
Vastu Tips: वर्तमान समय में मोबाइल हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है क्योंकि सिर्फ बात करने का जरिया ही नहीं बल्कि दैनिक कामों को पूरा करने के लिए भी जरूरी होता जा रहा है। सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक ज्यादातर लोग मोबाइल अपने पास ही रखते हैं। वास्तु शास्त्र में मोबाइल को लेकर भी कुछ नियम बताए गए हैं। मान्यता है कि मोबाइल से जुड़ी कुछ गलतियां घर में निगेटिविटी और बेड लक बढ़ा सकती हैं। जानिए कौन-सी हैं ये 5 गलतियां…
ये भी पढ़ें-
Evil Eye: फोन कवर से लेकर ब्रेसलेट तक… क्यों Gen Z के बीच बढ़ रहा एविल आई का क्रेज?
कुछ लोग सोते समय मोबाइल को अपने तकिए के नीचे या सिर के पास रखते हैं। ऐसा करना वास्तु के हिसाब से ठीक नहीं है। सिर के पास मोबाइल रखकर सोना मानसिक तनाव और नींद की समस्या बढ़ा सकता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा का असर भी बढ़ने की मान्यता है।
ये भी पढ़ें-
Gen Z में क्यों बढ़ रहा 11:11 का क्रेज, ये कोई शुभ संकेत है या सिर्फ संयोग?
अगर आपके मोबाइल की स्क्रीन खराब हो गई है तो इसका इस्तेमाल लंबे समय तक न करें। ऐसे मोबाइल का उपयोग भी वास्तु की दृष्टि से शुभ नहीं होता। ऐसा फोन जीवन में बाधाएं और तनाव बढ़ा सकता है। ऐसे मोबाइल से जल्दी ठीक करवा लें या बदलकर दूसरा ले लें।
वास्तु के अनुसार मोबाइल को भूलकर भी बाथरूम और टॉयलेट में न ले जाएं। ये स्थान निगेटिविटी वाले होते हैं। यहां की नकारात्मक ऊर्जा मोबाइल के जरिए आपको भी प्रभावित कर सकती है। जिससे आपका बेड लक बढ़ सकता है।
मोबाइल में कभी भी हिंसा, उदासी या नकारात्मक तस्वीरें न लगाएं। ऐसा करने से मन पर बुरा असर पड़ सकता है। साथ ही मोबाइल में कोई भी ऐसे दृश्य भी न देखें जो आपके मनो-मस्तिष्क पर बुरा असर डालते हैं।
कुछ लोग मोबाइल को चार्ज पर लगाकर पर लगातार उसका उपयोग करते रहते हैं। ऐसा करने से इलेक्ट्रिक वेव्स आपके शरीर को भी प्रभावित करती हैं। जिससे आपके शरीर की ऊर्जा असंतुलित हो सकती है, इससे आपकी मानसिक बेचैनी भी बढ़ सकती है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।