Surya Gochar 2023: 14 अप्रैल तक मीन राशि में रहेगा सूर्य, किसे मिलेगा पैसा-प्रमोशन, किसके लिए अशुभ रहेगा ये समय? जानें राशिफल से

Surya Gochar 2023: सूर्य हर 30 दिन में राशि बदलता है। इस तरह सूर्य लगभग 365 दिनों में एक राशि चक्र पूरा कर लेता है। सूर्य 15 मार्च को कुंभ से निकलकर मीन राशि में जाएगा, जहां ये 14 अप्रैल तक रहेगा। सूर्य के राशि परिवर्तन का असर सभी लोगों पर होगा।

 

Manish Meharele | Published : Mar 14, 2023 4:21 AM IST

113
सूर्य का राशिफल...

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित समय पर राशि बदलता है। सूर्य अधिकतम 30 दिन तक एक राशि में रहता है, इसके बाद वह राशि चक्र में आगे बढ़ जाता है। (Surya Gochar 2023) जब सूर्य राशि बदलता है तो इसे संक्रांति कहते हैं। इस बार सूर्य 15 मार्च को कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य के राशि बदलते ही खर मास आरंभ हो जाएगा। सूर्य के राशि बदलने का असर सभी लोगों पर किसी न किसी रूप में दिखाई देगा। (Surya Rashifal 2023) किसी के लिए ये शुभ रहेगा तो किसी के लिए अशुभ। आगे जानिए 12 राशियों पर कैसा होगा सूर्य के राशि परिवर्तन का असर… 
 

213
मेष राशि

इस राशि वालों को सूर्य के राशि परिवर्तन से काफी भागदौड़ का सामना करना पड़ेगा। सूर्य की ये स्थिति खर्च भी अधिक करवाएगी। आंखों से रोग परेशान कर सकते हैं। अपनी योजनाएं किसी से शेयर न करें तो अच्छा है। कोई अप्रिय समाचार आपका टेंशन बढ़ा सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर ही रहें।

313
वृषभ राशि

इस राशि वालों को कुछ सफलताएं मिल सकती हैं, लेकिन इन्हें अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। लव लाइफ के मामले उदासीन बने रहेंगे। स्टूडेंट्स के लिए समय पक्ष का बना हुआ है। संतान से जुड़ी कोई टेंशन दूर हो सकती है।

413
मिथुन राशि

दसवें भाव का सूर्य इस राशि के लोगों ले लिए शुभ रहेगा। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। माता-पिता की सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें। यात्रा के दौरान परेशानी हो सकती है। अगर किसी काम के लिए टेंडर डाल रहे हैं तो उसमें सफलता जरूर मिल सकती है।
 

513
कर्क राशि

इस राशि के लोगों को सूर्य के राशि परिवर्तन से लाभ के कई मौके मिलेंगे। साथ ही इनका ध्यान धर्म और आध्याम की ओर रहेगा। लोगों की मदद करने से इन्हें खुशी का अनुभव होगा। इनके लिए गए फैसलों की सभी लोग तारीफ करेंगे। हालांकि परिवार में किसी बात पर हल्की नोंक-झोंक हो सकती है।

613
सिंह राशि

इस राशि के लिए सूर्य का आठवें भाव में होना ठीक नहीं है। इन्हें अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। खाने-पीने पर नियंत्रण रखें, नहीं तो पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आपके अपने ही लोग आपके विरुद्ध षड़यंत्र रच सकते हैं। अगर किसी से कोई विवाद है तो उसे सुलझा लेने में ही भलाई है।
 

713
कन्या राशि

इस राशि के लोगों के बिजनेस में विस्तार होगा, लेकिन साझेदारी के कामों से बचें। शासन-प्रशासन का पूर्ण सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं। स्टूडेट्स के लिए ये समय पक्ष का बना रहेगा।
 

813
तुला राशि

सूर्य का छठे भाव में होना इस राशि के लोगों के लिए सफलता दिलाने वाला रहेगा। अगर कोई मामला कोर्ट में है तो उसका फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। शत्रु आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा। कोई काम अगर लंबे समय से अटका है तो वह पूरा हो सकता है। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी।

913
वृश्चिक राशि

सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के लिए ये समय उत्तम है। संतान का मनचाही जगह एडमिशन होने से राहत अनुभव करेंगे। घर में नया मेहमान आने से खुशियों का माहौल रहेगा। कई सफलताएं इस बीच मिल सकती हैं। प्रेम के मामलों से इस समय दूर रहना ही समझदारी है।
 

1013
धनु राशि

चौथे भाव का सूर्य इस राशि के लोगों के लिए ठीक नहीं रहेगा। इस समय जीवन में कई उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। पारिवारिक कलह और अशांति आपको डिप्रेशन में ला सकती है। कोई बुरी खबर आपको मिलेगी, जिससे आप टेंशन में आ सकते हैं। वाहन खरीदना चाहते हैं तो थोड़ा इंतजार करें।

1113
मकर राशि

इस राशि के लोग जिस में आकर कोई गलत काम कर सकते हैं जिससे परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। इस समय आपको अपनी ऊर्जाशक्ति का उपयोग सही जगह करना चाहिए। आपका रुझान आध्यात्मिकता की ओर अधिक रहेगा। संतान की कोई बात आपको चुभ सकती है।
 

1213
कुंभ राशि

दूसरे भाव का सूर्य सामान्य फल प्रदान करेगा। आंखों से जुड़ा कोई रोग हो सकता है। कोई मंहगी वस्तु इस समय आप खरीद सकते हैं। परिवार में मतभेद की स्थिति बनेगी। इस समय आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें।  

1313
मीन राशि

सूर्य इसी राशि में प्रवेश करेगा, जिससे इस राशि वालों की मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी लेकिन रोगों के कारण आप परेशान हो सकते हैं। जो लोग आपके विरु्दध थे, वहीं आपके साथ देने आगे आएंगे। नौकरी-बिजनेस के लिए समय अनुकूल बना रहेगा। वैवाहिक जीवन भी खुशहाल रहेगा।


ये भी पढ़ें-

Chaitra Navratri 2023: कब से शुरू होगी चैत्र नवरात्रि, कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे इन 9 दिनों में?


Palmistry: मौत का राज़ खोलती है हथेली की ये रेखा, आप भी जान सकते हैं कब-कैसे होगी किसकी मृत्यु?

Dream Astrology: सपने में इन 5 पशु-पक्षियों का दिखना माना जाता है शुभ, जानें इन खास संकेतों के बारे में



Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।


 



 
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos