Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में तस्वीरों के विशेष महत्व बताया गया है। घर में अगर पॉजिटिव एनर्जी बढ़ाने वाली तस्वीरें लगाई जाएं तो इससे शुभ फल मिलने की संभावना अधिक होती है। 7 घोड़ों की तस्वीर भी गुड लक बढ़ाने वाली मानी गई है।

7 Running Horses Painting Vastu Direction In House: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखी हर चीज किसी न किसी तरह घर में रहने वाले लोगों को प्रभावित करती है। तस्वीरें भी इन चीजों में से एक हैं। कुछ तस्वीरें जहां घर के वास्तु को खराब करती हैं वहीं कुछ तस्वीर गुड लक बढ़ाती हैं यानी शुभ फल प्रदान करती हैं। वास्तु शास्त्र की मानें तो घर में दौड़ते हुए 7 घोड़ों की तस्वीर लगाना बहुत शुभ माना गया है। आगे जानिए ये तस्वीर घर में कहां लगाएं-कहां नहीं व अन्य बातें…

ये भी पढ़ें-
Crassula Plant: ये है वास्तु का ‘मनी ट्री’, पैसे को खींचता है अपनी ओर

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्यों खास है दौड़ते हुए 7 घोड़ों की तस्वीर?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घोड़ा एनर्जी का प्रतीक है। घोड़ा जब दौड़ता है तो अपने लक्ष्य को पाकर ही दम लेता है। वहीं हिंदू धर्म में अंक 7 को बहुत शुभ माना गया है जैसे 7 रंग, 7 सुर, 7 वचन आदि। धर्म ग्रंथों के अनुसार भगवान सूर्य जिस रथ पर सवार होते हैं, उसमें भी 7 घोड़े जुते हुए हैं। इसलिए 7 घोड़ों वाली तस्वीर को बहुत ही शुभ और गुड लक बढ़ाने वाली माना गया है।

ये भी पढ़ें-
Unlucky Car Numbers: इस नंबर की गाड़ी मतलब एक्सीडेंट की गारंटी? 3 नंबर माने गए हैं बेहद अशुभ

घर में कहां लगाएं दौड़ते हुए 7 घोड़ों की तस्वीर?

- वास्तु के अनुसार दौड़ते हुए 7 घोड़ों की तस्वीर को अलग-अलग दिशाओं में लगाने से मनचाहे परिणाम मिल सकते हैं जैसे करियर में प्रमोशन और मान-सम्मान के लिए इसे पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।
- बिजनेस में सफलता पाने के लिए और नेम-फेम के लिए इस तस्वीर को दक्षिण दिशा में लगाना शुभ माना गया है।
- धन लाभ और सभी तरह के सुखों को पाने के लिए दौड़ते हुए 7 घोड़ों की तस्वीर को उत्तर दिशा में लगाना चाहिए

घर में कहां नहीं लगाएं दौड़ते हुए 7 घोड़ों की तस्वीर?

वास्तु की मानें तो इस तस्वीर को बेडरूम में नहीं लगाना चाहिए। इससे पति-पत्नी में डिसपुट हो सकते हैं। इसके अलावा घर के मंदिर, पूजा स्थल, बाथरूम या स्टडी रूम में भी ये तस्वीर नहीं लगानी चाहिए।

इन बातों का रखें ध्यान…

1. तस्वीर में सातों घोड़े दौड़ते हुए दिखाई देना चाहिए।
2. इन घोड़ों का रंग अगर सफेद हो तो और भी अधिक शुभ फल मिलते हैं।
3. तस्वीर में दिखाई देने वाला घोड़े ऊर्जावान दिखने चाहिए न कि डरावने।
4. इन घोड़ों के मुंह में लगाम नहीं होना चाहिए।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।