South Facing House Vastu: दक्षिणमुखी मकान दे रहा अशुभ फल? ये 10 उपाय दूर करेंगे परेशानी

Published : Apr 24, 2026, 03:40 PM IST
South Facing House Vastu

सार

south facing house vastu tips: वास्तु में दक्षिणमुखी मकान यानी साउथ फेसिंग हाउस को शुभ नहीं माना जाता। लेकिन कुछ आसान वास्तु टिप्स व ज्योतिषीय उपाय करके इसके बुरे असर से बचा जा सकता है। ये वास्तु टिप्स बहुत ही आसान है।

south facing house vastu tips in hindi: दक्षिणमुखी मकान का नाम सुनकर ही लोग इसे खरीदने से मना कर देते हैं क्योंकि ऐसी मान्यता है कि साउथ फेसिंग मकान शुभ नहीं होते। इसके पीछे एक खास कारण ये है कि साउथ यानी दक्षिण दिशा के स्वामी यमराज हैं। ऐसा भी कहा जाता है कि दक्षिणमुखी मकान में रहने वाले लोग अक्सर बीमार रहते हैं, इनका कोई भी काम सफल नहीं होता और इनके परिवार में किसी न किसी बात पर कलह होती है। वास्तु शास्त्र में कुछ आसान टिप्स भी बताई गई हैं जिन्हें अपनाकर दक्षिण मुखी मकान को भी शुभ बनाया जा सकता है। आगे जानिए 10 ऐसी ही शानदार वास्तु टिप्स…

ये भी पढ़ें-
Vastu Tips For Stairs: किस दिशा में हो सीढ़ी, कैसा हो शेप? 5 टिप्स

1. वास्तु शास्त्र के अनुसार दक्षिण मुखी मकान के मेन डोर के दाईं ओर तांबे का स्वस्तिक या मंगल यंत्र स्थापित करना चाहिए। इससे शुभ फल मिलते हैं।
2. दक्षिण मुखी मकान के दरवाजे का रंग हल्का नीला, सफेद, या क्रीम रंग का हो तो शुभ रहता है।
3. साउथ फेसिंग घर में दक्षिण-पश्चिम दिशा को भारी रखें यानी यहां भारी फर्नीचर या अलमारी रखें।

ये भी पढ़ें-
7 Horse Painting Vastu: 7 घोड़ों की तस्वीर क्यों है शुभ, घर में कहां लगाएं? जानें जरूरी नियम

4. दक्षिणमुखी घर की उत्तर-पूर्व दिशा यानी ईशान कोण में पूजा घर या हल्का सामान रखें।
5. ऐसे मकान में भूलकर भी दक्षिण या दक्षिण-पश्चिम में बोरवेल या पानी का टैंक नहीं होना चाहिए। इसके लिए उपयुक्त दिशा उत्तर-पूर्व है।
6. दक्षिणमुखी घर के बाहर या ऊपर की ओर पंचमुखी हनुमान जी का मूर्ति लगाएं।
7. इस बात का ध्यान रखेंकि मेन डोर पर धातु या लकड़ी की दहलीज बनवाएं, इससे ऊर्जा घर से बाहर नहीं निकल पाएगी।
8. साउथ फेसिंग घर के मेन डोर के आसपास तुलसी का पौधे लगाएं। इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहेगी।
9. दक्षिणमुखी मकान में अगर घर का मुख्य दरवाजा आग्नेय कोण में है तो इस पर लाल या महरून रंग कर दें। इससे आपके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।
10. साउथ फेसिंग घर हो तो थोड़ी दूरी पर एक नीम का पौधा लगाएं और रोज इसमें पानी दें। इस उपाय से भी आप परेशानियों से बचे रहेंगे।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

Grahan Yog: चंद्र-केतु बनाएंगे ग्रहण योग, 3 राशि वाले रहें सावधान-हो सकती है अनहोनी!
Aaj Ka Panchang 24 April 2026: मासिक दुर्गा अष्टमी और देवी बगलामुखी जयंती आज, नोट करें पूजा के शुभ मुहूर्त