साप्ताहिक टैरो राशिफल 6 से 12 मार्च 2023: इन 2 राशि के स्टूडेंट्स को मिलेगी सफलता, किसकी बिगड़ सकती है सेहत?

दुनिया में भविष्य जानने की कई विधाएं प्रचलित हैं, टैरो कार्ड्स भी इनमें से एक है। इस विधा में ताश के पत्तों की तरह एक सेट होता है, जिसमें 78 पत्ते होते हैं। इन पत्तों के माध्यम से ही भूत, भविष्य और वर्तमान के बारे में बताया जाता है।

 

Manish Meharele | Published : Mar 5, 2023 4:37 AM IST

उज्जैन. टैरो कार्ड्स के अनुसार, इस सप्ताह (6 से 12 मार्च 2023) मेष राशि वालों को अपने काम पर फोकस करना चाहिए, इसी से इन्हें सफलता मिलेगी। वृषभ राशि वाले जो लोग बिजनेस से जुड़े हैं, वे अपने टारगेट पूरे करने में सफल रहेंगे, इनकी लव लाइफ भी ठीक रहेगी। मिथुन राशि वालों को करियर से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी, इन्हें सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। कर्क राशि वाले खुद को थका हुआ सा महसूस करेंगे, इन्हें खुद पर विश्वास रखकर काम करना होगा। देश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य और टैरो एक्सपर्ट चिराग दारूवाला से जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह…

मेष राशि: DEATH
गणेशजी कहते हैं कि आप अब तक जो असफल हुए हैं, उसके बारे में सोचकर आप उदास महसूस करेंगे। अपनी परिस्थितियों को बदलने का कोई रास्ता नहीं मिलने से क्रोध आएगा। साथ ही काम पर फोकस करना भी मुश्किल होगा। आज की ऊर्जा आपके लिए एक कष्टदायक आवश्यकता है, लेकिन यह सोचना सही नहीं है कि भविष्य में भी ऐसा ही होता रहेगा। खुद को थोड़ा मानसिक आराम दें। काम से संबंधित तनाव का सामना करना पड़ेगा लेकिन काम सुचारू रूप से आगे बढ़ेगा। पार्टनर के प्रति अचानक गुस्सा बढ़ सकता है। नींद पूरी न होने के कारण आप थकान महसूस करेंगे।
शुभ रंग :- सफेद
शुभ अंक:-3


वृष राशि: THREE OF CUPS
गणेशजी कहते हैं कि पसंदीदा लोगों के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी। जिन बातों पर आपने मन लगाया है, उन पर टिके रहना संभव होगा। कुछ लोग आपको जिद्दी और अहंकारी समझ सकते हैं लेकिन इस समय दूसरों की राय के कारण खुद को बदलने की गलती न करें। व्यवसायिक क्षेत्र से जुड़े लोग निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर पाएंगे। प्रेम संबंधों में उम्मीद के अनुसार बदलाव आएगा।
शुभ रंग :- पीला
शुभ अंक :- 1


मिथुन राशि: KNIGHT OF CUPS
गणेशजी कहते हैं कि आप किसी के सामने अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का प्रयास करेंगे। हालांकि प्रयास धीमे हैं लेकिन उम्मीद के मुताबिक प्रगति होगी। आसपास के लोगों से संबंध सुधरेंगे और नजदीकियां बढ़ेंगी। करियर से जुड़े मामले सकारात्मक रहेंगे। संबंधों को लेकर विचारों में परिवर्तन के कारण पारस्परिकता रहेगी। शरीर में पानी की मात्रा घट सकती है।
शुभ रंग :- नीला
शुभ अंक :- 6


कर्क राशि: PAGE OF CUPS
गणेशजी कहते हैं कि आपमें अपनी स्थिति को बदलने की क्षमता है लेकिन कई प्रयासों के बाद भी सफलता नहीं मिलने से आप मानसिक रूप से थका हुआ महसूस करेंगे। आपको अचानक स्थिति बदलने का कोई रास्ता मिल सकता है। मानसिक स्थिति को सुधारना आज के दिनों में आपके लिए बेहद जरूरी है। आप नजरिए को इस तरह बदलकर सही दिशा में प्रयास कर सकते हैं जिससे मानसिक स्थिति में सुधार आएगा। लेखन और कला से जुड़े लोगों को सराहना मिलेगी। अपेक्षित व्यक्ति द्वारा प्रेम प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। लेकिन मन में उठने वाले हर सवाल पर चर्चा कर आगे बढ़ें। पैरों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है।
शुभ रंग :- लाल
शुभ अंक:- 2


सिंह राशि: THE DEVIL
गणेशजी कहते हैं कि मन में बने प्रलोभन के कारण आप कोई गलत कदम उठा सकते हैं। रुपये से जुड़े लेन-देन को पारदर्शिता और ईमानदारी से करने की जरूरत है। आप पर गलत काम करने का आरोप लग सकता है जिससे मानसिक परेशानी होगी और इस आरोप को दूर करने के लिए काफी प्रयास करने होंगे। जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उनका ध्यान कहीं और लग सकता है। लेकिन अपने रास्ते पर डटे रहो। यह समझने की कोशिश करें कि आपके रिश्ते का परिवार वाले विरोध क्यों कर रहे हैं। एसिडिटी और पेट फूलने की समस्या बढ़ेगी।
शुभ रंग :- नारंगी
शुभ अंक :- 4


कन्या राशि: FIVE OF SWORDS
गणेशजी कहते हैं कि परिवार के कुछ सदस्यों के साथ मतभेद विवाद की स्थिति पैदा करेगा। जिन चीजों से आपका कोई संबंध नहीं है, उनसे खुद को दूर रखना ही उचित होगा। आज आपका फोकस काम पर रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को वर्क प्लेस पर नई जिम्मेदारी को अच्छी तरह समझने की जरूरत है। परिवार और पार्टनर के बीच चल रहे विवाद को अपनी क्षमता के अनुसार सुलझाने की कोशिश करें। विटामिन की कमी से कमजोरी बढ़ सकती है।
शुभ रंग : गुलाबी
शुभ अंक :- 5


तुला राशि: EIGHT OF SWORDS
अपनी स्थिति को बदलने के मार्ग को स्वीकार कर कम जोखिम के साथ प्राप्त की जा सकने वाली बातों पर ध्यान देना आवश्यक है। किसी दूर के रिश्तेदार से मेलजोल बढ़ सकता है। परंतु कुछ लोगों के साथ विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। रुपये से जुड़ी किसी बात पर चर्चा करने या किसी से सलाह लेने की गलती न करें। विद्यार्थियों को आज अपनी क्षमता के अनुसार पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत होगी। रिश्ते से जुड़ी बातें आपके लिए गलत रहेंगी। पार्टनर से इसकी चर्चा न करें। कमर दर्द की समस्या बढ़ेगी।
शुभ रंग :- पीला
शुभ अंक:- 7


वृश्चिक राशि: JUSTICE
गणेशजी कहते हैं कि आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। हालांकि पिछली असफलताओं को भूल पाना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। अतीत के बारे में अपने विचारों को बदलने के लिए आपको खुद को थोड़ा और समय देने की जरूरत है। कानून से जुड़े लोगों को काम के अच्छे मौके मिलेंगे। आपके और आपके पार्टनर के बीच की गलतफहमियों को दूर करने के लिए एक-दूसरे की भावनाओं को समझना जरूरी है। कब्ज बढ़ सकता है।
शुभ रंग :- बैंगनी
शुभ अंक:- 8


धनु राशि: EIGHT OF WANDS
गणेशजी कहते हैं कि अब तक आपने जो बड़े लक्ष्य निर्धारित किए हैं वे पूरे होते हुए दिखाई देंगे और आपका डर दूर होगा, लेकिन जीवन में स्थिरता प्राप्त करने के लिए आपको कड़ी मेहनत जारी रखनी होगी। निजी जीवन में सुधार आएगा। आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के प्रयास जारी रखें। छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ काम करने का भी मौका मिलेगा। लेकिन ध्यान रखें कि आपका मुख्य उद्देश्य पढ़ाई करना है। संबंधों के कारण जीवन में स्थिरता का अनुभव करेंगे। एलर्जी के कारण त्वचा संबंधी समस्याएं बढ़ेंगी।
शुभ रंग :- लाल
शुभ अंक :- 3


मकर राशि: TWO OF SWORDS
गणेशजी कहते हैं कि स्थिति को अच्छी तरह जाने बिना निर्णय लेना आपके लिए हानिकारक होगा। आप पर बढ़ती भावनाओं के प्रभाव को महसूस करें। चीजों और भावनाओं से बचकर वर्तमान को ठीक करने की कोशिश समस्या को बढ़ा सकती है। जिन चीजों में आप खुद को कमजोर महसूस करते हैं, उनसे भागे बिना स्थिति का सामना करें। विदेश में नौकरी करने का अवसर मिलेगा, लेकिन इस नौकरी को स्वीकार करने में समय लग सकता है। पार्टनर की बातों पर तुरंत विश्वास न करें। आंखों से जुड़ी परेशानी बढ़ सकती है, डॉक्टर से सलाह लें।
शुभ रंग :- सफेद
शुभ अंक:- 9


कुंभ राशि: PAGE OF SWORDS
गणेशजी कहते हैं कि आपके लिए किसी भी निर्णय पर पहुंचना मुश्किल होगा क्योंकि आपकी और परिवार के सदस्यों की अपेक्षाएं एक दूसरे से बिल्कुल अलग हैं। मन में दुविधा बढ़ने के कारण बेचैनी और परेशानी बनी रहेगी और काम से जुड़ी एकाग्रता कम होने लगेगी। आज किसी बड़ी समस्या का समाधान निकालने की जिद न करें। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को सोच समझकर फैसले लेने होंगे। पार्टनर के स्वभाव में बढ़ता चंचलता आपके लिए भी परेशानी का सबब बन सकता है। महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी चिंता का अनुभव होता रहेगा।
शुभ रंग :- नीला
शुभ अंक :- 5


मीन राशि: KNIGHT OF SWORDS
गणेशजी कहते हैं कि आपके द्वारा बोले गए शब्दों से किसी को ठेस पहुंच सकती है। आपके विचार सही हो सकते हैं लेकिन संवाद करते समय सही शब्दों का प्रयोग करें। अपनी गलतियों को स्वीकार कर बदलाव लाने की कोशिश करें। किसी भी कारण से अपने स्वाभिमान को ठेस न पहुंचे इसका ध्यान रखें। डेडलाइन पर ध्यान न देने से काम से जुड़ा तनाव हो सकता है। विवाह संबंधी निर्णय तेजी से आगे बढ़ सकता है। गैस की समस्या को नियंत्रित करने के लिए डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
शुभ रंग :- नारंगी
शुभ अंक:- 1



ये भी पढ़ें-

Vikram Samvat 2080: कैसे शुरू हुआ विक्रम संवत्, किसने शुरू किया, क्या ये अंग्रेजी कैलैंडर से भी 57 साल आगे है?


Palmistry: कहीं आप भी तो नहीं होने वाले ‘अकाल मृत्यु’ का शिकार, जान सकते हैं हथेली की इस रेखा से


Traditions Of Holi: ये हैं होली से जुड़ी 5 सबसे खतरनाक परंपराएं, जरा-सी चूक ले सकती है किसी की भी जान


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

 

Share this article
click me!