Surya Gochar June 2024: सूर्य भी नवग्रहों में से एक है। ये ग्रह नवग्रहों का राजा है। अन्य ग्रहों की तरह सूर्य भी समय-समय पर राशि बदलता है। सूर्य के राशि बदलने से सभी राशि के लोगों पर शुभ-अशुभ फल देखने को मिलते हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य हर 30 दिन में राशि बदलता है। इस तरह ये ग्रह एक साल में 12 राशियों का चक्र पूरा कर लेता है। वर्तमान में सूर्य वृषभ राशि में स्थित है। आने वाली 15 जून को ये ग्रह वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएगा। इसे मिथुन संक्रांति कहा जाएगा। सूर्य के राशि बदलने का असर सभी 12 राशि के लोगों पर होगा। कुछ राशि के लोगों को सूर्य के राशि परिवर्तन का सबसे शुभ फल प्राप्त होंगे। आगे जानिए कौन-सी हैं वो 4 राशियां…
25
मेष राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज
इस राशि के स्वामी मंगलदेव हैं। इस राशि के लोगों को सूर्य के राशि परिवर्तन से कोई बड़ी गुड न्यूज मिल सकती है। पहले किए गए इन्वेस्टमेंट का फायदा भी इस समय हो सकता है। बिजनेस-नौकरी की स्थिति पहले से काफी बेहतर नजर आएगी। परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है।
35
सिंह वालों का होगा प्रमोशन
इस राशि का स्वामी स्वयं सूर्यदेव हैं। इस राशि के लोगों को नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा, कहीं घूमने भी जा सकते हैं। अटका हुआ पैसा मिल सकता है। पिता की संपत्ति में से हिस्सा मिलने से आर्थिक तंगी दूर होगी।
45
तुला वालों को होगा धन लाभ
इस राशि के स्वामी शुक्रदेव हैं। इस राशि के लोगों को सूर्य के राशि परिवर्तन से शुभ फल मिलेंगे और धन लाभ भी होगा। माता-पिता के सहयोग से कोई संपत्ति जैसे मकान या फ्लैट खरीद सकते हैं। नौकरी में अधिकारी इनके काम से खुश रहेंगे। संतान को कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है।
55
धनु वालों को मिलेंगे शुभ फल
इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। इस राशि के लोगों को शुभ फलों की प्राप्ति होगी। समझदार लोगों की संगति से मन अच्छे कामों की ओर रहेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। लव लाइफ से जुड़े विवाद खत्म होंगे। वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। सेहत भी ठीक रहेगी।
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।