Aaj Ka Rashifal 6 October 2025: शरद पूर्णिमा आज, जानें किसकी चमकेगी किस्मत-कौन रहेगा परेशान?

Published : Oct 06, 2025, 05:00 AM IST
Aaj Ka Rashifal 6 October 2025

सार

Aaj Ka Rashifal 6 October 2025: 6 अक्टूबर 2025 को शरद पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा। सोमवार को वृद्धि, ध्रुव, गद और मातंग नाम के 4 शुभ-अशुभ योग रहेंगे। इन योगों का असर सभी राशि के लोगों पर होगा। जानें आज कैसा बीतेगा आपका दिन?

6 October 2025 Ka Rashifal: 6 अक्टूबर, सोमवार को मेष राशि वाले कहीं घूमने जा सकते हैं, अटका हुआ पैसा भी मिल सकता है। वृष राशि वालों के अटके काम पूरे होंगे, सेहत ठीक रहेगी। मिथुन राशि वाले बीमारी से परेशान रहेंगे, इनके संबंधों में सुधार होगा। कर्क राशि वाले बिजनेस में नई डील करेंगे, ये अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल…

ये भी पढ़ें-
Pushya Nakshatra 2025: दिवाली से पहले कब है पुष्य नक्षत्र? जानें सही डेट

मेष राशिफल 6 अक्टूबर 2025 (Dainik Mesh Rashifal)

बिजनेस में अटका हुआ पैसा आज मिल सकता है। कुछ मामलों में आप ज्यादा बोल सकते हैं। नौकरी में अधिकारी आपसे नाराज भी हो सकते हैं। ऑफिस में किसी भी तरह की गुप्त बात किसी से शेयर न करें।परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है।

ये भी पढ़ें-
Sharad Purnima 2025: शरद पूर्णिमा पर करें देवी लक्ष्मी के 108 नामों का जाप, दूर होगी पैसों की तंगी!

वृषभ राशिफल 6 अक्टूबर 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)

इस राशि के लोगों को जो भी जरूर काम अटके हुए हैं वो पूरे हो सकते हैं। किसी उच्च पद वाले व्यक्ति से मदद मिलेगी। चोट-मोच लग सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं, भारी मशीनरी वाले कामों से भी बचें। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य है। सेहत ठीक रहेगी।

मिथुन राशिफल 6 अक्टूबर 2025 (Dainik Mithun Rashifal)

इस राशि के लोगों के बिगड़े हुए संबंधों में सुधार होने के योग हैं। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी भी बात या काम में अति करने से आपको बचना होगा। कोई फायदेमंद काम शुरू कर सकते हैं। गले और नाक संबंधी समस्या भी हो सकती है।

कर्क राशिफल 6 अक्टूबर 2025 (Dainik Kark Rashifal)

इस राशि के लोगों को बिजनेस में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। किसी भी नई डील पर साइन न करें। नौकरी की स्थिति भी ठीक नहीं रहेगी। कोई राज की बात सबको पता चल सकती है, जिससे आपके सम्मान में कमी आ सकती है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें।

सिंह राशिफल 6 अक्टूबर 2025 (Dainik Singh Rashifal)

आज आप खुद के लिए गए फैसलों रखें, इसी से आपको सफलता मिलेगी। जीवनसाथी की कोई इच्छा पूरी कर सकते हैं। भौतिक सुख सुविधाओं की ओर रुझान रहेगा। काम और परिवार के बीच संतुलन बनाने में सफल रहेंगे। संतान पर नजर रखने की जरूरत है।

कन्या राशिफल 6 अक्टूबर 2025 (Dainik Kanya Rashifal)

इस राशि के लोगों को आज नौकरी में अधिकारियों से डांट सुननी पड़ सकती है। कोई खास काम अधूरा रह सकता है। चोट-दुर्घटना की भी संभावना बन रही है। खान-पान में अनियमितता के कारण सेहत में गड़बड़ी हो सकती है। विवादों से बचकर रहने में ही भलाई है।

तुला राशिफल 6 अक्टूबर 2025 (Dainik Tula Rashifal)

कामकाज में सकारात्मक परिवर्तन के योग बन रहे हैं। संतान से जुड़ी आज कोई अच्छी खबर मिलेगी। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। नए संबंध आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। सेहत में भी पहले से सुधार होगा।

वृश्चिक राशिफल 6 अक्टूबर 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)

इस राशि के लोगों को अपने अच्छे कामों के लिए समाज में सम्मान मिल सकता है। अटके हुए पैसे मिल सकते हैं। स्टूडेंट्स को मेहनत का फल मिलेगा। नई नौकरी के ऑफर मिलने के योग भी बन रहे हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को नया पद मिलेगा। खान-पान में सावधानी रखें।

धनु राशिफल 6 अक्टूबर 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)

इस राशि के लोग दूसरों की बातों में आकर गलत फैसला ले सकते हैं। अचानक खर्च बढ़ने से बजट बिगड़ सकता है। यात्राओं से धन हानि होने की संभावना है। ब्लड प्रेशर के मरीजों को संभलकर रहना चाहिए। पुरानी कोई बात इनकी सेहत पर असर डाल सकती है।

मकर राशिफल 6 अक्टूबर 2025 (Dainik Makar Rashifal)

इस राशि वाले लोगों की परेशानी कुछ कम हो सकती है। प्रेम संबंधों में सफलता के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी की मदद भी मिल सकती है। जॉब और बिजनेस में फायदा हो सकता है। आपके अंदाज से कुछ लोग प्रभावित हो सकते हैं। धन लाभ के योग भी बनेंगे।

कुंभ राशिफल 6 अक्टूबर 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)

इस राशि के लोग आज बिजनेस में नए एग्रीमेंट करने से बचें। सेहत मे मामूली उतार-चढ़ाव के योग बन रहे हैं। बिना मांगे किसी को सलाह देना भारी पड़ सकता है।पति-पत्नी में विवाद होने की संभावना है। आज आप न चाहते हुए भी किसी का दिल दुखा सकते हैं।

मीन राशिफल 6 अक्टूबर 2025 (Dainik Meen Rashifal)

इस राशि के लोगों की सेहत पहले से ठीक रहेगी। संतान की उन्नति से खुशी होगी। बिजनेस में नई योजनाएं बनने के योग हैं। स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार रहेगा।नौकरी और घर-परिवार का तनाव सुलझने के योग हैं। नौकरी में मनचाहा ट्रांसफर और प्रमोशन मिलेगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज