Surya Gochar 2026: 15 जून 2026 को सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। जानिए किन 5 राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ, करियर में सफलता और एक्सट्रा इनकम के योग।
Sun in Gemini 2026: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है। सूर्य जब भी राशि बदलता है तो सभी 12 राशियों पर इसका असर होता है। 15 जून 2026 को सूर्य वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य का यह राशि परिवर्तन सभी 12 राशियों को प्रभावित करेगा, लेकिन 5 राशियों के लिए यह गोचर विशेष रूप से शुभ परिणाम देने वाला रहेगा। इन राशियों के लोगों को गुड न्यूज मिलेगी और अतिरिक्त धन लाभ के योग बनेंगे। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए कौन-सी हैं ये 5 राशियां…
सूर्य का इसी राशि में प्रवेश होगा, इसलिए राशि के लोगों को किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। इससे इनके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और व्यक्तित्व में निखार आएगा। नौकरी और बिजनेस में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। समाज में सम्मान बढ़ेगा और रुके हुए कार्यों में गति आएगी।
सिंह राशि के स्वामी सूर्यदेव ही हैं, इसलिए यह गोचर इस राशि के लोगों के लिए भी काफी लाभकारी रह सकता है। इन लोगों की इनकम के नए स्रोत बन सकते हैं। मित्रों और प्रभावशाली लोगों का सहयोग मिलेगा। करियर में प्रगति होगी और लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं।
46
कन्या वालों को मिलेगी गुड न्यूज
सूर्य का यह राशि परिवर्तन कन्या राशि वालों के करियर के लिए बहुत अच्छी खबर लेकर आएगा। वर्क प्लेस में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि भी होगी। बिजनेस से जुड़े लोगों को भी लाभ मिलने की संभावना है।
56
तुला वालों को मिलेगी सफलता
तुला राशि के लोगों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन भाग्य का साथ लेकर आ रहा है। इस राशि के युवाओं को कोई बड़ी सफलता करियर के क्षेत्र में मिल सकती है। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। विदेश यात्रा या लंबी दूरी की यात्रा के योग बन सकते हैं जिससे इन्हें लाभ होगा।
66
कुंभ वालों को होगा धन लाभ
कुंभ राशि वालों को पहले किए गए इन्वेस्टमेंट से लाभ के योग इस समय बन रहे हैं। इन्हें संतान से जुड़ी खुशखबरी भी मिल सकती है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी और रचनात्मक कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है। ये लोग किसी धार्मिक या मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.