: सर्वे ग्रहा शांति करा भवंतु।।
 

36
बुरे समय से बचने के लिए उपाय
Image Credit : Getty

बुरे समय से बचने के लिए उपाय

होलिका दहन की रात हनुमानजी को सिंदूर और चमेली के तेल का चोला चढ़ाएं। चोला चढ़ाने के बाद बरगद ते 21 पत्तों की माला जिस पर केसर या हल्दी से श्रीराम लिखा हो, हनुमानजी को चढ़ा दें। शुद्ध घी का दीपक लगाकर हनुमानजी से परेशानियां खत्म करने के लिए प्रार्थना करें। ये उपाय आपको हर समस्या से छुटकारा दिला सकता है।

46
देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए उपाय
Image Credit : google

देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए उपाय

अगर आप धन की इच्छा रखते हैं तो होलिका दहन की रात को पीपल के पेड़ के नीचे शुद्ध घी की दीपक जलाएं और देवी लक्ष्मी के अपने घर में निवास करने के लिए प्रार्थना करें। इसके बाद केसर के छीटें भी पीपल के पेड़ पर लगाएं। ऐसा करके अपने घर लौट आएं। आप देखेंगे कि कुछ ही दिनों में आपको धन लाभ के योग बनने लगेंगे। 
 

56
धन लाभ के लिए उपाय
Image Credit : Getty

धन लाभ के लिए उपाय

होलिका दहन की रात देवी लक्ष्मी की पूजा करें और उन्हें पूजा में साबूत हल्दी भी चढ़ाएं। बाद में इस साबूत हल्दी को एक चांदी के सिक्के के साथ लाल कपड़े में लपेटकर अपने धन स्थान यानी तिजोरी या गल्ले में रखे दें। धीरे-धीरे आपकी गरीबी दूर होने लगेगी और धन लाभ के योग बनने लगेंगे।

66
पितृ दोष से मुक्ति के लिए उपाय
Image Credit : Getty

पितृ दोष से मुक्ति के लिए उपाय

अगर आपकी कुंडली में पितृ दोष है तो होलिका दहन की रात एक छोटा सा उपाय करने से इसका अशुभ प्रभाव में कमी आ सकती है। होलिका दहन की रात किचन में जहां आप पीने का पानी रखते हैं, उस स्थान पर एक शुद्ध घी का दीपक जलाएं। इसके बाद पितृ देवताओं से प्रार्थना करें। इस उपाय से आपके पितृ दोष के अशुभ प्रभाव में कमी आ सकती है।


ये भी पढ़ें-

Holi Puja Vidhi & Shubh Muhurat 2023: 2 दिन रहेगी फाल्गुन पूर्णिमा, कब करें होलिका दहन? जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त भी


Holi 2023 Calendar: When is Holi in India जानें कब है लट्ठमार होली, रंगभरी ग्यारस, धुरेड़ी और रंग पंचमी?


Lathmar Holi 2023: कैसे शुरू हुई लट्ठमार होली की परंपरा, जाने इस बार कब मनाया जाएगा ये उत्सव व अन्य खास बातें?



Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।


 

Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया जगत में इनके पास 19 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर धर्म-आध्यात्म बीट पर काम कर रहे हैं। करियर की शुरुआत इन्होंने स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की थी। इसके बाद वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे और 2010-2019 तक दैनिक भास्कर डिजिटल में धर्म डेस्क पर काम किया। इन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। इनके पास जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक की डिग्री है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Recommended image2
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम
Recommended image3
10 जनवरी 2026 का पंचांग: कालाष्टमी आज, जानें अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का समय
Recommended image4
Makar Sankranti Upay: मकर संक्रांति पर करें 5 मंत्रों का जाप, सूर्य की तरह चमकेगी किस्मत
Recommended image5
Uttarayan 2026: क्यों मनाते हैं उत्तरायण, पितामह भीष्म ने मृत्यु के लिए यही समय क्यों चुना? जानें फैक्ट्स
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved