संभाल कर रखना Toll Receipt...एक कॉल पर मेडिकल इमरजेंसी से फ्यूल तक 5 सुविधाएं तुरंत मिलेंगी

Published : Jun 07, 2023, 07:37 PM IST
Toll Receipt benefits

सार

गाड़ी का टायर पंचर हो जाए या बीच रास्ते में फ्यूल खत्म हो जाए या फिर रास्ते में मेडिकल इमरजेंसी की स्थित आ जाए तो आप टोल रसीद की मदद से कम समय में मदद पा सकते हैं। इसलिए टोल रसीद फेंकने की बजाय उसे संभाल कर रखें।

ऑटो डेस्क : अपनी कार लेकर टोल गेट (Toll Gate) से निकल रहे हैं तो आपको जो रसीद (Toll Receipt) मिलती है, वह बड़े काम की होती है लेकिन इसके बारें में बहुत ही कम लोग जानते हैं। यही कारण है कि Toll Receipt हाथ में आते ही बहुत से लोग इसे फेंक देते हैं। अगर आप भी ऐसा ही करते हैं तो इस खबर को पढ़ने के बाद रसीद फेंकने की बजाय उसे संभालकर रख लेंगे। इस रसीद की मदद से आप एक कॉल पर मेडिकल इमरजेंसी से फ्यूल तक जैसी सुविधाएं तुरंत पा सकते हैं। आइए जानते हैं टोल रसीद के क्या-क्या फायदे हो सकते हैं....

Toll Receipt के 5 जबरदस्त बेनिफिट्स

  1. नेशनल हाइवे पर सफर करते समय अगर टोल गेट पड़ता है तो वहां आपको एक रसीद मिलती है। यह रसीद टोल गेट पास करने के ही नहीं बल्कि कई दूसरे कामों में भी आ सकती है।
  2. इस रसीद पर कॉन्टैक्ट नंबर दिए होते हैं, जिन पर कॉल कर आप मेडिकल इमरजेंसी के वक्त 10 मिनट के अंदर मदद पा सकते हैं। कॉल करने के कुछ देर में ही आपके पास एंबुलेंस पहुंच जाएगी।
  3. अगर आप कार लेकर जा रहे हैं और बीच सड़क उसके टायर पंचर हो जाए तो टोल रसीद पर लिखे दूसरने नंबर पर कॉल कर आप तुरंत मदद पा सकते हैं।
  4. अगर आपकी गाड़ी डीजल या पेट्रोल खत्म हो जाए और कहीं से कोई हेल्प नहीं मिल रही है तो टोल रसीद पर लिखे नंबर पर कॉल कर 5 या 10 लीटर पेट्रोल-डीजल पा सकते हैं। हालांकि, आपको फ्यूल के पैसे चुकाने होंगे।
  5. इन सुविधाओं के बारें में बहुत ही कम लोग जानते हैं। ये सभी सुविधाएं आपको तभी मिलती हैं, जब आप टोल देते हैं। एक बात और सभी हाइवे की टोल रसीद पर हेल्पलाइन नंबर नहीं होता है। ऐसी कंडीशन में आप सरकार की टोल फ्री इमरजेंसी हेल्पलाइन 1033 पर कॉल कर किसी भी वक्त हेल्प पा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें

डोंट वरी ! बीच रास्ते में खराब हो जाए कार तो काम आएगा आपका क्रेडिट कार्ड, बड़े काम का है ये फीचर

 

Motion Sickness : कार या बस में अब नहीं आएगी उल्टी, लंबे सफर में मोशन सिकनेस से बचाएंगे 6 TIPS

 

PREV

Auto News in Hindi: Read Automobile news (ऑटोमोबाइल न्यूज़), Auto Industry Trends, Car and Bike news, New Launched Cars and Bikes, Commercial Vehicle news, Auto reviews, features and price on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

टोल प्लाजा पर अब नहीं रोकनी पड़ेगी गाड़ी: 80 kmph से निकलेगी कार, पैसा खुद कटेगा
भारत की इन 6 फेमस कारों में नहीं हैं 6 एयरबैग, खरीदने से पहले देख लें लिस्ट