Shukra Gochar 2023: 12 मार्च को शुक्र बदलेगा राशि, किसका बढ़ेगा बैंक बैलेंस और किसके शुरू होंगे बुरे दिन? जानें राशिफल से

Shukra Gochar 2023: शुक्र ग्रह नवग्रहों में से एक है। ये ग्रह लगभग 23 दिन तक एक राशि में रहता है, इसके बाद दूसरी राशि में प्रवेश करता है। ये ग्रह 12 मार्च, रविवार को मीन से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेगा, जहां इसकी युति राहु के साथ बनेगी।

 

Manish Meharele | Published : Mar 11, 2023 11:27 AM IST

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को शुभ ग्रह माना गया है। (Shukra Gochar 2023) जिसकी कुंडली में ये ग्रह शुभ स्थिति में होता है, उसे अपने जीवन में हर तरह का सुख और संपत्ति प्राप्त होती है और जिसकी कुंडली में ये अशुभ स्थिति में होता है, उसे अपने जीवन काल में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ये ग्रह 12 मार्च 2023 की सुबह लगभग 8.20 पर मीन से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेगा। (Shukra Rashifal March 2023) इस राशि में पहले से ही राहु स्थित है। शुक्र के राशि परिवर्तन का असर किसी के लिए शुभ रहेगा तो किसी के लिए अशुभ। जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा शुक्र का राशि परिवर्तन…

मेष राशि
शुक्र ग्रह के मेष राशि में जाने से इस राशि के लोगों के लिए फायदा की स्थिति बनेगी। इन्हें प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी साथ ही अटका हुआ धन भी प्राप्त होगा। समय इनके पक्ष में बना रहेगा। छोटे से प्रयास से भी अधिक फायदा इस समय मिल सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

वृषभ राशि
शुक्र इस राशि का स्वामी है जो इस समय 12वें भाव में गोचर कर रहा है। इस राशि वालों के लिए ये समय सावधान रहने का है। अतिरिक्त खर्च इनका बजट बिगाड़ा सकता है, इसलिए अपने खर्च पर लगाम लगाएं। सेहत में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। लव लाइफ डिस्टर्ब रहेगी।

मिथुन राशि
इसी राशि में शुक्र ग्रह का गोचर होगा। इस राशि के लोगों को रोमांस के मौके मिलेंगे और इनकी लाइफ में अचानक खुशियां आएंगी। ये भरपूर खरीदी करेंगे और धन लाभ की स्थिति भी इनके लिए बनेगी। इस समय इनका वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और संतान की ओर से भी शुभ समाचार मिलेंगे।

कर्क राशि
शुक्र का गोचर इस राशि के कर्म भाव में हो रहा है, जिसके कारण इन्हें प्रोफेशनल लाइफ में बड़ी सफलता मिल सकती है। आय के नए स्त्रोत मिलने से इनकी आर्थिक स्थिति और अच्छी हो सकता है। ये पुराने कर्ज इस समय चुका सकते हैं। इनके बैंक बैलेंस में भी बढोत्तरी होगी।

सिंह राशि
इस राशि के भाग्य स्थान पर शुक्र का गोचर हो रहा है जो इनके लिए काफी महत्वपूर्ण रहेगा। इन्हें प्रेम संबंधों में सफलता तो मिलेगी ही साथ ही विवाह के योग भी बनेंगे। रोजगार के लिए लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है और इसका सकारात्मक फल भी प्राप्त होगा। पिता से सुख मिलेगा।

कन्या राशि
इस राशि से आठवें भाव में शुक्र प्रवेश करने वाला है। इस राशि वालों के लिए समय मिला-जुला फल देने वाला रहेगा। पुराने रोगों में आराम मिलेगा लेकिन पैसों का खर्च अधिक हो सकता है। काम के चक्कर में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। नौकरी में अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे।

तुला राशि
इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह ही है जो इस राशि के वर्तमान में सातवें भाव में गोचर करने वाला है। इस राशि के लोगों की लव लाइफ में स्थिरता आएगी। घर वाले आपके रिश्ते को स्वीकार कर सकते हैं। धन से संबंधित परेशानी भी दूर होंगी और मन में शांति का आभास होगा।

वृश्चिक राशि
इस राशि के लिए शुक्र का गोचर ठीक नहीं रहेगा। छठे भाव में शत्रु ग्रह यानी मंगल के आने से इस राशि के लोगों की लाइफ में संघर्ष बढ़ सकता है। इस समय इनको भावनाओं में बहकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा। इन्हें अपने क्रोध पर भी नियंत्रण रखना होगा।

धनु राशि
आपकी राशि के पंचम भाव में शुक्र का गोचर हो रहा है। ये आपकी लव लाइफ के लिए शुभ संकेत है। पारिवारिक जीवन में भी खुशियां बनी रहेगी। कारोबार में भी अचानक तेजी आएगी जो आपको थोड़ा बिजी कर सकती है। धन के मामले लंबे समय से अटके हैं वे पूरे हो सकते हैं।

मकर राशि
इस राशि के लोगों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन शुभ रहेगा। यदि आप इस समय वाहन खरीदी करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। इस समय आपके करियर में भी उछाल आ सकता है। अचानक कोई बड़ा आफर आपको बहुत आगे ले जा सकता है। इस समय पारिवारिक सुखों में भी वृद्धि होगी।

कुंभ राशि
इस राशि के तीसरे भाव में शुक्र का गोचर हो रहा है। इस राशि परिवर्तन से इनके सुख में वृद्धि होगी। इस समय ये नया वाहन भी खरीद सकते हैं। काम के सिलसिले में कहीं बाहर जाना पड़ सकता है जो आपके लिए फायदेमंद ही रहेगा। आपकी बुद्धि से आप लोगों पर विश्वास जमाने में कामयाब रहेंगे।

मीन राशि
इस राशि के दूसरे भाव में शुक्र का प्रवेश कर रहा है, जिसका असर इनकी वाणी पर दिखाई देगा। अपनी मीठी बोली से ये नौकरी, बिजनेस और परिवार में अपना अलग मुकाम बनाने में कामयाब रहेंगे। परिवार के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में जाने का मौका भी मिलेगा।



ये भी पढ़ें-

Palmistry: हथेली की कौन-सी रेखाएं बताती हैं आपको सरकारी नौकरी मिलेगी या बिजनेस में होगा फायदा?


Rangpanchami 2023: इस मंदिर में होती है देवी सीता की पूजा, नहीं है श्रीराम की प्रतिमा, रंगपंचमी पर लगता है मेला


Baby Shower: किस परंपरा का आधुनिक रूप है बेबी शावर, बच्चे के लिए ये क्यों जरूरी है? ये 5 बातें सभी को जानना चाहिए


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

 

Share this article
click me!