
बिजनेस डेस्क. भारत में ज्यादातर लोग बिजनेस में हाथ आजमाना चाहते हैं। खासतौर पर ये चाहत होती है कि उनका एक पेट्रोल पंप हो। यह एक बेहतरीन ऑप्शन भी है। भारत में लगातार पेट्रोल की डिमांड काफी बढ़ भी रही है। फरवरी में पेट्रोल की खपत 19,72 मिलियन मेट्रिक टन रही। यह एक आय का मजबूत साधन हो सकता है। लेकिन ज्यादातर लोगों को नहीं पता कि पेट्रोल पंप खोलने क्या करना पड़ता है। इसकी कैसी डीलरशिप मिलती है। आज हम आपको बताएंगे कि पेट्रोल खोलने के लिए क्या करना पड़ता है। और इस बिजनेस में कितना मुनाफा होता है।
जानिए पेट्रोल पंप के बिजनेस से जुड़े जरूरी सवालों के जवाब
कितना करना होगा इन्वेस्ट
अगर आप ग्रामीण इलाके में पेट्रोल पंप खोलना चाहते हैं तो 12 से 15 लाख रुपए तक का इन्वेस्ट करना होगा। वहीं, शहरी इलाके के लिए 20 से 25 लाख रुपए निवेश करने होंगे।
इस बिजनेस में कितना है मुनाफा
पेट्रोल के बिजनेस में ऐसा होता है कि जितनी ज्यादा बिक्री उतना ज्यादा मुनाफा। दरअसल, पेट्रोल की बिक्री पर प्रति लीटर 2 से 5 रुपए तक का कमीशन मिलता है। ऐसा अनुमान है कि इसमें लगभग 2 से 3 लाख रुपए महीने की कमाई की जा सकती है। ध्यान रहे कि पेट्रोल पंप के मालिक को सैलरी नहीं मिलती है।
कितनी जमीन की होगी जरूरत
पेट्रोल पंप खोलने के लिए लगभग 800 से 2000 वर्ग मीटर जमीन का होना जरूरी है। अगर आपके पास जमीन नहीं है तो लीज पर भी जमीन ले सकते है।
जानें कैसे मिलेगी डीलरशिप
इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम या हिंदुस्तान पेट्रोलियम के लिए आपको ऑनलाइन अप्लाई करना होगा। आप www.petrolpumpdealerchayan.in दी गई वेबसाइट की लिंक पर क्लिक कर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसमें मांगी गई जानकारी भरनी होगी।New इसके बाद ये कंपनियां आपसे संपर्क करेंगे।
ये दस्तावेज रखे अपने साथ
इसके लिए आधार कार्ड, बर्थ सर्टिफिकेट, जमीन के दस्तावेज या लीज के पेपर, म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन और बाकी अथॉरिटी से जरूरी मंजूरी के कागजात है। इसके अलावा बैंक स्टेटमेंट, इनकम टैक्स के कागज और पर्यावरण मंजूरी प्रमाणपत्र भी चाहिए।
यह भी पढ़ें…
अब भारत में बनेगी एलन मस्क की टेस्ला, जानें किन राज्यों में कितना इन्वेस्टमेंट
Auto News in Hindi: Read Automobile news (ऑटोमोबाइल न्यूज़), Auto Industry Trends, Car and Bike news, New Launched Cars and Bikes, Commercial Vehicle news, Auto reviews, features and price on Asianet News Hindi.