Surya Grahan 2023 Ka Rashifal: 20 अप्रैल को होगा 2023 का पहला सूर्यग्रहण, किसकी बढ़ेगी टेंशन-किसे मिलेगी गुड न्यूज?

Surya Grahan 2023: हर साल 3-4 ग्रहण होते हैं। इनमें से कुछ सूर्य तो कुछ चंद्र ग्रहण होते हैं। ग्रहण होना एक आम घटना है, लेकिन भारत में इसे ज्योतिष और धर्म से जोड़कर देखा जाता है। साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल, गुरुवार को होगा।

 

Manish Meharele | Published : Apr 19, 2023 4:39 AM IST / Updated: Apr 19 2023, 10:45 AM IST

उज्जैन. साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल, गुरुवार को होगा। हालांकि ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देने से यहां इसका कोई भी प्रभाव मान्य नहीं होगा, लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राशियों पर इसका शुभ-अशुभ प्रभाव जरूर देखने को मिलेगा। (Surya Grahan 2023 Ka Rashifal) उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, ये सूर्यग्रहण मेष राशि में होगा, इसलिए इस राशि के लोगों को बहुत संभलकर रहना होगा। अन्य राशियों पर इस ग्रहण का कैसा असर होगा, आगे जानिए…

सूर्य ग्रहण 2023 का मेष राशि पर प्रभाव
अहंकार आप पर हावी हो सकता है। करियर से जुड़ा कोई बड़ा मौका मिल सकता है। अपनी ऊर्जा का उपयोग अच्छे कामों में करें। परिवर्तन को स्वीकार करें। कुछ निर्णय आपको तुरंत लेने होंगे।

सूर्य ग्रहण 2023 का वृषभ राशि पर प्रभाव
रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है। गलतफहमी के कारण मामले बिगड़ सकते हैं। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें। जरूरत से ज्यादा खर्च चिंता बढ़ा सकता है। नौकरी या बिजनेस में अस्थिरता रहेगी।

सूर्य ग्रहण 2023 का मिथुन राशि पर प्रभाव
यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। जोखिम वाले काम न करें। इन्वेस्टमेंट करते समय अनुभवी लोगों की सलाहा जरूर लें। अचानक कोई घटना हो सकती है। समय मिला-जुला रहेगी।

सूर्य ग्रहण 2023 का कर्क राशि पर प्रभाव
वैवाहिक जीवन में उथल-पुथल हो सकती है। पुरानी योजनाओं पर फिर से काम चालू हो सकता है। कोई गलत निर्णय आपके परेशान कर सकता है। संतान की गतिविधि पर भी नजर रखना जरूरी है।

सूर्य ग्रहण 2023 का सिंह राशि पर प्रभाव
निगेटिव कामों की ओर ध्यान न दें। नई शुरूआत के लिए समय ठीक है। रिश्तों को सहेजकर रखना होगा। सेहत पहले से ठीक रहेगी। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है।

सूर्य ग्रहण 2023 का कन्या राशि पर प्रभाव
सेहत की ओर ध्यान देना जरूरी है। समाजसेवा करने का मौका मिलेगा, जिससे आपको खुशी भी होगी। नौकरी और बिजनेस में संघर्ष की स्थिति बनी रहेगी। इन्वेस्टमेंट के लिए समय ठीक नहीं है।

सूर्य ग्रहण 2023 का तुला राशि पर प्रभाव
किसी से कोई गलत वादा कर सकते हैं, जिसका बाद में पछतावा होगा। फैमिली के लिए समय निकालना मुश्किल रहेगा। सेहत से जुड़े मामलों का ध्यान रखें। पुराने रोग फिर से परेशान करेंगे।

सूर्य ग्रहण 2023 का वृश्चिक राशि पर प्रभाव
ग्रहण के कारण आपके जीवन में कई चुनौतियां आ सकती हैं। व्यक्तिगत संबंधों में खटास हो सकती है। खुले दिमाग से दूसरों की बातें सुनें। कुछ सख्त निर्णय आपको लेने पड़ेंगे।

सूर्य ग्रहण 2023 का धनु राशि पर प्रभाव
रिस्की कामों से बचें, वाहन सावधानी से चलाएं। कोई भी योजना सावधानी से बनाएं, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। नौकरी में कोई रोमांचक अवसर मिल सकता है। पारिवारिक जीवन ठीक रहेगा।

सूर्य ग्रहण 2023 का मकर राशि पर प्रभाव
नया लक्ष्य तय कर उसे पूरा करने का प्रयास करेंगे। किसी को आपसे नाराजगी हो सकती है। रिश्तों में अनबन हो सकती है। कोई गलती आपके परेशान कर सकती है।सेहत का ध्यान रखें।

सूर्य ग्रहण 2023 का कुंभ राशि पर प्रभाव
बातचीत करते समय गलत शब्दों का उपयोग न करें। किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है। नौकरी में संघर्ष की स्थिति बनेगी। अगर कोई परेशानी हो तो उसका समाधान भी मिलेगा।

सूर्य ग्रहण 2023 का मीन राशि पर प्रभाव
आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। लक्ष्य प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आध्यात्मिकता की ओर रुझान अधिक रहेगा। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन ठीक रहेगा।


ये भी पढ़ें-

Surya Grahan 2023: वो कौन-से 5 काम हैं जो ग्रहण के बाद सभी को जरूर करना चाहिए?


20 अप्रैल को दिखेंगे सूर्यग्रहण के 3 रूप, 10 साल बाद होगा ऐसा ग्रहण


Grahan 2023 Date:15 दिन में होंगे 2 ग्रहण, क्या ये अनहोनी का संकेत है?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

 

Read more Articles on
Share this article
click me!