
उज्जैन. शुक्र नवग्रहों में से एक है। वर्तमान में ये ग्रह मीन राशि में स्थित है। मीन शुक्र की उच्च राशि है यानी इस राशि में रहते हुए शुक्र शुभ फल प्रदान करता है। 12 मार्च 2023 को ये ग्रह मीन से निकलकर मेष में प्रवेश कर जाएगा। (Shukra Rashifal March 2023) राहु पहले से ही इस राशि में स्थित है। इस तरह मेष राशि में शुक्र और राहु की युति बन जाएगी। शुक्र के राशि परिवर्तन का असर सभी राशि के लोगों पर किसी न किसी रूप में देखने को मिलेगा। आगे जानिए शुक्र का ये राशि परिवर्तन किसे सबसे ज्यादा फायदा पहुंचाएगा…
मिथुन वाले करेंगे बिजनेस में बड़ी डील
इस राशि का स्वामी बुध ग्रह है। इस राशि के लोगों को शुक्र के राशि परिवर्तन से कई गुना ज्यादा फायदा मिलता नजर आ रहा है। इन्हें जमीन-जायदाद से तो लाभ होगा ही साथ ही नौकरी में भी प्रमोशन होने के पूरे-पूरे योग बन रहे हैं। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर इन्हें खुश कर सकती है। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए भी ये समय अनुकूल रहेगा। बिजनेस में कोई बड़ी डील आपके हाथ लग सकती है।
सिंह वालों को मिलेगा प्रमोशन-इंक्रीमेंट
इस राशि का स्वामी सूर्य है। इस राशि के लोगों को किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलता नजर आ रहा है। नौकरी कर रहे लोगों को इंक्रीमेंट के साथ-साथ प्रमोशन भी मिलेगा। भाई-बहनों के सहयोग से कोई अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। इस समय आप किसी लंबी और मनचाही यात्रा पर जा सकते हैं। जो लोग नौकरी में बदलाव चाह रहे हैं, उनकी इच्छा भी इस समय पूरी हो सकती है। कुल मिलाकर ये समय इनके लिए उपयुक्त रहेगा।
मकर वालों के घर आएंगी खुशियां
इस राशि का स्वामी शनि है। शुक्र के राशि बदलने से इस राशि के लोगों के घर में खुशियां आ सकती हैं। परिवार में पॉजिटिविटी बढ़ेगी। सुख-सुविधाओं पर खर्च होगा। प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट के लिए ये समय बिल्कुल उपयुक्त है। जो लोग बिनजेस कर रहे हैं उन्हें कोई अच्छी डील मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए ये समय एकदम अनुकूल है। इन्हें मनचाहा इंक्रीमेंट इस समय मिल सकता है।
Budh Ka Rashifal: 16 मार्च तक कुंभ राशि में रहेगा बुध, किसे होगा फायदा-किसे नुकसान? जानें राशिफल से
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।