Surya Gochar 2025: सूर्य बढ़ाएंगे 5 राशियों की मुश्किलें, टूटेगा मुसीबतों का पहाड़-होगी धन हानि

Published : Nov 10, 2025, 04:58 PM IST

Surya Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य हर 30 दिन में राशि बदलता है। जब भी सूर्य राशि बदलता है तो इसे संक्रांति कहते हैं। नवंबर 2025 में सूर्य तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। इसे वृश्चिक संक्रांति कहा जाएगा।

PREV
16
नवंबर 2025 में सूर्य कब बदलेगा राशि?

Surya Rashifal November 2025: सूर्य को सौर मंडल का राजा कहा जाता है। सूर्य का ज्योतिष शास्त्र में विशेष महत्व है। सूर्य एक राशि में 30 दिन रहता है। इसके बाद आगे की राशि में प्रवेश करता है। इस तरह सूर्य लगभग 360 दिनों में एक राशि चक्र पूरा करता है। इसे एक सौर वर्ष कहते हैं। 16 नवंबर 2025 को सूर्य तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य के इस राशि परिवर्तन का असर सभी राशि के लोगों पर होगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा के अनुसार, 5 राशि वालों पर सूर्य के राशि परिवर्तन का सबसे ज्यादा निगेटिव असर होगा। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 5 राशियां…


ये भी पढ़ें-
Makar Rashifal 2026: मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?

26
वृष राशि वालों को होगा नुकसान

सूर्य के वृश्चिक राशि में जाने से वृष राशि के लोगों को बिजनेस में नुकसान संभव है। नौकरी में भी इन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। व्यर्थ के विवादों में इनका नाम आ सकता है। सोचे हुए काम अटक सकते हैं। इन्वेस्टमेंट किया पैसा डूब सकता है। संतान पक्ष से परेशानी होगी। समाज में अपमान की स्थिति बन सकती है।

ये भी पढ़ें-
Dhanu Rashifal 2026: धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?

36
कर्क वाले रहें सावधान

इस राशि के लोगों को दुश्मनों से सावधान रहने की जरूरत है। कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ेंगे। मानसिक तनाव बना रहेगा। बिजनेस में कोई बड़ा घाटा हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें नहीं तो पुराना रोग फिर से परेशान करेगा। संतान का व्यवहार आपको दुखी कर सकता है। दूसरों की बातों में आकर गलत निर्णय ले सकते हैं।

46
कन्या वालों की बढ़ेगी टेंशन

इस राशि के लोगों को मानसिक तनाव होगा। प्रेम संबंध टूट सकते हैं। आपकी कही हुई बात किसी का दिल दुखा सकती है। धन हानि के योग भी बनेंगे। आप परिवार की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर पाएंगे। आपके निजी संबंध खराब हो सकते हैं। सेहत के मामलों में सावधान रहने की जरूरत है। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता नहीं मिलेगी।

56
तुला वालों का होगा विवाद

इस राशि से सूर्य की स्थिति 12वें स्थान पर रहेगी, जो कि शुभ नहीं है। ऐसा होने से इनकी सेहत पर बुरा असर होगा। कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। परिवार में विवाद की स्थिति बनेगी। ना चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं। संपत्ति के मामलों में सोच-समझकर ही कोई निर्णय लें। विवादों से बचकर रहें।

66
कुंभ वाले ले सकते हैं गलत फैसला

इस राशि के लोग कोई गलत फैसला ले सकते हैं, जिससे इनके जीवन में बड़ा उलट-फेर संभव है। संतान की सेहत को लेकर अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ेंगे। पति-पत्नी के विवाद सार्वजनिक होने से अपमान की स्थिति बन सकती है। आपकी कोई गुप्त बात भी सबको पता चलेगी। इस समय आप डिप्रेशन की स्थिति में भी जा सकते हैं।

Read more Photos on

Recommended Stories